Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
गोमिया-करमटिया में अवैध कोयला उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई, दो टन कोयला जब्त फतेह लाइव, रिपोर्टर बोकारो जिला के करमटिया क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ थाना प्रभारी और सीसीएल प्रबंधन ने संयुक्त रूप से एक कड़ा अभियान चलाया. इस अभियान के तहत प्रशासन ने अवैध रूप से खोदे गए रेट होल्स को जेसीबी मशीन की मदद से बंद कर दिया और लगभग दो टन कोयला जब्त किया. करमटिया क्षेत्र गोमिया थाना और बोकारो थर्मल थाना के सीमावर्ती इलाके में स्थित है, जहां स्थानीय माफियाओं द्वारा बिना अनुमति कोयला खनन किया जाता रहा है. इस कार्रवाई से अवैध कोयला व्यापार…
23वीं ऑल इंडिया टेन्शिनकान कराटे चैंपियनशीप में दोहरा स्वर्ण पदक जीतकर किया जिले का नाम रौशन फतेह लाइव, रिपोर्टर जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने 23वीं ऑल इंडिया टेन्शिनकान कराटे चैंपियनशीप में स्वर्ण पदक जीतने वाली चंद्रपुरा की बहनों रियांशी चौधरी और रिधिमा चौधरी से मुलाकात की. इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन भी मौजूद थीं. उपायुक्त झा ने बहनों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहते हुए उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर बोकारो, झारखंड और भारत का नाम रौशन करने की शुभकामनाएं दीं. दोनों बहनों ने जिले का गौरव बढ़ाया है,…
जनता दरबार में उठे सड़क, पेयजल व बिजली सहित विभिन्न समस्याओं के मुद्दे विभागीय स्टॉल से लाभुकों को मिला लाभ, प्रशासन ने पहाड़ी क्षेत्र में की बैठक फतेह लाइव, रिपोर्टर कुचाई प्रखंड के छोटा सेगोई पंचायत के तोड़ागडीह गांव में बुधवार को आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम का शुभारंभ खरसावां विधायक दशरथ गागराई, उपायुक्त नितिश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, डिग्री कॉलेज, पेयजल, बिजली, गांधी चबूतरा और स्ट्रीट लाइट जैसे मुद्दे उठाए. जनता दरबार में मौजूद विभागों के स्टॉल के माध्यम से कई समस्याओं का मौके पर समाधान किया…
वृद्ध के उपचार की जांच कर जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई का आश्वासन फतेह लाइव, रिपोर्टर बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने सदर अस्पताल के ICU में इलाजरत वृद्ध का कुशल क्षेम जाना और उनकी सेहत संबंधी जानकारी ली. उन्होंने वृद्ध को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन उनका पूरा ध्यान रखेगा और उपचार में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी. उपायुक्त ने अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार से वृद्ध के स्वास्थ्य में सुधार की पूरी रिपोर्ट ली तथा चिकित्सकों के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि यदि उपचार में किसी भी तरह की कोई…
पर्यावरण संरक्षण के लिए पिता की स्मृति में विकसित हुआ आदर्श वन फतेह लाइव, रिपोर्टर पर्यावरण प्रेमी नागेश्वर महतो ने अपने पिता की स्मृति में एक अनूठा स्मृति वन विकसित किया है, जो पर्यावरण सुरक्षा का एक आदर्श उदाहरण बन चुका है. इस वन में सैकड़ों फलदार और औषधीय पेड़-पौधे लगे हुए हैं, जो न केवल शुद्ध हवा और छाया प्रदान करते हैं, बल्कि प्राकृतिक औषधियों के रूप में भी काम आ रहे हैं. 2007 से शुरू हुआ यह जयनंदन स्मृति वन पैतृक गांव कसमार के तेतरटांड टोला में है, जहां हर राष्ट्रीय पर्व और स्मृति दिवस पर पौधारोपण किया…
पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता के बयान से भड़क गए जिप सदस्य फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह में बुधवार को पांच महीने बाद जिला परिषद की बैठक का आयोजन हुआ, लेकिन यह बैठक विवाद और हंगामे के बिना पूरी नहीं हुई. बैठक के दौरान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता ने जिप सदस्यों से तीखा जवाब दिया और कहा कि वे किसी की बात नहीं सुनेंगे. इस बयान से सदस्यों में नाराजगी फैल गई और बैठक में जोरदार बहस शुरू हो गई. जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, डीडीसी स्मृति कुमारी, जिप उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव, झामुमो नेता महलाल सोरेन, झामुमो नेत्री…
फोर लेन कार्य धीमी गति से चलने पर भाकपा माले ने जताया विरोध फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह में पचंबा फोर लेन सड़क निर्माण का काम बहुत ही धीमी गति से चल रहा है, जिससे स्थानीय जनता, दुकानदार और आम लोग खासे परेशान हैं. इस परियोजना के कछुआ की चाल से चलने की वजह से क्षेत्र में ट्रैफिक और धूलकण की समस्या बढ़ गई है. भाकपा माले ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गिरिडीह के उपायुक्त और मंत्री को फोर लेन के कार्य की जांच करने के लिए आवेदन देने का निर्णय लिया है. हाल के दिनों में माले…
तेनुघाट में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में बाबूलाल मरांडी ने भगवान शिव की पूजा की फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बुधवार को पेटरवार से बोकारो जाते समय तेनु चौक समाधान कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किए गए. इसके बाद वे बुंडू पंचायत के मंदिर टोला में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में शामिल हुए. इस अवसर पर बाबूलाल मरांडी ने नवनिर्मित मंदिर में स्थापित भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की. यज्ञ कमिटी के पदाधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया. साथ ही, बोकारो के…
पेटरवार थाना क्षेत्र के ओरदाना चौक के निकट हुई दुर्घटना में साइकिल सवार की घटना स्थल पर मौत फतेह लाइव, रिपोर्टर तेनुघाट (बोकारो) के पेटरवार थाना क्षेत्र के ओरदाना पंचायत के ओरदाना चौक के पास बुधवार को मोटरसाइकिल और साइकिल के टक्कर की घटना हुई. इस हादसे में साइकिल सवार 62 वर्षीय गणेश महतो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. गणेश महतो सब्जी बेचने के लिए साइकिल पर साडम जा रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर…
एनसीपी युवा मोर्चा ने गैर कंपनी इलाकों में जल संकट पर प्रशासन से जल्द कार्रवाई का आग्रह किया फतेह लाइव, रिपोर्टर एनसीपी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता डॉ पवन पांडेय के नेतृत्व में जमशेदपुर के नवनियुक्त उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी का सम्मान किया. पार्टी की ओर से उपायुक्त को पुष्प गुच्छ एवं शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया. इस दौरान डॉ पवन पांडेय ने विशेष रूप से शहर के गैर कंपनी इलाकों में पेयजल आपूर्ति को निर्बाध रूप से संचालित कराने की मांग की. गर्मी के मौसम में इन इलाकों में पेयजल संकट गंभीर हो गया है, जहां…
