Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
डीएमएफटी फंड से बने जल मीनार की खराबी को लेकर ग्रामीणों ने रैली निकाली, मरम्मत की मांग की फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका के रोलाडीह गांव में ग्रामीणों ने जल मीनार की खराबी को लेकर उग्र प्रदर्शन किया. यह जल मीनार डेढ़ साल पहले पेयजल स्वच्छता विभाग द्वारा डीएमएफटी फंड के माध्यम से बनवाया गया था, लेकिन अभी तक यह काम नहीं कर रहा है. इस जल मीनार के खराब होने के कारण गांववासियों को पेयजल आपूर्ति नहीं मिल रही है. पंचायत समिति सदस्य छवि दास और स्थानीय लोगों ने कई बार विभाग को शिकायत पत्र देकर जल मीनार की मरम्मत…
ससुर, भैंसुर और गोतनी को सश्रम कारावास की सजा फतेह लाइव, रिपोर्टर तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी ने दहेज हत्या के मामले में तीन आरोपियों को दस साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई. सजा पाने वाले आरोपी ससुर टिकेश्वर महतो, भैंसुर नीलकंठ महतो और गोतनी प्रमिला देवी हैं. यह मामला गिरिडीह जिला के बगोदर थाना अंतर्गत टुकटुको निवासी टिकेश्वर महतो द्वारा दर्ज कराए गए वाद पर आधारित था. उन्होंने अपनी बेटी पूनम कुमारी की शादी 2020 में पेक नारायणपुर थाना अंतर्गत मुंगो रंगामाटी निवासी बसंत कुमार महतो के साथ की थी. शादी के कुछ समय…
शुल्क निर्धारण में पारदर्शिता लाने के लिए जिलास्तरीय समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह, अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम 2017 के आलोक में जिला स्तर पर जिला समिति गठन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में बगोदर के विधायक, कोडरमा लोकसभा के सांसद प्रतिनिधि, गिरिडीह और गांडेय के विधायक प्रतिनिधि, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और प्रभावी शुल्क निर्धारण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाना था. बैठक…
परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने दिए दिशा निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा निर्धारित NEET (UG) 2025 परीक्षा की तैयारियों पर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई. उपायुक्त ने कहा कि NEET UG परीक्षा में पूरी निष्पक्षता होनी चाहिए, जिसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए. परीक्षा केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं, जैसे…
लोयोला स्कूल में साइबर सुरक्षा पर शिक्षा विभाग और साइबर पीस संस्था की पहल फतेह लाइव, रिपोर्टर 28 अप्रैल को लोयोला स्कूल के ऑडिटोरियम में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता लाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था. जिला शिक्षा विभाग और साइबर पीस संस्था के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में 1200 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे के…
31 दिसंबर 2025 से पहले ठोस निर्णय की आवश्यकता पर जोर फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने सोमवार को रांची में झारखंड सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के सचिव चंद्रशेखर से मुलाकात की. बैठक में दोनों नेताओं ने टाटा लीज समझौते और उसके नवीकरण के बारे में विस्तार से चर्चा की. राय ने बताया कि 1985 में टिस्को लिमिटेड और बिहार सरकार के बीच हुआ लीज समझौता 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो जाएगा, और इस समझौते के नवीकरण पर ठोस निर्णय लेने की आवश्यकता है. उन्होंने सचिव को टाटा लीज समझौता 1985 और…
धर्मगुरुओं ने बाल विवाह विरोधी अभियान में बढ़ाया समर्थन फतेह लाइव, रिपोर्टर देश में बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए काम कर रही जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) और आदर्श सेवा संस्थान ने बाल विवाह की रोकथाम के लिए एक प्रभावी जागरूकता अभियान शुरू किया है. अक्षय तृतीया और शादी-ब्याह के मौसम को ध्यान में रखते हुए, आदर्श सेवा संस्थान ने विभिन्न धर्मों के विवाह संपन्न कराने वाले पुरोहितों के बीच इस अभियान को चलाया. इस पहल का उद्देश्य यह था कि कोई भी बाल विवाह बिना धार्मिक पुरोहित की सहमति के संपन्न न हो सके. अभियान के सकारात्मक परिणामों…
डूंगरा गांव में मजदूरी के दौरान हुई दर्दनाक दुर्घटना, परिवार में मचा कोहराम फतेह लाइव, रिपोर्टर कांड्रा थाना क्षेत्र के डूंगरा गांव में रविवार को घर निर्माण के दौरान एक मजदूर की अल्बेस्टर के नीचे दबकर मौत हो गई. मृतक की पहचान 40 वर्षीय पवन मंडल के रूप में हुई है, जो रजनीकांत नामक व्यक्ति के नव निर्मित मकान के निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घर के ऊपर से अल्बेस्टर उतारा जा रहा था, तभी अचानक यह पवन मंडल पर गिर पड़ा, जिससे वह दबकर घायल हो गया. इसे भी पढ़ें : Seraikela : एसीबी ने…
सरायकेला-खरसावां जिला मुख्यालय के चाय दुकान पर रिश्वत लेते हुए हुई गिरफ्तारी लिपिक ने अनुकंपा नौकरी वाले कर्मी से ग्रुप बीमा का पैसा निकालने के बदले मांगी थी रिश्वत फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने सोमवार को सरायकेला-खरसावां ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के लिपिक खेत्रमोहन महतो को दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. एसीबी की टीम ने लिपिक को जिला मुख्यालय के बाहर एक चाय दुकान से पकड़कर उसके पास से रिश्वत के नोटों की गिनती करवाई. इसके बाद उसे विधिवत हिरासत में लेकर जमशेदपुर एसीबी मुख्यालय भेज दिया गया. इसे भी…
संगठन विस्तार के तहत डोमापहाड़ी में स्थानीय ब्रांच का गठन, नंदलाल बने सचिव फतेह लाइव, रिपोर्टर बेंगाबाद प्रखंड के सोनबाद पंचायत के डोमापहाड़ी रजक टोला में आज ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक द्वारा संगठन विस्तार कार्यक्रम शुरू किया गया. इस मौके पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व जिला परिषद सदस्य और फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में पार्टी के उद्देश्यों और विभिन्न जन समस्याओं पर चर्चा करते हुए संगठन के विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाए गए. इस दौरान कई स्थानीय लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और सर्वसम्मति से नंदलाल रजक…
