Jamshedpur : बागबेड़ा बड़ौदा घाट में नहाते डूबे दो दोस्तों के शव बरामद

SHARE:

  • स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू, इलाके में शोक का माहौल

फतेह लाइव रिपोर्टर

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़ौदा घाट में शनिवार शाम नहाने के दौरान डूबे दो दोस्तों के शव रविवार को बरामद कर लिए गए. घटना के बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने लगातार तलाशी अभियान चलाया था. स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव बरामद किए गए. मृतकों की पहचान शुभम कुमार और शशांक के रूप में हुई है. ये दोनों अपने तीसरे दोस्त पार्थ कुमार के साथ घाट पर नहाने गए थे. पार्थ को स्थानीय लोगों ने बचा लिया था, लेकिन शुभम और शशांक गहरे पानी में डूब गए थे. बागबेड़ा पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा कमिंस और टाटा मोटर्स में सोमवार को ब्लॉक क्लोजर, दो दिन बंद रहेंगे प्लांट

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजन आंसू बहा रहे हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि खतरनाक घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाएं जाएं और नहाने पर रोक लगाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोका जा सके. पुलिस भी इस घटना को गंभीरता से ले रही है और सुरक्षा बढ़ाने के उपायों पर विचार कर रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर