Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मानगो बालीगुमा में पूरा हुआ श्री श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर निर्माण, शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का शुभारंभ

SHARE:

  • स्थानीय बस्तीवासियों के सामूहिक प्रयास से वर्षों पुराना सपना हुआ साकार

फतेह लाइव रिपोर्टर

मानगो के बालिगुमा बागान क्षेत्र में वर्षों से मंदिर नहीं होने की कमी स्थानीय बस्तीवासियों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई थी. पूजा अर्चना के लिए लोगों को कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता था. इस समस्या को देखते हुए मोहल्ले के लोगों ने अपने क्षेत्र में ही मंदिर निर्माण का संकल्प लिया. जमीन न मिलने के कारण यह सपना कई वर्षों तक अधूरा रहा. अंततः सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त नंदू प्रसाद ने अपनी एक कट्ठा जमीन मंदिर के लिए बस्तीवासियों को उपलब्ध कराई. स्थानीय लोगों के सहयोग और मेहनत से लगभग एक वर्ष में मंदिर निर्माण कार्य पूरा हो गया.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : उपायुक्त अजय नाथ झा का होसिर और गोमिया में भव्य स्वागत

Gambhir Car Associate Motion Ads

मंदिर निर्माण के बाद शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का भव्य आयोजन

नवनिर्मित मंदिर में मध्य प्रदेश के नर्मदा नदी के तट से लाए गए भगवान शंकर के शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पांच दिवसीय शिव परिवार यज्ञ का आयोजन किया गया. प्रयागराज से आए पंडित आचार्य राजकुमार मिश्रा और उनके ग्यारह सदस्यों के दल द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई. यज्ञ के प्रथम दिन कलश यात्रा और पंचांग पूजन, दूसरे दिन मंडप प्रवेश और जलाधिवास हुआ. तीसरे दिन भगवान के शिवलिंग का नगर भ्रमण कराया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. नगर भ्रमण कार्यक्रम में पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड भाजपा ने मोदी सरकार के 11 सालों की उपलब्धियों पर आयोजित की कार्यशाला

महा भंडारे के साथ समापन हुआ शिव परिवार का यज्ञ

शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के अंतिम दिन भव्य महा भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम के सफल संचालन में नंदू प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, गेना सिंह, शिव शंकर राय, विकास सिंह, अविनाश डोगरा, मुन्ना प्रसाद, शंकर महतो, कुणाल सिंह, चंदन सिंह, विवेक प्रसाद, गुप्तेश्वर प्रसाद, धन सिंह मुन्ना सिंह, अनिल प्रसाद और उमेश प्रसाद सहित अन्य बस्ती वासियों ने सक्रिय भूमिका निभाई. पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि बालिगुमा बागान एरिया के लोगों का यह सपना पूरे होने वाला धार्मिक और सामाजिक घटना है, जो बस्ती के लिए गर्व की बात है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर