Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर

ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई सफल फतेह लाइव, रिपोर्टर रांची मंडल के आरपीएफ मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर स्टेशनों और ट्रेनों में शराब की तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन सतर्क के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत 5 अप्रैल 2025 को हटिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट हटिया और फ्लाइंग टीम रांची द्वारा निरीक्षक रूपेश के मार्गदर्शन में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान एक व्यक्ति को प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर संदिग्ध तरीके से पिट्ठू बैग लेकर बैठा पाया गया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : प्रेम नगर की रहने वाली महिला ने लगाई फांसी,…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर टेल्को थाना अंतर्गत प्रेम नगर में रहने वाली 28 वर्षीय पूनम देवी ने रविवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घर के बाथरूम से पूनम का शव बरामद किया गया. मृतका का पति राहुल कुमार पीएम मॉल में सुरक्षाकर्मी है. शनिवार को रात वह काम पर गया था. रविवार की सुबह घर लौटने पर उसने अपनी पत्नी को बाथरूम में लटका हुआ पाया. उसने तुरन्त ही पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. लड़की का मायका बिहार के मुजफ्फरपुर में है. उसके माता-पिता…

Read More

श्रद्धा और उल्लास के साथ रामनवमी की शुभ शुरुआत फतेह लाइव, रिपोर्टर तेनुघाट के पेटरवार प्रखंड के घरवाटांड़ पंचायत में रामनवमी के अवसर पर 6 अप्रैल की संध्या को भव्य शोभायात्रा निकाली गई. श्री चैत रामनवमी महासमिति द्वारा आयोजित इस यात्रा में हजारों श्रद्धालु एकत्रित हुए और वैभव एवं हर्षोल्लास के साथ जय श्रीराम के नारे लगाए. श्रद्धालु तलवार और भगवा ध्वज के साथ कदमताल करते हुए गली-गली में श्रीराम के जयकारे लगाते रहे. छपरगढ़ा, चांपी, बालुडीह, तेनुघाट, उलगड्डा समेत कई क्षेत्रों के लोग इस उत्सव में शामिल हुए और धार्मिक उत्साह का प्रदर्शन किया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur :…

Read More

कहा, स्वास्थ्य विभाग ने जानबूझकर जांच रिपोर्ट छुपाकर दोषियों को दिया संरक्षण फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने आयुष्मान घोटाले के पीछे झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग की संलिप्तता पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने जानबूझकर सरकारी चिकित्सकों और निजी सूचीबद्ध अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, जिन्होंने आयुष्मान योजना के तहत फर्जी दावों के माध्यम से लाभ उठाया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के तत्कालीन कार्यकारी निदेशक डॉ. भुवनेश प्रताप सिंह द्वारा 3 अगस्त 2022 को भेजे गए पत्र में सरकारी चिकित्सकों के निजी प्रैक्टिस…

Read More

साकची जिला कार्यालय में ध्वजारोहण के साथ कार्यकर्ताओं ने लिया जनसेवा का संकल्प फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 46वें स्थापना दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया गया. साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने पार्टी के ध्वज का सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण किया. इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पितृपुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘अंत्योदय’ के पथ पर चलने का संकल्प लिया. इसे भी पढ़ें : Potka : जुड़ी…

Read More

मुखिया नीलम श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकाली गई रंगीन शोभायात्रा फतेह लाइव, रिपोर्टर तेनुघाट में रामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे शहर ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया. यह शोभायात्रा तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकाली गई. “जय श्री राम, जय हनुमान, राम लखन जानकी जय, बोलो हनुमान की के जय” के जयघोष से पूरा तेनुघाट गूंज उठा. युवाओं ने इस शोभायात्रा में लाठी, डंडे, तलवार और फरसा से खेलते हुए अपने अद्भुत करतब दिखाए, जिन्हें देख दर्शक अचंभित रह गए. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : रामनवमी…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह बस्ती में रहने वाली 19 वर्षीय नलिनी बिरुआ ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के समय उसकी मां काम पर गई थी, जबकि छोटा भाई बाहर दोस्तों के साथ खेल रहा था. थोड़ी देर बाद जब मां घर पहुंची, तो बेटी का कमरा भीतर से बंद पाया. काफी आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खुला, इसके बाद खिड़की से झांकने पर नलिनी साड़ी के सहारे लटकी हुई दिखाई दी. यह देख परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ा और नलिनी को फंदे से नीचे उतारा. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : रामनवमी…

Read More

जमशेदपुर में विधि व्यवस्था बनाए रखने की व्यापक तैयारी फतेह लाइव, रिपोर्टर रामनवमी के पावन अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रविवार को जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल ने मानगो क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ पैदल मार्च किया. यह मार्च मानगो, आजादनगर और उलीडीह थाना क्षेत्रों में किया गया. इस दौरान एसएसपी के साथ सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, और मानगो नगर निगम प्रभारी उप नगर आयुक्त कृष्णा कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा. मार्च के दौरान एसएसपी ने क्षेत्र में तैनात पुलिस जवानों के साथ संवाद स्थापित…

Read More

धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया पावन पर्व फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका प्रखंड के जुड़ी गांव में वासंती पूजा के शुभ अवसर पर अष्टमी के दिन रात्रि 7.30 बजे माताजी आश्रम द्वारा भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया. इस संध्या में कमल कांति घोष, सुनील कुमार दे, भास्कर दे, तड़ित मंडल, रेवा गोस्वामी, पतित पावन दास, प्रवीर दास, शिखा चटर्जी, तपन मंडल सहित अन्य कलाकारों ने भक्तिमय गीतों से वातावरण को आस्थापूर्ण बना दिया. इसे भी पढ़ें : Potka : हरिणा मुक्तेश्वर धाम में भुइंया समाज की बैठक आयोजित वासंती पूजा के महत्व पर दिलचस्प चर्चा इस अवसर पर सुनील…

Read More

धार्मिक उत्साह के साथ सामूहिक रूप से मनाया गया पर्व फतेह लाइव, रिपोर्टर तेनुघाट में रामनवमी के पावन अवसर पर वीर महावीर बजरंगबली का ध्वज तेनुघाट पहाड़ी शिव मंदिर, बड़ा चौक, आई टाइप कॉलोनी, मार्केट, घरवाटांड और सराहचिया के आस-पास क्षेत्रों में सामूहिक रूप से लगाया गया. इस पवित्र अवसर पर लोगों ने धार्मिक अनुष्ठान और विधि-विधान के साथ सुंदरकांड का पाठ सम्पन्न किया, फिर ध्वज को फहराया गया. इसे भी पढ़ें : Potka : हरिणा मुक्तेश्वर धाम में भुइंया समाज की बैठक आयोजित स्थानीय निवासियों का मानना है कि वीर बजरंगबली सभी के रक्षक हैं, जिनकी विराजमानता से समाज में…

Read More