WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन मजदूर दिवस पर शुक्रवार को कॉलेज के बहुउद्देशीय सभागार में “मेहनत की महिमा” शीर्षक के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के सहायक कर्मचारियों, जिनमें देखभाल करने वाले एवं सहयोगी कर्मचारी शामिल हैं, को समर्पित था, उन्हें कार्यक्रम का हिस्सा बनने और इसका आनंद लेने के लिए आमंत्रित किया गया।

सोनम कुमारी, रश्मि कुमारी एवं अंजलि कुमारी द्वारा कविता पाठ के साथ-साथ समूह नृत्य, एक डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुति तथा रैंप वॉक ने कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया। सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए रोचक खेलों का आयोजन भी किया गया। आभार स्वरूप सुजाता चंद, जूली दीप, बंदना मुखी, पी. सुनीता, प्रिया मुखी, परमीला बालमहंता, टी. बाबू राव, आनंद कुमार मुखी, अशोक पात्रो, राम बारिक, अरुण कुमार, भीम सागर, मालती कुमारी तथा मृत्युंजय सिंह को उपहार भेंट किए गए।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता एवं उप-प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल के मार्गदर्शन में किया गया। साथ ही कॉलेज प्रबंधन के कोषाध्यक्ष एस. धर्मराजन तथा प्रिया धर्मराजन ने सभी कर्मचारियों को उनकी सेवा के लिए सम्मान राशि दी। अध्यक्ष डॉ. बी.चन्द्रशेखर ने सभी कर्मचारी को प्रेरित करते हुए कहा कि उनके दुख सुख में कालेज प्रबंधन सदा साथ रहता है। छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा महत्वपूर्ण सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए भी उन्होने सराहा।

कार्यक्रम का समापन अमृता कुमारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा संस्थान के दैनिक कार्यों में योगदान देने वाले कर्मचारियों के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर