Giridih : 11 जून को भव्य सद्गुरु कबीर जयंती समारोह का होगा आयोजन

SHARE:

  • श्री कबीर ज्ञान मंदिर में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आध्यात्मिक संवाद के साथ मनाया जाएगा अवतार महोत्सव

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह के श्री कबीर ज्ञान मंदिर में आगामी 11 जून 2025 को सद्गुरु कबीर की 627वीं जयंती भव्य रूप से मनाई जाएगी. इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है, जहां सद्गुरु कबीर के दोहे और उनके परचम लगाए जा रहे हैं. कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे वैदिक यज्ञ और हवन से होगी. इसके बाद सद्गुरु मां का उद्बोधन होगा, जिसके बाद लोक प्राकट्य महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम और महाआरती आयोजित की जाएगी. अपराह्न 2 बजे से नाट्य मंचन, बाल्य प्रस्तुति, भजन संध्या और पूर्णाहूति का आयोजन भी किया जाएगा. यह समारोह सत्य, प्रेम और ज्ञान के अवतार सद्गुरु कबीर के पावन प्रकटोत्सव के रूप में मनाया जाएगा, जो उनकी आध्यात्मिक वाणी और जीवनदर्शन का प्रकाश फैलाता है.

इसे भी पढ़ें : Giridih : ईद-उल-जुहा के मद्देनजर उपायुक्त के नेतृत्व में शहरी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

श्री कबीर ज्ञान मंदिर में आध्यात्मिक महोत्सव की तैयारियां पूरी

संत सम्राट सद्गुरु कबीर का अवतरण ज्येष्ठ पूर्णिमा को काशी के लहरतारा सरोवर के तट पर हुआ था, और तब से उनकी शिक्षाएँ और विचार अनगिनत आत्माओं के लिए मार्गदर्शक बन गए हैं. वे जात-पात और पाखंड के विरुद्ध आवाज उठाने वाले, आत्मज्ञान, करुणा और कर्मयोग के प्रेरक रहे हैं. इस पावन अवसर पर श्रद्धालुजनों से सपरिवार कार्यक्रम में भाग लेने का अनुरोध किया गया है ताकि वे इस आध्यात्मिक संगम का अनुभव कर आत्मा की गहराइयों में उतर सकें. आयोजन में शामिल होकर श्रद्धालु सद्गुरु कबीर की शिक्षाओं से जुड़ने और उनके संदेश को समझने का दुर्लभ अवसर प्राप्त कर सकेंगे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें