Jamshedpur : विधायक पूर्णिमा साहू ने सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं संग किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने प्रकृति संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से पौधारोपण किया. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत मंदिर परिसर में कई पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, सूर्य मंदिर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही. इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संतुलन के साथ आने वाली पीढ़ियों के स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने का एक अति महत्वपूर्ण माध्यम है. कहा कि प्रकृति की रक्षा करना हम सबका दायित्व है. उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की.

इस दौरान भाजपा नेता मिथिलेश सिंह यादव, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, खेमलाल चौधरी, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, जीवन साहू, संतोष ठाकुर, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, राजेश सिंह पप्पू, संजना साहू, कुमार अभिषेक, नारायण पोद्दार, काजू शांडिल, उमेश गिरी, रमेश तिवारी व अन्य मौजूद रहे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें