Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर

गंगाडीह से हल्दीपोखर तक निकला जुलूस, युवाओं ने दिखाए आकर्षक खेल प्रदर्शन फतेह लाइव, रिपोर्टर गंगाडीह पंचायत अंतर्गत गंगाडीह गांव में रविवार शाम अमन अखाड़ा की ओर से मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्वक निकाला गया. यह जुलूस गंगाडीह मुस्लिम बस्ती से निकलकर भेलाईडीह होते हुए हल्दीपोखर राजकचहरी चौक तक पहुंचा. रास्ते में युवाओं ने आकर्षक खेल और करतब दिखाते हुए लोगों का मन मोहा. जुलूस के सफल आयोजन में लाइसेंसी जहूर अंसारी, अध्यक्ष राजीव हुसैन, सचिव ईरशाद, कोषाध्यक्ष मो. साहिल सहित अमीर खान, जियाउल अंसारी, अयान, अफरोज अफसर, अली जान आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. युवाओं के करतबों ने मोहर्रम जुलूस…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के आदेश के आलोक में आदर्श सहकारी गृह निर्माण स्वावलंबी समिति लिo, सोनारी, जमशेदपुर के गवर्निंग बॉडी का निर्वाचन 6 जुलाई 2025 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न हुआ. निर्वाचन कार्य में पारदर्शिता एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा समुचित तैयारी की गई थी. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया एवं मौके पर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया. अधिकारियों ने उपस्थित प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों को सघन निगरानी बनाए रखने व शांति व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 06 जुलाई को पूर्वाह्न 10:00…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड की महत्वपूर्ण बैठक रविवार दोपहर 12 बजे टेल्को क्लब, जमशेदपुर में आयोजित की गई. बैठक में चेयरमैन गुरदेव सिंह, अध्यक्ष विजय सिंह, सचिव एसके तोमर तथा अंतरराष्ट्रीय एथलीट जुगहर सिंह और बृधन मरांडी मौजूद रहे. वरिष्ठ सदस्य श्याम शर्मा, बलबीर सिंह और गुरशरण सिंह भी उपस्थित थे. सचिव तोमर ने आगामी 23वीं एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप की जानकारी दी, जो आगामी 4 से 9 नवम्बर 2025 तक चेन्नई में आयोजित होगी. झारखंड की एक बड़ी टीम भारत का प्रतिनिधित्व करेगी. इस प्रतियोगिता में जापान, चीन, मलेशिया सहित 22 से अधिक एशियाई देश…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा के नए प्रधान सतबीर सिंह सत्ते का रविवार शाम को साकची गुरुद्वारा के निर्वाचित प्रधान हरविंदर सिंह मंटू एंड टीम ने जोरदार स्वागत किया. सीजीपीसी की चुनावी प्रक्रिया में विजयी हुए हरविंदर सिंह मंटू ने नए प्रधान सतबीर सिंह सत्ते, उनकी टीम के ट्रस्टी रंजीत सिंह एकलगड्डा, चरणजीत सिंह, सुखदेव सिंह मल्ली, हीरा सिंह समेत अन्य को अपनी चुनावी गढ़ जोगिंदर सिंह जोगी के कार्यालय में सम्मानित किया. सभी को अंग वस्त्र दिया गया. साथ ही टुईलाडुंगरी में पिछले कुछ समय से चल रहे विवाद पर विराम लगाने के लिए सीजीपीसी का भी…

Read More

बाल विवाह व नशीली दवाओं के दुष्परिणामों पर छात्रों को दी गई जानकारी फतेह लाइव, रिपोर्टर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), सिविल कोर्ट, जमशेदपुर द्वारा नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार शनिवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न स्कूलों में लीगल लिट्रेसी क्लब के माध्यम से सघन विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन और डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में संचालित हुआ। अभियान का उद्देश्य छात्रों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग, बाल विवाह की कुप्रथा तथा नालसा की योजनाओं जैसे ‘आशा’, ‘डॉन’…

Read More

फ़तेह लाइव,डेस्क   बेल्डीह तुलसी काली मंदिर में हर वर्ष की भांति इस बार भी पारंपरिक घूरती रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। महाप्रभु श्री जगन्नाथ आठ दिनों के मौसी बाड़ी प्रवास के पश्चात शनिवार को अपनी बहन सुभद्रा एवं अग्रज बलभद्र के साथ श्री मंदिर की ओर लौट चले। रथ यात्रा का यह आयोजन पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ, जो धामपुरी (पुरी) की परंपरा की जीवंत झलक प्रस्तुत करता है। भोर से ही उमड़ा भक्तों का सैलाबमौसी बाड़ी स्थित मंदिर में शनिवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी। भक्तों ने विधि-विधान से…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर अमेरिका की राजनीति में बड़ा धमाका हो गया है। टेस्ला के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने खुद की राजनीतिक पार्टी बना ली है। मस्क ने शनिवार को एलान किया कि वो ‘अमेरिकन पार्टी’ शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये पार्टी अमेरिकी नागरिकों को उनकी आजादी लौटाने के लिए बनाई गई है। ये फैसला ऐसे वक्त पर आया है जब मस्क और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच खींचतान बढ़ गई है। एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि जब देश…

Read More

🔴 मेष (Aries): आज आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। धन लाभ के योग हैं। घर में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 🟢 वृषभ (Taurus): धन से जुड़ी कोई पुरानी चिंता आज दूर हो सकती है। घरेलू माहौल सकारात्मक रहेगा। मित्रों का साथ मिलेगा। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखें। 🟡 मिथुन (Gemini): आज आपकी योजनाएं सफल होंगी। कार्यस्थल पर आपके सुझावों की सराहना होगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। सेहत सामान्य रहेगी। 🔵 कर्क (Cancer): परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। नौकरी…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर लातेहार जिले के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत फुल बसिया रेलवे कोयला साइडिंग के पास बीती रात अपराधियों ने एक हाइवा में आग लगा दी। घटना के बाद गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि गाड़ी साइडिंग से अलग खड़ी थी और उसमें कोयला लोड नहीं था, जिससे बड़ी घटना टल गई। मौके पर पहुंचे अपराधियों ने फायरिंग भी की और एक पर्चा छोड़कर राहुल दुबे गैंग के नाम से घटना की जिम्मेदारी ली। पर्चे में धमकी दी गई कि बिना संगठन से संपर्क किए काम करना भारी पड़ेगा।

Read More

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कार्यालय में भव्य स्वागत, शॉल व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया सम्मान फतेह लाइव, रिपोर्टर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के कार्यालय में शनिवार को बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के वाइस चेयरमैन सरदार लखविंदर सिंह लक्खा का भव्य स्वागत किया गया. इस मौके पर कमेटी द्वारा उन्हें शॉल व फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया. लक्खा ने जमशेदपुर में सिख समाज की सक्रियता और जनसंख्या देखकर प्रसन्नता जाहिर की और भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि लक्खा केवल आयोग के उपाध्यक्ष ही…

Read More