Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
बैठक में पत्रिका को आकर्षक बनाने और संरक्षक नियुक्त करने पर हुआ विचार-विमर्श रचनाकारों और विज्ञापनदाताओं से समय पर सहयोग की अपील फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका के माताजी आश्रम, हाता में झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष भवतारण मंडल ने की, जबकि सचिव शंकर चंद्र गोप ने सभी साहित्यप्रेमियों और सदस्यों का स्वागत कर बैठक के उद्देश्य को स्पष्ट किया. परिषद के कोषाध्यक्ष राजकुमार साहू ने पिछले वर्षों की पत्रिका “झारखंड प्रभा” की आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया. बैठक में सर्वसम्मति…
फतेह लाइव, रिपोर्टर बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह के गोडाउन इलाके से शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. 37 वर्षीय इमाम हुसैन ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. आजाद बस्ती निवासी इमाम हुसैन पेशे से मजदूर थे और कुछ वर्षों से अपनी ससुराल धतकीडीह में ही रह रहे थे. आत्महत्या की यह घटना क्षेत्र में सनसनी फैला गई है और मृतक के परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात घर के बाकी सदस्य किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गए थे. जब…
🔴 मेष (Aries): आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। कार्यक्षेत्र में नई ज़िम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। आत्मविश्वास से हर कार्य सफल होगा। परिवार का साथ मिलेगा और दिन शुभ रहेगा। 🟢 वृषभ (Taurus): आज का दिन संयम से निर्णय लेने का है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। 🟡 मिथुन (Gemini): आपके विचारों को लोग गंभीरता से लेंगे। कोई नया काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है। प्रेम जीवन में नयापन आएगा। छात्रों को सफलता मिलने के योग हैं। 🔵 कर्क (Cancer): घरेलू वातावरण खुशनुमा रहेगा।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सिविल कोर्ट,जमशेदपुर द्वारा जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं अन्य स्कूलों में संचालित लीगल लिट्रेसी क्लब में स्कूली बच्चों के बीच 05 जुलाई, शनिवार के दिन सघन जागरूकता अभियान चलाया गया । डालसा सचिव श्री धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि उक्त अभियान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर श्री अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में पूरे पूर्वीसिंहभूम जिले में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग और बाल विवाह तथा नालसा की…
विधायक संजीव सरदार ने डीआरएम के साथ की बैठक, मिला आश्वासन फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर स्थित टाटानगर रेलवे स्टेशन स्थित ऑटो स्टैंड पर पार्किंग शुल्क में अचानक हुई वृद्धि को लेकर ऑटो चालक और मालिक परेशान हैं. पहले ₹18 शुल्क लिया जाता था, लेकिन अब यह बढ़कर ₹36 कर दिया गया है, जो ऑटो चालकों के लिए अत्यधिक बोझ बन गया है. इस पर ऑटो चालकों ने पोटका विधायक संजीव सरदार से मुलाकात की और अपनी चिंता व्यक्त की थी. ऑटो मालिकों और चालकों ने विधायक से आग्रह किया कि यह शुल्क बहुत ज्यादा है और इसे तत्काल घटाया जाए.…
विधायक सरयू राय ने किया स्थलीय निरीक्षण, कहा— पूर्ववर्ती योजनाओं को मिलेगा सम्मान, मूर्ति विसर्जन में नहीं आएगी कोई दिक्कत जनता की संपत्ति पर कब्जा बर्दाश्त नहीं, सरयू राय ने जताई सख्ती फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने खरकई नदी के किनारे बन रहे दोनों प्रवेश द्वारों को बनाए रखने का समर्थन किया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इन द्वारों के बनने से दुर्गापूजा में मूर्ति विसर्जन या छठ पूजा में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी. उन्होंने दुर्गापूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया और पाया कि मूर्ति विसर्जन की…
मंदिर में स्थापित सभी देवी-देवताओं के समक्ष होगा विशेष पाठ, पूरा दिन रहेगा आध्यात्मिक माहौल श्रद्धालुओं के लिए शाम को होगा भोग-प्रसाद वितरण, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित श्री लक्ष्मीनारायण (बिड़ला) मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य प्रगति पर है और इसी क्रम में 7 जुलाई को मंदिर के जीर्णोद्धार का पहला वार्षिक उत्सव मनाया जाएगा. एक वर्ष पूर्व इसी दिन गर्भगृह में श्री लक्ष्मीनारायण जी समेत मां काली, भगवान शंकर, हनुमान जी और गणेश जी की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत रूप से की गई थी. श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार ट्रस्ट के…
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु अभिभावकों और शिक्षकों ने साझा किए सुझाव, विद्यालय की उपलब्धियों से अभिभावक हुए संतुष्ट अभिभावकों ने दिए सराहनीय सुझाव, विद्यालय की योजनाओं को बताया प्रशंसनीय फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह के केसिरसिया स्थित बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का सफल आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना था, ताकि छात्रों की शैक्षणिक प्रगति, व्यवहारिक विकास और समस्याओं को लेकर एक समन्वित दृष्टिकोण अपनाया जा सके. विद्यालय के प्राचार्य सचिन गर्ग ने अभिभावकों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें विद्यालय की…
शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और विधायक संजीव सरदार ने संयुक्त रूप से किया शिलान्यास, बेटियों के भविष्य को मिलेगी मजबूती स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने की सरकार के प्रयासों की सराहना फतेह लाइव, रिपोर्टर पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड स्थित PM SHRI कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शनिवार को भवन के सौंदर्यीकरण, जीर्णोद्धार और विस्तारीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया. इस कार्य में कुल 5 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत आएगी. झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और पोटका विधायक संजीव सरदार ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया. इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने बैंड…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. BIT सिंदरी में आज से B.Tech पाठ्यक्रमों के लिए प्रथम काउंसलिंग अंतर्गत नामांकन की प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत हो गई। संस्थान के 11 पाठ्यक्रमों में कुल 1115 सीटों पर नामांकन होना है। पहले दिन इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) शाखा में कुल 132 सीटों के विरुद्ध 31 विद्यार्थियों ने अपना नामांकन सुनिश्चित किया। नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। नामांकन के समय उपस्थित पदाधिकारी: निदेशक: डॉ. पंकज राय अधिविधि संकायाध्यक्ष: डॉ. डी. के. तांती प्रभारी पदाधिकारी: डॉ. डी. महतो अन्य संकाय सदस्य: डॉ. जे. एन. महतो, डॉ. प्रशांत कुमार सिंह, प्रो. प्रवीण कुमार अन्य सम्मानित पदाधिकारी:…
