Breaking News
Major achievement for Jharkhand Police : मंगलवार को पुलिस के सामने सरेंडर करेंगे माओवादी, चाईबासा में होगा संयुक्त आत्मसमर्पण कार्यक्रम Saraikela Police Big Succes : माओवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन – जंगल से 5 राइफल, पिस्टल, 309 गोलियां और आईईडी बरामद Jamshedpur Murder Case Update : अफताब आलम हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग हिरासत में; निशानदेही पर देशी पिस्टल बरामद Jamshedpur Police keeping a close watch : दाल के डिब्बे में छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया, जुगसलाई में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप Jamshedpur : छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कुलवंत सिंह बंटी ने सरकार को घेरा, पूछा- लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? Jamshedpur residents sway to the music at the Bhajan Sandhya : ‘जूनियर लक्खा’ की आवाज स्नेहा सिंह के भजनों से शिवमय हुआ जमशेदपुर का ट्रांसपोर्ट मैदान

Bokaro : बोकारो थर्मल में रेलवे की जमीन में बाउंड्री निर्माण पर अंचलाधिकारी ने की जांच, ठेकेदार ने कार्य रोका

SHARE:

  • रेलवे की जमीन में हो रहे बाउंड्री निर्माण को लेकर प्रशासन ने लिया संज्ञान

फतेह लाइव रिपोर्टर

धनबाद रेल मंडल के गोमो-बरकाकाना रेल खंड के बोकारो थर्मल के कोनार नदी के पास रेलवे की जमीन में ठेकेदार द्वारा हो रहे बाउंड्री निर्माण की जांच के लिए 7 जून को बेरमो अंचलाधिकारी संजीत कुमार सिंह पहुँचे. उन्होंने संबंधित रेलवे ठेकेदार से कार्य के कागजात मांगे और कहा कि यह निर्माण उनके क्षेत्राधिकार में हो रहा है, इसलिए कार्य योजना की पूरी जानकारी जरूरी है. ठेकेदार के पास तत्काल कागजात न होने के कारण अंचलाधिकारी के निर्देश पर बाउंड्री निर्माण कार्य रोक दिया गया.

इसे भी पढ़ें : Chakulia : जंगली हाथी के हमले में घायल शांति देवी खातुआ, आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

रेलवे की जमीन में जारी विवाद ने बढ़ाई स्थानीय लोगों की चिंता

रेलवे प्रबंधन द्वारा बोकारो थर्मल में रेलवे की जमीन पर बने सैकड़ों निवासियों को नोटिस दिया गया है कि वे जमीन खाली करें. इसके बाद रेलवे ने अपनी जमीन में बाउंड्री लगाना शुरू कर दिया, जिससे स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया. 7 जून को रेलवे की जमीन में रहने वाले दर्जनों प्रभावित लोग बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह से फुसरो स्थित उनके आवास पर मिले और मदद की गुहार लगाई. विधायक के हस्तक्षेप के बाद अंचलाधिकारी की यह कार्रवाई संभव हुई.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर