Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर

पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्त वातावरण के लिए वाहिनी के अधिकारियों एवं कर्मियों ने लिया संकल्प फतेह लाइव, रिपोर्टर 05 जून “विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर 35वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, गिरिडीह के परिसर तथा इसके समवाय क्षेत्र में व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान वाहिनी मुख्यालय में अधिकारी और कर्मी सक्रिय रूप से शामिल हुए और कई पौधे लगाए. अधिकारियों ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हमारे वातावरण को स्वच्छ और शुद्ध बनाए रखना है. साथ ही, सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने और स्वयं इसके लिए प्रयासरत…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी एवं भाजपा अध्यक्ष नड्डा के आह्वान पर गिरिडीह में पर्यावरण संरक्षण का संदेश फतेह लाइव, रिपोर्टर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर निवर्तमान मेयर एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर अपने मां के नाम से अपने घर की बारी में पौधारोपण किया. इस दौरान वे अपने परिवार के सदस्यों और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श प्रकाश दास के साथ उपस्थित थे. श्री पासवान ने कहा कि प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाए रखना धरती पर संकट से बचने का एकमात्र…

Read More

अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा ने आमजनों से रक्त दान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की फतेह लाइव, रिपोर्टर अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा ने बताया कि उपायुक्त बोकारो के निर्देशानुसार शुक्रवार 06 जून को तेनुघाट सिंचाई विभाग के अतिथि भवन में भारतीय रेड क्रास बोकारो इकाई द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि उपायुक्त महोदय ने आम जनता से आगे बढ़कर रक्त दान करने की अपील की है. मुकेश मछुवा ने बताया कि रक्त किसी फैक्ट्री या लैब में तैयार नहीं किया जा सकता है. बॉर्डर पर युद्धरत सैनिक, जो हमारी रक्षा के लिए अपनी…

Read More

मस्जिदे उस्मान की छत की मरम्मत के लिए बोली के माध्यम से हुआ काम, बच्चों में भी दिखा उत्साह फतेह लाइव, रिपोर्टर तेलोडीह मुहल्ला खुट्टा में मस्जिदे उस्मान की छत की ढलाई का काम बड़ी निष्ठा और जोश के साथ सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर सुबह से ही बच्चों में खासा उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली. कहा जाता है कि मस्जिद की तामीर में जो भी व्यक्ति अपनी जान, माल या किसी भी रूप में क़ुर्बानी देता है, अल्लाह तआला उसे असीम नेअमतों से नवाज़ता है. छत की ढलाई के लिए मुख्तलिफ़ व्यक्तियों ने बोली (नीलामी) लगाई. पहली कढ़ाई…

Read More

“प्लास्टिक प्रदूषण को हराएं” थीम के तहत ईको क्लब और IEEE स्टूडेंट ब्रांच ने किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाने का प्रयास फतेह लाइव, रिपोर्टर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीआईटी सिंदरी परिसर में ईको क्लब और IEEE स्टूडेंट ब्रांच द्वारा एक भव्य वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया. इस वर्ष के पर्यावरण दिवस की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को हराएं” के अंतर्गत यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया. कार्यक्रम में ईको क्लब के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. ब्रह्मदेव यादव, विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अबुल कलाम, जनरल वार्डन प्रो. आर.के. वर्मा तथा…

Read More

पर्यावरण संरक्षण के लिए छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर लगाए फलदार एवं छायादार पौधे फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी, जेम्को आजाद बस्ती में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधे लगाए गए ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़े और अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए लोगों को प्रोत्साहन मिले. इसे भी पढ़ें : Giridih : जिले के अंचल कार्यालयों में आमजन के लिए विशेष सुनवाई का समय निर्धारित…

Read More

पांच भारतीय मजदूरों की सुरक्षित रिहाई के लिए संजय मेहता के नेतृत्व में विदेश मंत्रालय द्वारा व्यापक प्रयास राजनयिक वार्ता के बीच नाइजर के सेना प्रमुख से मुलाकात, भारत सरकार और ICRC के बीच समन्वय जारी संजय मेहता ने मजदूरों की वापसी के लिए जारी किया संदेश फतेह लाइव, रिपोर्टर पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर में आतंकवादियों द्वारा अपहरण किए गए झारखंड के गिरिडीह जिले के बागोदऱ के पाँच भारतीय मजदूर सुरक्षित हैं और उनकी रिहाई के लिए सक्रिय प्रयास जारी हैं. यह घटना 25 अप्रैल 2025 को नाइजर की राजधानी नियामे से लगभग 115 किलोमीटर दूर तिल्लाबेरी के सकोइरा में…

Read More

राजस्व से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अंचलाधिकारी 1 से 2 बजे तक आमजनों से मिलेंगे अंचल अधिकारियों को समयबद्ध सुनवाई का निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखण्ड के गिरिडीह जिले में राजस्व से जुड़ी समस्याओं को सरल और त्वरित समाधान करने के लिए जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने निर्देश जारी किए हैं. इसके तहत जिले के सभी अंचल कार्यालयों में कार्यदिवस के दौरान अपराह्न 1 बजे से 2 बजे तक अंचलाधिकारी आम जनता से मिलेंगे. इस दौरान भूमि म्यूटेशन, मापी, पारिवारिक बंटवारा जैसे मामलों की सुनवाई की जाएगी ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें…

Read More

एनएसएस सदस्यों ने घरों और आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया फतेह लाइव, रिपोर्टर एनएसएस इकाई 1, डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दिन को पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 5 जून को मनाया जाता है. इस वर्ष भी ग्लोबल वार्मिंग, प्लास्टिक प्रदूषण और औद्योगिक कचरे के बढ़ते प्रभावों को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया गया. एनएसएस के सभी सदस्यों ने अपने-अपने घरों और आस-पास के क्षेत्रों जैसे सोनारी, कदमा, बर्मामाइंस, जुगसलाई,…

Read More

एनसीसी कैडेट्स ने हाथों में पोस्टर लेकर जागरूकता अभियान चलाया, विधायक कल्पना मुर्मू ने स्कूल में छात्राओं को सम्मानित किया फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह कालेज के एनसीसी कैडेट्स ने प्रो विनीता के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झंडा मैदान से टावर चौक तक हाथों में पर्यावरण जागरूकता के पोस्टर लेकर और नारों के साथ जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की अहमियत समझाई गई. अभियान के बाद गिरिडीह कालेज में पौधारोपण किया गया. प्रो विनीता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के…

Read More