WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह बस्ती में रहने वाली 19 वर्षीय नलिनी बिरुआ ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के समय उसकी मां काम पर गई थी, जबकि छोटा भाई बाहर दोस्तों के साथ खेल रहा था. थोड़ी देर बाद जब मां घर पहुंची, तो बेटी का कमरा भीतर से बंद पाया. काफी आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खुला, इसके बाद खिड़की से झांकने पर नलिनी साड़ी के सहारे लटकी हुई दिखाई दी. यह देख परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ा और नलिनी को फंदे से नीचे उतारा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : रामनवमी पर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी का पैदल मार्च

Gambhir Car Associate Motion Ads

घटना के संबंध में मृतक के भाई लखन बिरुआ ने बताया कि उसकी बहन एग्रीको स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में 11वीं कक्षा की छात्रा थी. शनिवार शाम नलिनी ट्यूशन गई थी, वहां से वापस आने के बाद वह अपने में कमरे में गई और दरवाजा भीतर से बंद कर फांसी लगा ली. घटना के समय घर पर कोई भी मौजूद नहीं था. उसने बताया कि उसके पिता की मृत्यु कुछ वर्ष पूर्व हो चुकी है. घर की सभी जिम्मेदारी उसकी मां संभालती है. नलिनी चार भाई बहनों में तीसरे नंबर पर थी. इधर घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. रविवार को पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर