Jamshedpur : बकरीद से पहले गोलमुरी में माक ड्रिल, भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन और टियर गैस का किया इस्तेमाल

SHARE:

  • पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किया भीड़ नियंत्रण अभ्यास

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर में आगामी बकरीद पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए गोलमुरी में पुलिस ने माक ड्रिल का आयोजन किया. इस अभ्यास के दौरान एक कृत्रिम अराजक भीड़ बनाई गई, जिस पर पहले वॉटर कैनन का प्रयोग किया गया. जब भीड़ नियंत्रित नहीं हुई तो पुलिस ने टियर गैस का भी इस्तेमाल किया. इस माक ड्रिल का नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडे ने किया. उन्होंने बताया कि यह अभ्यास न सिर्फ पुलिस बल की तैयारियों को परखने के लिए था, बल्कि जनता को यह भी दिखाने के लिए किया गया कि आपात स्थिति में पुलिस किन-किन उपायों का इस्तेमाल करती है.

इसे भी पढ़ें : Seraikela : खुंटपानी के चुरुगुई मैदान में विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

भीड़ नियंत्रण में पुलिस की तैयारियों का अभ्यास

एसएसपी ने बताया कि पुलिस के पास वॉटर कैनन, टियर गैस, रबर बुलेट, लाठी और प्रोटेक्टिव शील्ड जैसे कई संसाधन हैं. अगर टियर गैस से भी भीड़ काबू में नहीं आती तो रबर बुलेट का उपयोग किया जाता है. बकरीद के मद्देनजर पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. जिला प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ भारी पुलिस बल की मौजूदगी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है. इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान शांति बनाए रखना और संभावित अराजकता को रोकना है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें