Breaking News
South Eastern Railway : झारसुगुड़ा यार्ड रीमॉडलिंग से टाटानगर की कई ट्रेनें रद्द, उत्कल और एर्नाकुलम एक्सप्रेस के मार्ग भी बदलेंगे Tata Steel Hydrogen Project : स्टील प्लांट से निकलने वाली गैसों से हाइड्रोजन बनाएगी टाटा स्टील, कलिंगानगर में 10 टन प्रतिदिन क्षमता की परियोजना की तैयारी Dhanbad : गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर सिंदरी में निकली प्रभात फेरी, स्त्री सभा ने कीर्तन और अरदास के साथ निभाई सेवा Jamshedpur : बिष्टुपुर-आदित्यपुर पुल गोलचक्कर के पास CNG ऑटो में लगी आग, बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे Saraikela : झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह की मां अमृत कौर की अंतिम अरदास में श्रद्धांजलि देने उमड़े खास और आम, सिख समाज की गणमान्य हस्तियों ने भी अरदास में की शिरकत Guru Nanak Jayanti 2026 : सिंदरी में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर पहली प्रभात फेरी निकली
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : श्री कबीर ज्ञान मंदिर में निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर भव्य कीर्तन का आयोजन

SHARE:

  • सद्गुरु मां ने जीवन में भक्ति, विवेक और वैराग्य अपनाने का संदेश दिया

फतेह लाइव, रिपोर्टर

श्री कबीर ज्ञान मंदिर में निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर भगवद कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु सद्गुरु मां के सानिध्य में भगवान के नाम का भजन-कीर्तन करते हुए उपस्थित रहे. सद्गुरु मां ने इस अवसर पर कहा कि निर्जला एकादशी को सबसे शक्तिशाली एकादशी माना जाता है, जिसे पांडव एकादशी या भीमसेनी एकादशी भी कहा जाता है. उन्होंने बताया कि इस व्रत के फलस्वरूप साल भर की सभी एकादशियों के व्रतों का फल प्राप्त होता है. इस पावन दिन पर सभी ने भक्ति और श्रद्धा के साथ भगवान का नाम लिया और जीवन में आध्यात्मिक उन्नति के लिए प्रार्थना की.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Police Action : सिदगोड़ा पुलिस ने अपराध की योजना बनाते पांच बदमाशों को किया गिरफ्तार

Gambhir Car Associate Motion Ads

निर्जला एकादशी का महत्व और धार्मिक विधि

सद्गुरु मां ने आगे कहा कि हमारे पूर्वज कमल की तरह संसार में रहते हुए भी असंग रहते थे और भक्ति, ज्ञान तथा वैराग्य को जीवन का आधार बनाते थे. उन्होंने सभी को प्रेरित किया कि वे जीवन में प्रसन्नता बांटने की आदत डालें क्योंकि जो हम देते हैं वही हमें वापस मिलता है. फूल बांटने वाले को सुगंध और मेहंदी लगाने वाले का हाथ रंगा होता है. सद्गुरु मां ने कहा कि यदि हम अपने जीवन में शांति और सुख चाहते हैं तो खुशियां बांटना सीखें. जीवन मूल्यों को अपनाना मानव का वास्तविक कर्तव्य है. जब हम जनहित के लिए पुण्य कर्म करते हैं, तब आत्मा को संतोष और पोषण मिलता है.

इसे भी पढ़ें : Potka : मुस्लिम समुदाय ने शांति और भाईचारे के साथ मनाया ईद उल अजहा

संतों के उपदेशों से जीवन में शांति कैसे लाएं

उन्होंने बताया कि निर्जला एकादशी ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष में आती है और इसे निर्जल व्रत के साथ मनाया जाता है, इसलिए इसका नाम निर्जला एकादशी पड़ा है. यह व्रत हमारे इंद्रियों को वश में करने तथा जीवन की क्षणभंगुरता को समझने का अवसर प्रदान करता है. सद्गुरु मां ने सभी श्रद्धालुओं से जीवन की सच्चाई को समझकर सादगी और संयम के साथ जीवन जीने का आह्वान किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर