Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर

दो प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों ने जारी किए सर्कुलर, उत्पादन पर पड़ सकता है असर फतेह लाइव रिपोर्टर जमशेदपुर की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियां टाटा कमिंस और टाटा मोटर्स ने सोमवार को अपने प्लांट में ब्लॉक क्लोजर की घोषणा की है. दोनों कंपनियों ने अलग-अलग सर्कुलर जारी कर यह जानकारी दी है कि रविवार को सामूहिक साप्ताहिक अवकाश रहेगा, जबकि सोमवार को ब्लॉक क्लोजर के तहत कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा. इस वजह से दोनों कंपनियों के प्लांट रविवार और सोमवार को बंद रहेंगे और मंगलवार से फिर से कार्य शुरू होगा. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड भाजपा ने मोदी सरकार…

Read More

स्थानीय बस्तीवासियों के सामूहिक प्रयास से वर्षों पुराना सपना हुआ साकार फतेह लाइव रिपोर्टर मानगो के बालिगुमा बागान क्षेत्र में वर्षों से मंदिर नहीं होने की कमी स्थानीय बस्तीवासियों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई थी. पूजा अर्चना के लिए लोगों को कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता था. इस समस्या को देखते हुए मोहल्ले के लोगों ने अपने क्षेत्र में ही मंदिर निर्माण का संकल्प लिया. जमीन न मिलने के कारण यह सपना कई वर्षों तक अधूरा रहा. अंततः सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त नंदू प्रसाद ने अपनी एक कट्ठा जमीन मंदिर के लिए बस्तीवासियों को उपलब्ध कराई. स्थानीय लोगों के…

Read More

धार्मिक आयोजन से बढ़ेगा सामाजिक भाईचारा और श्रद्धालुओं की आस्था फतेह लाइव रिपोर्टर जमशेदपुर के खासमहल स्थित जगन्नाथ मंदिर कमेटी के संरक्षक मुनमुन चक्रवर्ती ने बताया कि इस वर्ष भी जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा. 11 जून को स्नान पूर्णिमा के अवसर पर 108 कलश यात्रा की शुरुआत होगी, जो खासमहल स्थित जगन्नाथ मंदिर से गोलपहाड़ी स्थित शिव मंदिर तक जाएगी. उन्होंने सभी माता-बहनों से विशेष अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कलश यात्रा में भाग लें ताकि यह धार्मिक आयोजन सफल हो सके. यात्रा सुबह 9 बजे से शुरू…

Read More

“संकल्प से सिद्धि” कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने जनता को मोदी सरकार की सफलता से अवगत कराया फतेह लाइव रिपोर्टर झारखंड भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जमशेदपुर महानगर इकाई ने जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में “संकल्प से सिद्धि” नामक कार्यक्रम की कार्यशाला का आयोजन किया. यह कार्यक्रम जमशेदपुर महानगर स्थित बर्मा माइंस के देव स्थान मंदिर परिसर में हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा झारखंड प्रदेश की प्रवक्ता और पूर्व सांसद गीता कोड़ा तथा जमशेदपुर लोकसभा के सांसद विद्युत वरण महतो थे. इस अवसर पर मोदी सरकार के बेमिसाल 11 वर्षों की उपलब्धियों को आम जनता के…

Read More

जिला उपायुक्त ने क्षेत्रीय विकास और शिक्षा सुधार पर दिया भरोसा फतेह लाइव रिपोर्टर बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा का 7 जून को क्षेत्र भ्रमण के दौरान होसिर और गोमिया में भव्य स्वागत किया गया. नेताजी सुभाष चौक के निकट इफ्तिखार महमूद के नेतृत्व में सैकड़ों आम नागरिकों ने उपायुक्त का अभिनंदन किया. इस अवसर पर भाकपा नेता इफ्तिखार महमूद ने होसिर मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में अपग्रेड करने का आग्रह किया. उपायुक्त ने बच्चों की संख्या और आवश्यकताओं की जानकारी लेने के बाद विद्यालय को अपग्रेड करने का भरोसा दिया. इसे भी पढ़ें : Chakulia : जंगली हाथी…

Read More

रेलवे की जमीन में हो रहे बाउंड्री निर्माण को लेकर प्रशासन ने लिया संज्ञान फतेह लाइव रिपोर्टर धनबाद रेल मंडल के गोमो-बरकाकाना रेल खंड के बोकारो थर्मल के कोनार नदी के पास रेलवे की जमीन में ठेकेदार द्वारा हो रहे बाउंड्री निर्माण की जांच के लिए 7 जून को बेरमो अंचलाधिकारी संजीत कुमार सिंह पहुँचे. उन्होंने संबंधित रेलवे ठेकेदार से कार्य के कागजात मांगे और कहा कि यह निर्माण उनके क्षेत्राधिकार में हो रहा है, इसलिए कार्य योजना की पूरी जानकारी जरूरी है. ठेकेदार के पास तत्काल कागजात न होने के कारण अंचलाधिकारी के निर्देश पर बाउंड्री निर्माण कार्य रोक…

Read More

देश के 5000 से अधिक अभिकर्ता 16-17 जून को अयोध्या में जुटेंगे सम्मेलन में संगठन की भविष्य की रणनीतियों पर होगी चर्चा फतेह लाइव, रिपोर्टर आगामी 16 और 17 जून को अयोध्या में दो दिवसीय राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ भारत की आठवीं राष्ट्रीय सम्मेलन एवं स्थापना दिवस का आयोजन किया जाएगा. इस भव्य आयोजन में देश भर से 5000 से भी अधिक राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता भाग लेंगे, जिनमें झारखंड प्रदेश से 500 से अधिक अभिकर्ता शामिल होंगे. यह जानकारी झारखंड इकाई के संयुक्त सचिव एवं गिरिडीह जिला अध्यक्ष सुधीर आनंद ने दी. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झूठ…

Read More

छत्रपति शिवाजी महाराज के गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराएगी खास ट्रेन यात्रा भारत गौरव एक्सप्रेस से जुड़े रहिए और यात्रा की यादें संजोइए फतेह लाइव, रिपोर्टर भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने छत्रपति शिवाजी महाराज सर्किट भारत गौरव ट्रेन टूर की शुरुआत की है, जो 9 जून 2025 को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रवाना होगी. इस विशेष ट्रेन यात्रा को 100 प्रतिशत बुकिंग मिली है और कुल 710 यात्री इस भव्य यात्रा का हिस्सा बनेंगे. इसमें 480 यात्री इकोनॉमी (स्लीपर), 190 कम्फर्ट (3AC) और 40 सुपीरियर (2AC) श्रेणी में शामिल हैं. यह 6 दिन…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बागबेड़ा बड़ौदा घाट में नहाने गए तीन दोस्त शनिवार शाम डूब गए. एक एक कर बचाने बचाने में यह घटना हुई. इस घटना को देख वहां मौजूद मछुआरों ने एक युवक को बांस वगैरह के सहारे से खिंचकर बचा लिया. उसका इलाज जुगसलाई राजस्थान सेवा सदन में चल रहा है. उसकी पहचान बड़ौदा घाट निवासी पार्थो कुमार (27) के रूप में हुई है. उसके दो अन्य साथी नदी में डूब गए हैं. उनकी आसपास तलाश की गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण उनकी कोई खबर नहीं लगी. रविवार को उनकी तलाश की जाएगी. इनमें एक…

Read More

सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा मई माह में कंपनी से सेवानिवृत्त हुए कर्मियों का शनिवार को यूनियन परिसर में सामूहिक विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में कुल 10 सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया. समारोह में यूनियन के पदाधिकारी तथा संबंधित विभागों के कमेटी सदस्य भी मौजूद थे. सभी सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने अनुभव और विचार साझा किए. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur :…

Read More