Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर

शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए सेवा और भाईचारे का संदेश फतेह लाइव, रिपोर्टर ऑपरेशन ब्लू स्टार 1984 के शहीदी दिवस के पावन अवसर पर सिख नौजवान सभा तर कंपनी द्वारा जनसेवा की भावना से प्रेरित होकर छबील (मीठा पानी) और काले चने का वितरण किया गया. इस सेवा कार्य का उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना और समाज में भाईचारे एवं सेवा भावना को बढ़ावा देना था. इस आयोजन का नेतृत्व सभा के प्रधान सरदार सतविंदर सिंह, सेक्रेटरी सरदार रंजीत सिंह, तथा सदस्यों सरदार अमरजोत सिंह, दिलप्रीत सिंह और जसबिंदर सिंह ने किया. कार्यक्रम में गुरुद्वारा साहिब समिति के अमरजीत…

Read More

गरिमामयी माहौल में युवा शक्ति की भूमिका पर हुआ व्यापक चर्चा फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के तुलसी भवन में भारतीय मजदूर संघ, जमशेदपुर विभाग का युवा कार्यकर्ता सम्मेलन भव्य आयोजन के रूप में संपन्न हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिमेष कुमार दास ने की, जबकि मंच संचालन जिला मंत्री अमरेन्द्र कुमार सिंह और विभाग प्रमुख अभिमन्यु सिंह ने किया. उद्घाटन समारोह में अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री गणेश मिश्रा और प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन सिंह ने भारत माता, भगवान विश्वकर्मा एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया. मुख्य वक्ता गणेश मिश्रा ने संगठन की…

Read More

शोकसभा आयोजित, परिवार को वित्तीय और कानूनी सहायता देने का आश्वासन फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के डीवीसी जादूगोड़ा में पदस्थापित गृह रक्षा वाहिनी के जवान संजय महाकुड़ की ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई. इस घटना की सूचना गृह रक्षा वाहिनी के जवानों ने जिला समादेष्टा पूर्वी सिंहभूम को दी. मृतक का शव जमशेदपुर होम गार्ड मुख्यालय लाया गया, जहां समादेष्टा सहित अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी. शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें संजय महाकुड़ की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और जवानों ने अंतिम सलामी दी. इसे भी पढ़ें : Giridih : 11 जून को…

Read More

श्री कबीर ज्ञान मंदिर में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आध्यात्मिक संवाद के साथ मनाया जाएगा अवतार महोत्सव फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह के श्री कबीर ज्ञान मंदिर में आगामी 11 जून 2025 को सद्गुरु कबीर की 627वीं जयंती भव्य रूप से मनाई जाएगी. इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है, जहां सद्गुरु कबीर के दोहे और उनके परचम लगाए जा रहे हैं. कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे वैदिक यज्ञ और हवन से होगी. इसके बाद सद्गुरु मां का उद्बोधन होगा, जिसके बाद लोक प्राकट्य महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम और महाआरती आयोजित की जाएगी. अपराह्न 2…

Read More

जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व प्रशासन सतर्क सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में बकरीद पर्व को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं. शुक्रवार को एसएसपी पीयूष पांडे के नेतृत्व में जुगसलाई, बागबेड़ा, परसुडीह, मानगो समेत शहर के कई संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया. इसमें सिटी एसपी, डीएसपी सहित अन्य अधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे. फ्लैग मार्च की शुरुआत साकची स्थित सीसीआर परिसर से हुई, जहां एसएसपी ने जवानों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ब्रीफ किया. इस…

Read More

शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा के साथ हवन एवं रुद्राभिषेक से मंदिर प्रक्षेत्र गुंजायमान फतेह लाइव, रिपोर्टर तेनुघाट (बोकारो) के पेटरवार बुंडू पंचायत अंतर्गत मंदिर टोला (डीपू) में पांच दिवसीय श्री श्री 1008 रूद्र महायज्ञ का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ. महायज्ञ के अंतिम दिन मंदिर में हवन और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर प्रक्षेत्र गुंजायमान हो उठा. यज्ञाचार्य नरेश कुमार पांडेय एवं उनके सहयोगियों ने विधिवत हवन का संचालन किया. इस मंदिर को नीलकंठ महादेव महावीर मंदिर के नाम से जाना जाएगा. इस अवसर पर जय भोले शंकर के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंज उठा.…

Read More

शांतिपूर्ण पर्व मनाने और सामाजिक सौहार्द का संदेश देने के लिए जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू पुलिस ने किया आश्वास्त, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह में ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव के नेतृत्व में जिले के शहरी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान लोगों को सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और पर्व को शांति-पूर्वक मनाने का संदेश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि सुरक्षा और विधि व्यवस्था के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. साथ ही जिले में दंडाधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है…

Read More

आदिवासियों के वन पट्टा से लेकर मनरेगा तक, जिले की गड़बड़ियों पर की विस्तृत चर्चा फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह में शुक्रवार को माले की जिला कमिटी के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त रामनिवास यादव से मुलाकात कर जिले की मुख्य समस्याओं को लेकर चर्चा की. प्रतिनिधिमंडल ने छह सूत्री मांगों को रखा, जिनमें आदिवासियों और जंगल क्षेत्रों में वन पट्टा देने, खेतको क्षेत्र में दोषी वन विभाग कर्मियों पर मुकदमा व गिरफ्तारी, ताराटांड क्षेत्र में संजय दास के हत्यारों की सजा और मुआवजा, मनरेगा कार्यों में प्रखंड के बीडीओ एवं सीओ की भूमिका की जांच, जमीन संबंधित धोखाधड़ी पर कार्रवाई और तीन…

Read More

दोनों पैरों से असमर्थ गुंडू गरवा को एमजीएम और सदर अस्पताल में नहीं मिला इलाज फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के सपोडेरा गांधी मैदान निवासी गरीब गुंडू गरवा, जो दोनों पैरों से चलने-फिरने में असमर्थ हैं, को इलाज के लिए एमजीएम और सदर अस्पतालों के कई चक्कर लगाने के बाद भी उचित उपचार नहीं मिल पाया है. गुरुवार को उन्होंने समाजसेवी करनदीप सिंह के घर पहुंचकर बताया कि उनके पास आधार कार्ड न होने के कारण अस्पतालों ने उन्हें भर्ती नहीं किया. इस संबंध में करनदीप सिंह ने ट्विटर पर गुंडू गरवा के इलाज की मांग की,…

Read More

भाजपा नेता अंकित आनंद ने जांच में शीघ्रता पर जताया आभार, पूरे थाना सिस्टम की जांच की मांग फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के कदमा थाना में एक लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोपों की जांच अब तेजी से आगे बढ़ रही है. शुक्रवार को पीड़िता ने अपने भाई के साथ सिटी एसपी से मुलाकात कर विस्तृत बयान दर्ज कराया. इस दौरान उसने सब-इंस्पेक्टर द्वारा की गई व्हाट्सएप कॉल और चैट संदेशों के डिजिटल साक्ष्य भी प्रस्तुत किए. सिटी एसपी ने कहा कि वे मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वयं जांच कर रहे हैं. वहीं, साकची के महिला थाना में…

Read More