Breaking News
Jamshedpur : छात्राओं के वैज्ञानिक हुनर ने दिखाई नई उड़ान, विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल्स ने खींचा अतिथियों का ध्यान Jamshedpur : माता नरेंद्र कौर का अंतिम अरदास कार्यक्रम बर्मामाइंस गुरुद्वारा साहिब में संपन्न Wave of grief in Jamshedpur : काशीडीह की सामाजिक पहचान से जुड़ा एक चेहरा खामोश, निर्भय सिंह का निधन Former Minister’s convoy meets with an accident : छह शिकायतें, सरकारी पत्र और फिर हादसा! चौका में अर्जुन मुंडा के सुरक्षा काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, अब व्यवस्था पर सवाल Jamshedpur : जुगसलाई पार्क में पटाखा बाजार पर प्रशासन की चुप्पी! SDO के आदेशों की अनदेखी, DC कार्यालय पहुंची स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत Jamshedpur : न्यू सीरीज के 7,500 कर्मचारियों के एरियर पर यूनियन में उठे सवाल, भुगतान में देरी से ₹37.48 करोड़ के नुकसान का दावा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : खरकई नदी किनारे प्रवेश द्वार निर्माण पर सरयू राय का बयान : स्किल डेवलपमेंट सेंटर और रैन बसेरा से अवैध कब्जा हटाने का निर्देश

SHARE:

  • विधायक सरयू राय ने किया स्थलीय निरीक्षण, कहा— पूर्ववर्ती योजनाओं को मिलेगा सम्मान, मूर्ति विसर्जन में नहीं आएगी कोई दिक्कत
  • जनता की संपत्ति पर कब्जा बर्दाश्त नहीं, सरयू राय ने जताई सख्ती

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने खरकई नदी के किनारे बन रहे दोनों प्रवेश द्वारों को बनाए रखने का समर्थन किया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इन द्वारों के बनने से दुर्गापूजा में मूर्ति विसर्जन या छठ पूजा में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी. उन्होंने दुर्गापूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया और पाया कि मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया पर इन द्वारों का कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा. श्री राय ने बताया कि इनमें से एक द्वार के पास मूर्ति विसर्जन होता ही नहीं, और दूसरे द्वार से विसर्जन प्रक्रिया पर कोई बाधा नहीं आएगी. उन्होंने उपायुक्त एवं जेएनएसी से आग्रह किया है कि निर्माण कार्य को रोका न जाए और समिति को सूचित किया जाए कि कोई आपत्ति नहीं है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : इनरव्हील क्लब जमशेदपुर वेस्ट का 11वां वार्षिक इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न

Gambhir Car Associate Motion Ads

सरयू राय ने दिलायी प्रशासन को भरोसा, दुर्गापूजा समिति के साथ निरीक्षण कर लिया जायजा

श्री राय ने जानकारी दी कि इन द्वारों के निर्माण की अनुशंसा पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता द्वारा की गई थी और वह नहीं चाहते कि इन योजनाओं को बीच में रोका जाए. उन्होंने कहा कि यदि प्रवेश द्वार तोड़े जाते हैं, तो यह संदेश जाएगा कि उन्होंने पूर्ववर्ती विधायक की योजनाओं को नष्ट किया, जिससे अनावश्यक विवाद उत्पन्न होगा. सरयू राय ने स्पष्ट किया कि उन्होंने अब तक बन्ना गुप्ता की अनुशंसित योजनाओं को आगे बढ़ाया है और वह इस दिशा में लगातार सकारात्मक रवैया अपनाए रहेंगे. उन्होंने प्रशासन से व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाते हुए कार्य पूरा करने की बात कही.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : शहरी नागरिकों को दी जाने वाली सुविधाओं की गुणवत्ता व पहुंच में सुधार लाने, शहरी ट्रैफिक व्यवस्था का सुगम बनाये रखने का निर्देश

पूर्व विधायक की योजना को नहीं होने देंगे विफल, सरयू राय ने जताई पारदर्शिता की मंशा

विधायक सरयू राय ने मरीन ड्राइव स्थित स्किल डेवलपमेंट सेंटर पर अवैध कब्जे को लेकर भी गहरी नाराजगी जताई. उन्होंने बताया कि इस सेंटर का निर्माण 2014 में उनकी अनुशंसा पर जिला योजना मद से हुआ था, लेकिन वर्तमान में वहां एक दबंग व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है. सेंटर में रात में लोगों से पैसे लेकर ठहरने की सुविधा दी जा रही है, जबकि वहां का उद्देश्य युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देना था. इसके अतिरिक्त सेंटर के किनारे बनाई गई तीन दुकानों पर भी कब्जा है और वहां कोयला व्यवसाय संचालित हो रहा है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 161 वृद्धा पेंशन का प्रमाण पत्र वितरित

स्किल सेंटर बना अवैध धंधे का अड्डा, विधायक सरयू राय ने जताई नाराजगी

श्री राय ने कदमा स्थित शास्त्री नगर में बने विश्वकर्मा समाज के सामुदायिक भवन और उसके बगल में बने रैन बसेरा पर भी कब्जे का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि इस भवन का निर्माण पूर्व विधायक मृगेंद्र प्रताप सिंह की अनुशंसा पर हुआ था, और 2012-13 में उन्होंने खुद इसकी मरम्मत कराई थी. लेकिन अब कांग्रेस से जुड़े कालू नामक व्यक्ति ने इस पर कब्जा कर लिया है. इसी व्यक्ति ने बगल के रैन बसेरा को भी अपने नियंत्रण में ले लिया है. सरयू राय ने इस पर तत्काल कार्रवाई कर सामुदायिक भवन को जनता के उपयोग में लाने और रैन बसेरा से अवैध कब्जा हटाने का निर्देश जेएनएसी को दिया है.

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : BIT सिंदरी में B.Tech प्रथम काउंसलिंग के अंतर्गत नामांकन प्रक्रिया शुरू

रैन बसेरा और सामुदायिक भवन पर कब्जा, कांग्रेस नेता पर लगा गंभीर आरोप

सरयू राय ने कहा कि जनसंपत्ति का अवैध रूप से इस्तेमाल एक गंभीर अपराध है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस तरह की गतिविधियों से गरीबों और जरूरतमंदों के लिए बने संसाधनों का दुरुपयोग होता है, और प्रशासन को जल्द से जल्द इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. श्री राय ने जनता से भी अपील की कि वे इस प्रकार की घटनाओं की जानकारी दें ताकि सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ आम लोगों को मिल सके.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर