WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया श्रम की गरिमा को सलाम

SHARE:

ग्राउंड स्टाफ को किया गया सम्मानित, संतोष सिंह ने कहा – मजदूर हैं देश की असली शक्ति

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के साकची स्थित गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची के अंतर्गत संचालित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस के अवसर पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रम की गरिमा और मजदूरों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के ग्राउंड स्टाफ को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर स्कूल के ग्राउंड स्टाफ सदस्यों रवींद्रनाथ चटर्जी, रजनी कौर, ज्योति बाई, परी मुखी तथा युधिष्ठिर महतो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने इन सभी सम्मानित सदस्यों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए गीत, नृत्य और कविताओं की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। ग्रीन, येलो, ब्लू और रेड हाउस के विद्यार्थियों इश्मित कौर, सेजल कुमारी, निहारिका पात्रो, रिधम पात्रो, वंश कुमार, ज्ञानवी कुमारी, दलजीत सिंह तथा माहिप्रीत कौर ने अपनी प्रस्तुतियों से पूरे कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। बच्चों की प्यारी भावनाएँ और मासूम प्रस्तुतियाँ देखकर उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा अन्य विद्यार्थी भाव-विभोर हो गए।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर प्रधानाचार्य संतोष सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूरों को असली श्रद्धांजलि तब होगी जब हमारे बच्चे यह समझें कि जो व्यक्ति हमारे स्कूल की सफाई करता है, बगीचे को सींचता है, वह भी हमारे समाज का उतना ही महत्वपूर्ण हिस्सा है जितना कोई शिक्षक या डॉक्टर। इनके बिना हमारा स्कूल अधूरा है। उन्होंने कहा कि वे सभी बच्चों की प्रतिभा और भावनाओं की खुलकर सराहना करते हैं।
कार्यक्रम का मंच संचालन स्कूल की वरिष्ठ शिक्षिका गुरमीत कौर ने कुशलतापूर्वक किया।

संतोष सिंह ने कार्यक्रम के समापन पर कहा कि आज के ये बच्चे कल के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। यदि वे आज से ही मजदूरों के प्रति सम्मान रखना सीख लें, तो हमारा समाज निश्चित रूप से और बेहतर बनेगा। कार्यक्रम की समाप्ति राष्ट्रीय गान के साथ हुई।

मॉडर्न इंग्लिश स्कूल प्रबंधन का मानना है कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ मूल्यों और संवेदनशीलता से भी जोड़ती हैं। यह कार्यक्रम बच्चों में श्रम की गरिमा, सम्मान और कृतज्ञता के भावों को विकसित करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास भी साबित हुआ।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर