Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
तेनुघाट में बकरीद पर मुस्लिम समुदाय ने उत्साह के साथ मनाया त्योहार फतेह लाइव, रिपोर्टर तेनुघाट (बोकारो) में शनिवार को मुसलमानों के पवित्र त्यौहार बकरीद को लेकर विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की गई और अमन चैन व शांति के लिए अल्लाह से दुआ मांगी गई. इस दौरान बोकारो के पेटरवार के उपायुक्त अजय नाथ झा, बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा, एवं पेटरवार बीडीओ संतोष कुमार महतो ने मस्जिद टोला, लुकैया सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा कर त्योहार की तैयारियों का जायजा लिया. सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग नए कपड़े पहनकर मस्जिद पहुंचे, जहां बच्चों समेत सभी ने…
गाड़ीवानपट्टी में कांग्रेस का नुक्कड़ सभा आयोजन, भाजपा सरकार पर कड़ी टिप्पणी कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की नीतियों को लेकर किया साझा विरोध प्रदर्शन फतेह लाइव, रिपोर्टर पूर्वी सिंहभूम जिले के गाड़ीवानपट्टी स्थित किताडीह में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर टाटानगर मंडल कांग्रेस कमिटी के नेतृत्व में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. मण्डल अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं प्रखंड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव का स्वागत करते हुए उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया. मुख्य अतिथि आनंद बिहारी दुबे ने…
स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और मरीज सेवा को बेहतर बनाने के निर्देश डिजिटल एक्स-रे और एंबुलेंस सुविधा से स्वास्थ्य सेवा होगी और बेहतर फतेह लाइव, रिपोर्टर जिला के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने शनिवार दोपहर लगभग तीन बजे कुचाई प्रखंड के कल्याण अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सनमत फाउंडेशन द्वारा संचालित कल्याण अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की. निरीक्षण में पाया गया कि अस्पताल में 50 बेड की क्षमता होने के बावजूद केवल 9 मरीज भर्ती हैं, साथ ही प्रतिदिन आने वाली ओपीडी संख्या भी अपेक्षाकृत कम है. उपायुक्त ने…
श्री 1008 रुद्र महायज्ञ के समापन पर धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम फतेह लाइव, रिपोर्टर पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत स्थित नीलकंठ महादेव महावीर मंदिर में शुक्रवार को श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ के समापन पर भव्य जागरण का आयोजन किया गया. इस धार्मिक आयोजन में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, गोमिया विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो और जिप सदस्य प्रहलाद महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. यज्ञ समिति के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत चुनरी ओढ़ाकर किया. मुख्य अतिथियों ने कहा कि यह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामूहिक सद्भाव, आध्यात्मिक ऊर्जा और…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर बदडीहा दलित बस्ती में पर्यावरण संरक्षण का संदेश फतेह लाइव, रिपोर्टर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के बैनर तले गिरिडीह विधानसभा के बदडीहा स्थित दलित बस्ती में पौधारोपण का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पेड़ मां के नाम के तहत आयोजित किया गया था. इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी के साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Dhanbad : दुबई के प्रतिष्ठित फैशन मैगजीन में कवर गर्ल बनकर अनीता मजूमदार ने धनबाद…
पोटका में दस दिन तक छात्रों ने किया आदिवासी जीवन का समग्र अध्ययन और लीगल एड क्लिनिक का किया दौरा फतेह लाइव, रिपोर्टर रामकृष्ण मिशन विवेकानंद शैक्षिक अनुसंधान संस्थान, नरेंद्रपुर कोलकाता के छात्रों ने पूर्वी सिंहभूम के पोटका प्रखंड में दस दिन तक आदिवासी समुदाय के बीच रहकर उनके कृषि कार्य, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का गहन अध्ययन किया. छात्र विभिन्न किसान परिवारों से मिले और उनके कृषि कार्य, कला, संस्कृति और जीवनशैली से परिचित हुए. इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, स्वयं सहायता समूह एवं पंचायत राज निकाय जैसे कई संस्थाओं का भी दौरा किया. छात्र समुदाय की…
सद्गुरु मां ने जीवन में भक्ति, विवेक और वैराग्य अपनाने का संदेश दिया फतेह लाइव, रिपोर्टर श्री कबीर ज्ञान मंदिर में निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर भगवद कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु सद्गुरु मां के सानिध्य में भगवान के नाम का भजन-कीर्तन करते हुए उपस्थित रहे. सद्गुरु मां ने इस अवसर पर कहा कि निर्जला एकादशी को सबसे शक्तिशाली एकादशी माना जाता है, जिसे पांडव एकादशी या भीमसेनी एकादशी भी कहा जाता है. उन्होंने बताया कि इस व्रत के फलस्वरूप साल भर की सभी एकादशियों के व्रतों का फल प्राप्त होता है. इस पावन दिन…
पूर्व विधायक अमर कुमार बाउरी मुख्य अतिथि, प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल की सराहना फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह के पचंबा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने की, जबकि पूर्व विधायक अमर कुमार बाउरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार यह कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल को अमृतकाल करार देते हुए उनके लोक कल्याणकारी कार्यों की प्रशंसा की गई. अमर कुमार बाउरी…
मस्जिदों में नमाज अदा, प्रशासन ने ड्रोन कैमरे से रखी सख्त निगरानी फतेह लाइव, रिपोर्टर पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर, गंगाडीह एवं पोटका में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईद उल अजहा का पर्व बड़ी ही शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया. मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर पर्व की बधाई दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया. प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए ड्रोन कैमरे के माध्यम से चारों तरफ निगरानी की. खासतौर पर हल्दीपोखर के साप्ताहिक बाजार के कारण सुरक्षा व्यवस्था को और भी सख्त किया गया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सिदगोड़ा पुलिस टीम ने अपराध की योजना बनाते हुए कुल 5 बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. मामले का खुलासा सिटी एसपी कुमार शिवाशीष की ओर से आज पुलिस ऑफिस में पत्रकार वार्ता में शनिवार को किया. सिटी एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नीलडीह-दलमा रोड के हाई टेंशन बिजली टावर के पास कुछ बदमाश झाड़ियों में छिपकर आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में इकट्ठा हुए हैं. इसके बाद वहां पर छापेमारी की गई थी. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के निजी टैंकर…
