Jamshedpur : टाटा कमिंस और टाटा मोटर्स में सोमवार को ब्लॉक क्लोजर, दो दिन बंद रहेंगे प्लांट

SHARE:

  • दो प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों ने जारी किए सर्कुलर, उत्पादन पर पड़ सकता है असर

फतेह लाइव रिपोर्टर

जमशेदपुर की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियां टाटा कमिंस और टाटा मोटर्स ने सोमवार को अपने प्लांट में ब्लॉक क्लोजर की घोषणा की है. दोनों कंपनियों ने अलग-अलग सर्कुलर जारी कर यह जानकारी दी है कि रविवार को सामूहिक साप्ताहिक अवकाश रहेगा, जबकि सोमवार को ब्लॉक क्लोजर के तहत कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा. इस वजह से दोनों कंपनियों के प्लांट रविवार और सोमवार को बंद रहेंगे और मंगलवार से फिर से कार्य शुरू होगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड भाजपा ने मोदी सरकार के 11 सालों की उपलब्धियों पर आयोजित की कार्यशाला

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ब्लॉक क्लोजर का उत्पादन पर हो सकता है असर

दोनों कंपनियों ने बताया कि ब्लॉक क्लोजर के दौरान कर्मचारियों को 50 प्रतिशत वेतन दिया जाएगा, जबकि शेष 50 प्रतिशत वेतन उनकी अर्जित छुट्टियों से समायोजित किया जाएगा. आवश्यकतानुसार कुछ कर्मचारियों को प्लांट में बुलाया भी जा सकता है. दो दिन बंद रहने के कारण उत्पादन पर आंशिक प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन कंपनी प्रबंधन इसे रूटीन प्रक्रिया बताते हुए कर्मचारियों से सहयोग की अपील कर रहा है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर