Dhanbad : बीआईटी सिंदरी में पर्यावरण दिवस पर भव्य पौधरोपण अभियान आयोजित

SHARE:

  • “प्लास्टिक प्रदूषण को हराएं” थीम के तहत ईको क्लब और IEEE स्टूडेंट ब्रांच ने किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाने का प्रयास

फतेह लाइव, रिपोर्टर

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीआईटी सिंदरी परिसर में ईको क्लब और IEEE स्टूडेंट ब्रांच द्वारा एक भव्य वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया. इस वर्ष के पर्यावरण दिवस की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को हराएं” के अंतर्गत यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया. कार्यक्रम में ईको क्लब के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. ब्रह्मदेव यादव, विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अबुल कलाम, जनरल वार्डन प्रो. आर.के. वर्मा तथा सिविल अभियांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. प्रफुल्ल कुमार शर्मा उपस्थित रहे. बीआईटी सिंदरी के निदेशक एवं कार्यक्रम संरक्षक प्रो. पंकज राय ने वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एनएसएस इकाई 1 डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजूकेशन में विश्व पर्यावरण दिवस पर चलाया पौधरोपण अभियान

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रो. पंकज राय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है और प्लास्टिक प्रदूषण से लड़ने के लिए समाज के सभी वर्गों को जागरूक होना आवश्यक है. आईआईसी 7.0 के अध्यक्ष प्रो. प्रकाश कुमार ने कहा कि ऐसे अभियान छात्रों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को विकसित करते हैं जो सतत विकास के लिए जरूरी है. खनन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. पी.के. सिंह ने छात्रों से पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाने और वृक्षारोपण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की. ईको क्लब के प्रो. ब्रह्मदेव यादव ने बताया कि समय-समय पर ऐसे वृक्षारोपण कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और वायुमंडल की शुद्धि के लिए आयोजित किए जाते हैं.

इसे भी पढ़ें : Giridih : जिले के अंचल कार्यालयों में आमजन के लिए विशेष सुनवाई का समय निर्धारित

कार्यक्रम में छात्रों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई और परिसर में दर्जनों पौधे लगाए गए. वृक्षारोपण के साथ-साथ प्लास्टिक कचरे से निपटने के उपाय और हरित जीवनशैली अपनाने पर भी चर्चा हुई. इस संयुक्त पहल को छात्रों और शिक्षकों से भरपूर सराहना मिली. कार्यक्रम का समापन पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता की शपथ लेकर किया गया. इस अभियान में प्रो. प्रकाश कुमार, डॉ. राहुल कुमार, प्रो. पी.के. सिंह, प्रो. मनोज कुमार, डॉ. निशिकांत किशकु, एस. सी. दत्ता, प्रो. बी. एन. रॉय, प्रो. अमर प्रकाश और डॉ. अनिल रजक ने सक्रिय रूप से भाग लिया.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें