Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
कुणाल षडंगी ने मनरेगा आयुक्त से की मुलाकात, लंबित मजदूरी और स्वास्थ्य बीमा पर हुई चर्चा फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षडंगी ने आज मनरेगा आयुक्त मृत्युंजय बर्नवाल से मुलाकात कर राज्यभर के मनरेगा कर्मियों के लंबित मानदेय, स्वास्थ्य बीमा, ईपीएफ की स्थिति और बकाया मजदूरी के भुगतान को लेकर चर्चा की. मनरेगा आयुक्त ने बताया कि केंद्र को 591 करोड़ रुपये की मांग भेजी गई थी, जिसमें 693 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं, जिससे मजदूरों को लंबित राशि जल्द मिलेगी. पूर्वी सिंहभूम जिले के गुडाबाधा और चाकुलिया प्रखंडों के मनरेगा कर्मियों को पिछले 7…
पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किया भीड़ नियंत्रण अभ्यास फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में आगामी बकरीद पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए गोलमुरी में पुलिस ने माक ड्रिल का आयोजन किया. इस अभ्यास के दौरान एक कृत्रिम अराजक भीड़ बनाई गई, जिस पर पहले वॉटर कैनन का प्रयोग किया गया. जब भीड़ नियंत्रित नहीं हुई तो पुलिस ने टियर गैस का भी इस्तेमाल किया. इस माक ड्रिल का नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडे ने किया. उन्होंने बताया कि यह अभ्यास…
एकजुट संस्था एवं बिरसा हरित चेतना अभियान के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण पर जोर छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण पर बनाई रंगीन चित्रकला फतेह लाइव, रिपोर्टर खुंटपानी के चुरुगुई मैदान में आज 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एकजुट संस्था एवं बिरसा हरित चेतना अभियान के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर आसपास के विभिन्न गांवों के बुद्धिजीवी, समाजसेवी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. उन्होंने मैदान के चारों ओर सफाई अभियान चलाया और ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए प्रभातफेरी निकाली. गली-गली घूमकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को संदेश दिया गया. प्रभातफेरी के बाद…
दस दिनों से अंधेरे में रहे ग्रामीणों को नई बिजली से मिली राहत, विधायक को ग्रामीणों का आभार फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर के हरिजन बस्ती टोला नवद्वीप नगर में विधायक संजीव सरदार के सक्रिय प्रयासों से 63 केवी का नया बिजली ट्रांसफार्मर गुरुवार को स्थापित किया गया. पिछले दस दिनों से खराब ट्रांसफार्मर के कारण गांव के ग्रामीण अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर थे. बिजली विभाग को सूचित करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया था. इसके बाद ग्रामीणों ने विधायक संजीव सरदार को स्थिति से अवगत कराया. विधायक ने तत्काल कार्यवाही करते हुए…
परिवार के साथ छुट्टियां मनाने आई बच्ची का हादसे में दुखद निधन, पुलिस जांच में जुटी गालूडीह वाटर पार्क में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ी फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर से सटा गालूडीह बिरसा वाटर पार्क एक बार फिर हादसे का साक्षी बन गया है. यहां 6 साल की सृष्टि कुमारी नामक बच्ची पानी में डूबने से मौत हो गई. मृतक बच्ची झारखंड के चतरा जिले के मिथुन कुमार और सीमा देवी की पुत्री थी, जो अपने परिवार के साथ जमशेदपुर के मानगो डिमना रोड पर मामा के घर छुट्टियां मनाने आए थे. गालूडीह वाटर पार्क में कुल 12 लोग…
चाईबासा नगर के भाजपा नेता ने पर्यावरण संरक्षण के लिए उठाया बड़ा कदम फतेह लाइव, रिपोर्टर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चाईबासा नगर के लोकप्रिय भाजपा नेता दुवारिका शर्मा ने “एक पेड़ भारत माता के नाम” कार्यक्रम के तहत एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रकृति हमारी असली पूंजी है और यदि हम आज इसे बचाएंगे, तो आने वाली पीढ़ियां सुरक्षित रहेंगी. श्री शर्मा ने देशवासियों से अपील की कि वे अपने स्कूल, कॉलेज, कार्यालय और घर के आस-पास कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं. उन्होंने पर्यावरण की सुरक्षा हेतु…
आदित्यपुर में पीएनवीएस एवं निर्माण स्वावलम्बी सहयोग समिति ने लगाये 25 छायादार पौधे फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून, 2025 को पी एन वी एस एवं निर्माण स्वावलम्बी सहयोग समिति की ओर से आदित्यपुर में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. सेंट्रल पब्लिक स्कूल और प्रभात पार्क के निकट सड़क किनारे फलदार एवं फूलों के 25 छायादार पौधे लगाए गए. समिति के अध्यक्ष और पूर्व खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी रामचंद्र पासवान ने कहा कि हरियाली से मित्रता करके ही हम धरती को हरा-भरा रख सकते हैं. महासचिव प्रमोद गुप्ता ने प्राकृतिक संसाधनों के दुरुपयोग…
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण एवं सफाई अभियान से जागरूकता फैलाने का प्रयास फतेह लाइव, रिपोर्टर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आरडी टाटा तकनीकी संस्थान, गोलमुरी (एनटीटीएफ) एवं टाटा स्टील फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से एक व्यापक पौधारोपण और सफाई अभियान का आयोजन किया. कार्यक्रम का संचालन मन्त्ययु कुमार महतो ने किया. इस अवसर पर संस्थान के प्रमुख बीके सिंह, प्रिंसिपल प्रीता जॉन, वाईस प्रिंसिपल रमेश राय, और अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण को एक सरल और प्रभावी उपाय बताया और लोगों से आग्रह किया कि वे अपने जन्मदिन, वैवाहिक…
प्राकृतिक जंगलों के बीच पर्यावरण जागरूकता रैली और वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण का संदेश फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका प्रखंड के गोयालकाटा पंचायत अंतर्गत प्राकृतिक जंगलों से घिरे सुदूरवर्ती पोड़सा गांव में पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिगदी तथा पोड़सा ग्राम सभा और वन अधिकार समिति के संयुक्त तत्वाधान में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर वन अधिकार समिति के कई महिला-पुरुष अपनी पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित हुए. कार्यक्रम की शुरुआत पोड़सा गांव से पाड़ुया कोचा तक पर्यावरण जागरूक रैली से हुई. ग्रामीणों ने हाथों में पर्यावरण संरक्षण के नारे लेकर जंगल बचाओ, मानव बचाओ…
नेट-शून्य उत्सर्जन के लक्ष्य के साथ भारतीय रेल कर रही है पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान फतेह लाइव, रिपोर्टर भारतीय रेल न केवल देश के लाखों यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करती है, बल्कि यह भारत के स्वच्छ और हरित भविष्य का एक अहम स्तंभ भी है. पिछले साल 700 करोड़ से अधिक यात्रियों ने भारतीय रेल की सेवा का उपयोग किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंचामृत लक्ष्य के तहत, 2070 तक शून्य उत्सर्जन (नेट ज़ीरो) हासिल करने में रेलवे की प्रमुख भूमिका है. माल और यात्री परिवहन को सड़क से रेल की ओर बढ़ाना और स्वच्छ ऊर्जा…
