Breaking News
Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान एवं विषय आधारित प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा Jamshedpur : रिफ्लेक्शन नेटवर्क का दो दिवसीय डांडिया उत्सव 17-18 अक्टूबर को, भोजपुरी स्टार आस्था सिंह बिखेरेंगी जलवा Jamshedpur : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को लगातार पांचवें सीजन रद्द करने पर सिख समाज में बढ़ रहा रोष, सांसद विद्युत महतो से मिले सिख भाजपाई Jamshedpur : बेहतर बोनस समझौते और ₹25 लाख ग्रुप इंश्योरेंस के फैसले पर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय का अभिनंदन Jamshedpur : टाटा स्टील फाउंडेशन कर्मचारियों को मिलेगा ₹57 हजार का परफॉर्मेंस रिवॉर्ड
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : माले की जिला कमिटी ने उपायुक्त से की मुलाकात, रखी छह सूत्री मांगें

SHARE:

  • आदिवासियों के वन पट्टा से लेकर मनरेगा तक, जिले की गड़बड़ियों पर की विस्तृत चर्चा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह में शुक्रवार को माले की जिला कमिटी के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त रामनिवास यादव से मुलाकात कर जिले की मुख्य समस्याओं को लेकर चर्चा की. प्रतिनिधिमंडल ने छह सूत्री मांगों को रखा, जिनमें आदिवासियों और जंगल क्षेत्रों में वन पट्टा देने, खेतको क्षेत्र में दोषी वन विभाग कर्मियों पर मुकदमा व गिरफ्तारी, ताराटांड क्षेत्र में संजय दास के हत्यारों की सजा और मुआवजा, मनरेगा कार्यों में प्रखंड के बीडीओ एवं सीओ की भूमिका की जांच, जमीन संबंधित धोखाधड़ी पर कार्रवाई और तीन माह का अनाज एक साथ देने की व्यवस्था शामिल है. इस अवसर पर माले के सचिव अशोक पासवान, पूर्व विधायक राजकुमार यादव, किसान महासभा के नेता पूरण महतो सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Potka : आजीविका मिशन से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं अनुसूचित जनजाति की गुरुवारी सबर

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

माले की जिला कमिटी की छह सूत्री मांगों पर गंभीर चर्चा

पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने बताया कि जिले में जमीन विवाद, हत्या, लूटपाट, अफसरों की मनमानी, नल-जल योजना, मनरेगा और सड़क निर्माण कार्य गड़बड़ तरीके से चल रहे हैं. इन समस्याओं को खत्म करने हेतु उपायुक्त से बातचीत हुई, जिन्होंने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया. किसान नेता पूरण महतो ने आरोप लगाया कि खेतको क्षेत्र में वन विभाग ने गरीबों के घर उजाड़े हैं और निजी स्वार्थ के लिए ऐसे कृत्य किए गए हैं. इस पर उपायुक्त ने कहा कि यदि वन विभाग की मापी सही है या नहीं, इसकी जांच आवश्यक है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कदमा थाना रिश्वत कांड में जांच तेज, पीड़िता ने सिटी एसपी को दिए डिजिटल साक्ष्य

जमीन विवाद व वन विभाग की कार्रवाई पर उपायुक्त ने की जांच की बात

माले जिला सचिव अशोक पासवान ने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग, डीटीओ ऑफिस, पीडब्ल्यूडी विभाग, अंचल कार्यालय, पीएचडी विभाग, विकास कार्यालय, मत्स्य विभाग सहित कई विभागों में गड़बड़ियों को उजागर किया जाएगा. माले नेता राजेश सिन्हा ने भी कहा कि गिरिडीह में सरकारी गड़बड़ियों को बेनकाब किया जाएगा और सभी गड़बड़ियों को संज्ञान में लिया जाना चाहिए. इस अवसर पर माले के अन्य सदस्य सकलदेव यादव और नागेश्वर महतो भी मौजूद थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर