Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
नारी शक्ति के सम्मान में आयोजित विशेष कार्यक्रम फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुटुंब प्रबोधन विभाग के तत्वाधान में शस्त्र पूजन एवं आत्मबल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत कन्या पूजन सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन विवाह भवन में किया गया. इस विशेष अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही 72 बालिकाओं को विधिवत पूजन के बाद ओढ़नी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति का सम्मान करना और उनके आत्मबल व योगदान को सार्वजनिक रूप से सराहना प्रदान करना था. कार्यक्रम की संयोजिका एवं कुटुंब प्रबोधन की प्रांत टोली सदस्य पूनम बरनवाल ने अपने…
आश्रम वासियों की जद्दोजहद: पानी की समस्या बनी सिरदर्द फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका प्रखंड के कुलडीहा पंचायत स्थित दीनबंधु कुष्ठ आश्रम में करीब बीस कुष्ठ परिवार विगत कुछ महीनों से गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं. यहां तीन चापाकल हैं, जिनमें से दो चापाकल कई महीनों से खराब पड़े हुए हैं. बुजुर्ग और बीमार लोग, जो चलने-फिरने में भी असमर्थ हैं, केवल एक ही चापाकल पर निर्भर हैं. नहाने, खाना बनाने और पीने के पानी के लिए यह एकमात्र स्रोत बन गया है. जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, जल संकट और भी गहराता जा रहा है. इसे भी…
उपायुक्त के नेतृत्व में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के लिए किया गया फ्लैग मार्च फतेह लाइव रिपोर्टर आगामी रामनवमी पर्व के मद्देनजर गिरिडीह जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क मोड में है. इस अवसर पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के नेतृत्व में गिरिडीह के शहरी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च आयोजित किया गया. इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द, शांति और आपसी भाईचारे का संदेश देना था. फ्लैग मार्च में पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, ट्रैफिक डीएसपी और थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया. इस दौरान…
पुलिस ने आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण उत्सव की अपील की फतेह लाइव रिपोर्टर आगामी रामनवमी पर्व के मद्देनजर कोवाली पुलिस ने हल्दीपोखर क्षेत्र में फ्लैग मार्च आयोजित किया. इस मार्च का नेतृत्व पोटका सीओ निकिता बाला और थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने पुलिस बल के साथ किया. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने हल्दीपोखर बाजार, मंडल पाड़ा, गोप पाड़ा, मुस्लिम बस्ती सहित विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं. साथ ही ड्रोन कैमरा के माध्यम से रूट चार्ट की निगरानी की गई ताकि जुलूस की सुरक्षा सुनिश्चित की…
वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए आयोजित दीक्षांत समारोह में उत्कृष्टता और नवाचार पर दिया गया जोर फतेह लाइव, रिपोर्टर एक्सएलआरआइ – जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने शनिवार को वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए वर्चुअल इंटरएक्टिव लर्निंग (वीआईएल) और कॉरपोरेट प्रोग्राम्स के लिए 23वां दीक्षांत समारोह टाटा ऑडिटोरियम में भव्य रूप से आयोजित किया. इस अवसर पर 314 स्नातकों को सर्टिफिकेट वितरित किए गए. समारोह के मुख्य अतिथि फिरदौस वंद्रेवाला, “द फर्म” के संस्थापक चेयरमैन और मैनेजिंग पार्टनर, और टाटा पावर के पूर्व एमडी रहे हैं. उन्होंने अपने अनुभवों के आधार पर जीवन के 10 मूल मंत्र साझा किए, जिसमें कार्य और जीवन…
फतेह लाइव रिपोर्टर आगामी रामनवमी पर्व के मद्देनजर विधि व्यवस्था और सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं. इसी संदर्भ में सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत या विस्पुते ने अनुमंडलवासियों से अपील की है कि वे इस पावन पर्व को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं. उन्होंने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं और बधाई दी और कहा कि इस पर्व के दौरान हम सभी को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए. इसे भी पढ़ें : Giridih : रामनवमी के अवसर पर जिलेवासियों से उपायुक्त की अपील, शांति और सौहार्द बनाए रखें…
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने मनाया समता दिवस फतेह लाइव, रिपोर्टर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तहत बाबु जगजीवन राम की जयंती को समता दिवस के रूप में बड़े श्रद्धाभाव से मनाया गया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने बाबु जगजीवन राम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. कांग्रेस पदाधिकारी और नेताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया. इसे भी पढ़ें : Ranchi : झारखंड के राज्यपाल ने भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहिद रघुनाथ महतो को दी श्रद्धांजलि जगजीवन राम के योगदान को याद किया गया जिलाध्यक्ष आनंद…
महामहिम राज्यपाल ने रांची के लवाडी चौक पर शहादत दिवस पर किया श्रद्धांजलि अर्पित फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार ने आज 5 अप्रैल को रांची के लवाड़ी चौक पर भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहिद रघुनाथ महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर राज्यपाल ने शहिद रघुनाथ महतो के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी वीरता और बलिदान ने देश को स्वतंत्रता की राह दिखायी. आज का दिन झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और अन्य राज्यों में भी बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur :…
फतेह लाइव रिपोर्टर आगामी रामनवमी पर्व के मद्देनजर जिले में विधि व्यवस्था और सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं. उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने समस्त जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर को बेहतर समन्वय और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं. उन्होंने कहा कि शांति समिति के सदस्यों और प्रबुद्ध नागरिकों के साथ जिला स्तर, अनुमंडल स्तर, ब्लॉक स्तर तथा थाना स्तर पर बैठकें आयोजित की गई हैं, जिसमें उच्च न्यायालय और राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के पालन की आवश्यकता पर बल दिया गया है. इसे भी…
पटमदा और बोड़ाम में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम आयोजित फतेह लाइव, रिपोर्टर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने शनिवार को पटमदा और बोड़ाम प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत दर्जनों सेविका और सुपरवाइजरों के बीच स्मार्टफोन का वितरण किया. यह कार्यक्रम महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा आयोजित किया गया था. पटमदा प्रखंड कार्यालय में संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड राज्य तेजी से विकास कर रहा है और मुख्यमंत्री के वादे सच्चे साबित हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं के ऑनलाइन कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने…
