Jamshedpur : “ताल” सीजन 4 : जमशेदपुर में शुरू हुई पूर्वी भारत की सबसे बड़ी प्रतिभा खोज प्रतियोगिता

SHARE:

  • 15 जून से शुरू होगा पहला ऑडिशन, ग्रैंड फिनाले 10 अगस्त को जमशेदपुर में

फतेह लाइव रिपोर्टर

जमशेदपुर के परसुडीह स्थित साई गुरुकुल द्वारा पूर्वी भारत की बहुचर्चित प्रतिभा प्रतियोगिता “ताल” के चौथे सीजन का शुभारंभ किया गया है. यह प्रतियोगिता पांच प्रमुख शहरों—जमशेदपुर, रांची, बोकारो, धनबाद और कोलकाता—में आयोजित की जाएगी. पहला ऑडिशन 15 जून को जमशेदपुर के बिस्टूपुर मिलनी क्लब में सुबह 10 बजे से होगा. चयनित प्रतिभागियों को अंतिम दौर के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जिसका भव्य ग्रैंड फिनाले 10 अगस्त को जमशेदपुर में आयोजित होगा. इस बार प्रतियोगिता में बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर आकांक्षा शर्मा सेलिब्रिटी जज के रूप में मौजूद रहेंगी. इसके अलावा सिंगिंग और मॉडलिंग के क्षेत्र के विशेषज्ञ भी निर्णायक मंडली में शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बागबेड़ा बड़ौदा घाट में नहाते डूबे दो दोस्तों के शव बरामद

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रतिभा को मंच देने का महत्वपूर्ण प्रयास

प्रेस कॉन्फ्रेंस में साई गुरुकुल के संस्थापक अरूप मजूमदार, संगीत शिक्षिका सोमा मुखर्जी, मॉडल मीता घोष, प्रज्ञा परोमिता चक्रवर्ती, और नृत्य शिक्षक प्रकाश समेत कई कलाकारों ने कार्यक्रम के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला. यह आयोजन न केवल बच्चों की प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मंच है, बल्कि प्रशिक्षकों की क्षमता को भी उजागर करता है. प्रतियोगिता से प्राप्त समस्त आय वृद्धाश्रम को समर्पित की जाएगी, जिससे सामाजिक सेवा का संदेश भी दिया जाएगा. “ताल” सीजन 4 प्रतिभा की खोज के साथ समाज को जोड़ने का एक अनूठा प्रयास साबित होगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर