WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : घरवाटांड़ पंचायत में भव्य रामनवमी शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के नारे

SHARE:

  • श्रद्धा और उल्लास के साथ रामनवमी की शुभ शुरुआत

फतेह लाइव, रिपोर्टर

तेनुघाट के पेटरवार प्रखंड के घरवाटांड़ पंचायत में रामनवमी के अवसर पर 6 अप्रैल की संध्या को भव्य शोभायात्रा निकाली गई. श्री चैत रामनवमी महासमिति द्वारा आयोजित इस यात्रा में हजारों श्रद्धालु एकत्रित हुए और वैभव एवं हर्षोल्लास के साथ जय श्रीराम के नारे लगाए. श्रद्धालु तलवार और भगवा ध्वज के साथ कदमताल करते हुए गली-गली में श्रीराम के जयकारे लगाते रहे. छपरगढ़ा, चांपी, बालुडीह, तेनुघाट, उलगड्डा समेत कई क्षेत्रों के लोग इस उत्सव में शामिल हुए और धार्मिक उत्साह का प्रदर्शन किया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाजपा का 46वां स्थापना दिवस

Gambhir Car Associate Motion Ads

छऊ नृत्य और रामभक्तों का उत्साह

शोभायात्रा के दौरान छऊ नृत्य का आयोजन भी किया गया, जिसमें कलाकारों ने शानदार नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. नृत्य की लय और ताल पर लोग झूम उठे. रामभक्तों का उत्साह चरम पर था, खासकर जब वे बाइक पर भगवा ध्वज के साथ यात्रा में शामिल हुए. इस अवसर पर चंद्रिका यादव, मंटू यादव, जितेंद्र यादव, महेश्वर यादव समेत कई रहिवासियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैनात रहा ताकि इस शुभ अवसर पर कोई परेशानी न हो.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर