Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव रिपोर्टर झारखंड सरकार के जिला योजना अनाबद्ध निधि से धतकीडीह स्थित ठक्कर बाबा मध्य विद्यालय में दो अतिरिक्त वर्ग कक्ष के निर्माण का शिलान्यास रविवार को किया गया. इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सरयू राय के सचिव ब्रजेश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, सांसद विद्युत वरन महतो के प्रतिनिधि चित्तरंजन वर्मा समेत अन्य उपस्थित रहे. सभी ने मिलकर नारियल फोड़कर इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य की शुरुआत की. इसे भी पढ़ें : Potka : विधायक संजीव सरदार के पहल पर तेंतला पंचायत में निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
गंगा मेमोरियल हॉस्पिटल के सहयोग से हुआ सैकड़ों मरीजों को मुफ्त जांच और इलाज फतेह लाइव रिपोर्टर पोटका विधानसभा क्षेत्र के तेंतला पंचायत भवन परिसर में विधायक संजीव सरदार के प्रयास से गंगा मेमोरियल हॉस्पिटल, जमशेदपुर द्वारा निशुल्क मेघा स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया. इस शिविर का उद्घाटन विधायक संजीव सरदार ने मुख्य अतिथि के रूप में किया. वीर शहीद गंगा नारायण सिंह मेमोरियल सोशल वेलफेयर ट्रस्ट ने शिविर में मुख्य सहयोग प्रदान किया. शिविर में सैकड़ों मरीजों का विभिन्न विभागों के चिकित्सकों द्वारा मुफ्त जांच की गई और आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं. साथ ही, 100 से अधिक…
वार्ड 36 में स्थानीय समस्याओं को लेकर किया निरीक्षण और संवाद फतेह लाइव रिपोर्टर जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में जनता दल (यू) के नेताओं ने संपर्क–समस्या–समाधान अभियान चलाया. यह अभियान जद (यू) पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में वार्ड नंबर 36 के पोस्ट ऑफिस रोड, आदर्श कॉलोनी, चटाइ कुली और गौड़ बस्ती समेत अन्य इलाकों में आयोजित किया गया. नेताओं ने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर नाला की सफाई, सड़कों का निर्माण, सफाई, नई नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट मरम्मत और अधिष्ठापन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को समझा और सूचीबद्ध किया. जद (यू) नेताओं ने आश्वासन दिया…
सरबजोत सिंह की पहल, जनसामान्य ने पिया ठंडा शरबत फतेह लाइव रिपोर्टर जमशेदपुर के सोनारी कागलनगर बाजार के पास सरबजोत सिंह द्वारा छबील लगाई गई, जिसमें चना और शरबत का वितरण किया गया. भीषण गर्मी के बीच इस छबील ने लोगों को ठंडक और राहत प्रदान की. कार्यक्रम में आसपास के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गर्मी से राहत महसूस की. इसे भी पढ़ें : Ranchi/Jamshedpur : रांची “बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट” का नाम “भगवान बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट” हो : अमरप्रीत सिंह काले सोनारी में छबील का आयोजन, गरमियों में राहत की सौगात इस अवसर पर जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी,…
देश के विभिन्न राज्यों की टीमों ने लिया हिस्सा, खेल और प्रतिस्पर्धा की लगाई आग फतेह लाइव रिपोर्टर सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित छह दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ. समारोह के मुख्य अतिथि सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डॉ. अमरजीत सिंह सलूजा थे, जबकि गुलाम रब्बानी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे. इस अवसर पर प्रबंध निदेशक जोरावर सिंह सलूजा, निर्देशक ररमनप्रीत कौर सलूजा, प्राचार्य ममता शर्मा, उप प्राचार्य सूरज कुमार लाला, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटर रूपा मुद्रा और मैच ऑफिसियल उदय मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. उद्घाटन की शुरुआत दीप…
शहरी जल समस्या के समाधान और बुनियादी ढांचे के लिए बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य प्रारंभ फतेह लाइव रिपोर्टर गिरिडीह के झंडा मैदान के पास स्थित विवाह भवन में रविवार को झारखंड सरकार के मंत्री, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने लगभग 7 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 45 शहरी विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया. उपायुक्त रामनिवास यादव के साथ इस कार्यक्रम में मंत्री ने पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर इन परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इन योजनाओं में एचवाईडीटी का अधिष्ठापन, नाली निर्माण,…
लेप्रोसी से पीड़ित गुंडू गरवा का टाटा मोटर्स अंत्योदय भवन में इलाज जारी फतेह लाइव रिपोर्टर जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत सपोडेरा गांधी मैदान के निवासी गुंडू गरवा, जो दोनों पैरों से चलने फिरने में असमर्थ थे, उनका इलाज शुरू हो गया है. शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था. सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने गुंडू गरवा को लेप्रोसी की शिकायत बताई और तत्काल टाटा मोटर्स के अंत्योदय भवन में भर्ती कराया गया. वहीं रविवार को समाजसेवी करनदीप सिंह गुंडू से मिलने पहुंचे और वहां मौजूद डॉक्टरों…
5 जून को हुए विस्फोट के दो दिन बाद बोड़ाम पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की फतेह लाइव रिपोर्टर बोड़ाम थाना क्षेत्र में स्थित एसटीपी लिमिटेड कंपनी में 5 जून की शाम को हुए विस्फोट और जहरीली गैस के रिसाव के मामले में पुलिस ने शनिवार को कंपनी प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने इस मामले में कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर, जनरल मैनेजर एस रविंद्र नाथ, मुख्य प्रवक्ता सुभाष भट्टाचार्य सहित कई अन्य अधिकारियों के नाम एफआईआर में शामिल किए हैं. विस्फोट की घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे…
15 जून से शुरू होगा पहला ऑडिशन, ग्रैंड फिनाले 10 अगस्त को जमशेदपुर में फतेह लाइव रिपोर्टर जमशेदपुर के परसुडीह स्थित साई गुरुकुल द्वारा पूर्वी भारत की बहुचर्चित प्रतिभा प्रतियोगिता “ताल” के चौथे सीजन का शुभारंभ किया गया है. यह प्रतियोगिता पांच प्रमुख शहरों—जमशेदपुर, रांची, बोकारो, धनबाद और कोलकाता—में आयोजित की जाएगी. पहला ऑडिशन 15 जून को जमशेदपुर के बिस्टूपुर मिलनी क्लब में सुबह 10 बजे से होगा. चयनित प्रतिभागियों को अंतिम दौर के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जिसका भव्य ग्रैंड फिनाले 10 अगस्त को जमशेदपुर में आयोजित होगा. इस बार प्रतियोगिता में बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर आकांक्षा शर्मा सेलिब्रिटी…
स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू, इलाके में शोक का माहौल फतेह लाइव रिपोर्टर जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़ौदा घाट में शनिवार शाम नहाने के दौरान डूबे दो दोस्तों के शव रविवार को बरामद कर लिए गए. घटना के बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने लगातार तलाशी अभियान चलाया था. स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव बरामद किए गए. मृतकों की पहचान शुभम कुमार और शशांक के रूप में हुई है. ये दोनों अपने तीसरे दोस्त पार्थ कुमार के साथ घाट पर नहाने गए थे. पार्थ को स्थानीय लोगों ने बचा लिया था, लेकिन शुभम और शशांक…
