Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
शोभायात्रा के दौरान निर्माण कार्य रोकने की मांग फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में आगामी चैती छठ महापर्व और रामनवमी शोभायात्रा के सुचारू आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की पहल सफल रही. समिति के पदाधिकारियों ने घाटों की बदहाल स्थिति को लेकर जिला प्रशासन से आग्रह किया, जिसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घाटों पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया. बुधवार को जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने घाटों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए, जिसमें स्वच्छता अभियान, लाइटिंग व्यवस्था, पुल निर्माण के अवशेषों की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर पटमदा के गाड़ीग्राम गांव के ग्राम प्रधान बुचेन लाया ने 2 बीघा जमीन पर शुगर फ्री शकरकंद की खेती शुरू की है. यह खेती आटी पुआल मशरूम प्रा. लिमिटेड वंदोवान के एमडी डॉ. अमरेश महतो के मार्गदर्शन में शुरू की गई है. डॉ. महतो ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकासशील भारत 2047” के लक्ष्य के अनुरूप है, जो ग्लोबल वार्मिंग से निपटने और देश के विकास के लिए नई कृषि तकनीकों को अपनाने पर जोर देती है. नारंगी रंग के गूदे वाला यह शकरकंद कम चीनी और ग्लूटन मुक्त पौष्टिक आहार है, जो…
उद्घाटन समारोह में शिक्षा के महत्व पर दिए गए विचार फतेह लाइव, रिपोर्टर जमुआ विधानसभा के राजगढ़ गांव में डिवाइन पब्लिक स्कूल का उद्घाटन जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी ने विधिवत पूजा-पाठ के साथ फीता काटकर किया. इस अवसर पर सैकड़ों की भीड़ मौजूद थी. डॉ. मंजू कुमारी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस विद्यालय के खुलने से यहां के बच्चों को बेहतर शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण वातावरण मिलेगा. उन्होंने यह भी कहा कि अब बच्चों को पढ़ाई के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी और गरीब बच्चों को कम खर्च में उच्च शिक्षा…
गांडेय प्रखंड के उदयपुर पंचायत में आयोजित बैठक में बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता का संदेश फतेह लाइव, रिपोर्टर अभिव्यक्ति फाउंडेशन ने बुधवार को गांडेय प्रखंड के उदयपुर पंचायत भवन में ग्रामीणों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया. इस बैठक में जल, जंगल, जमीन बचाने के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई. ग्रामीणों को बताया गया कि जंगलों में कई प्रकार की जड़ी-बूटियाँ पाई जाती हैं, जिनका उपयोग विभिन्न बीमारियों के उपचार में किया जा सकता है. साथ ही, विलुप्त प्रजातियों को बचाने और जड़ी-बूटियों के लाभ उठाने के उपायों पर भी चर्चा की गई. इसे भी पढ़ें : Giridih :…
सदर अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में लिए गए सुरक्षा उपाय फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह में रामनवमी और चैत्र नवरात्रि के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. इस पावन अवसर पर शांति, सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहारों को मनाने के लिए सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत या विस्पुते की अध्यक्षता में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी थाना प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, समाज के गणमान्य नागरिक समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.…
माँ भगवती की पूजा में डूबे श्रद्धालु, मनाया राम जन्मोत्सव का उत्साह फतेह लाइव, रिपोर्टर चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन गिरिडीह नगर में भक्तिभाव का माहौल छाया रहा. बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न दुर्गा मंडा और काली मंडा में पहुंचकर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना में शामिल हुए. भक्तों ने माँ भगवती के चरणों में प्रार्थना की और नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन अवसर को अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया. इस मौके पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष गौरव कुमार अंशु ने बताया कि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष में नौ दिनों तक माँ भवानी की पूजा की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर कोल्डीहा में न्यू मासूम स्टार क्लब के द्वारा ईद के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में गिरिडीह समेत अन्य क्षेत्रों से आए कलाकारों ने कव्वाली, शेरों-शायरी और गीतों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारे के संदेश को फैलाना था, जिसमें सभी कलाकारों ने अपने प्रदर्शन के जरिए लोगों को आपसी सामंजस्य और समझदारी के साथ रहने का प्रेरणा दी. इस मौके पर यह भी जोर दिया गया कि छोटी-छोटी समस्याओं को बड़े मुद्दों में बदलने के बजाय उनका शांतिपूर्ण समाधान ढूंढना…
फतेह लाइव, रिपोर्टर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पोटका के हरिना स्थित मागाड़ बुरु ढिशुम जाहेर स्थान पर आयोजित 44वें दिशुवा हादी बोंगा पर्व में भाग लिया. उन्होंने सबसे पहले पूजा अर्चना की और राज्य व देश की खुशहाली की कामना की. इस अवसर पर बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे, जिन्होंने इस पर्व को धूमधाम से मनाया. अर्जुन मुंडा ने कहा कि सरहुल पर्व प्रकृति से जुड़ा हुआ है, क्योंकि हमारा अस्तित्व सभी पेड़-पौधों के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है. यह पर्व हमें प्रकृति के रंगों में रंग कर सराबोर होने का अवसर देता…
भूमिज समाज के ऐतिहासिक दिशुवा हादी बोंगा पर्व में उमड़ा उमंग और उत्साह फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका के हरिणा स्थित मागाड़ बुरु दिशुम जाहेर स्थान पर आदिम भूमिज मुंडा समाज कल्याण समिति बूनुडी के द्वारा आयोजित 44वें दिशुवा हादी बोंगा पर्व का धूमधाम से जश्न मनाया गया. इस भव्य आयोजन में झारखंड समेत चार राज्यों से हजारों की संख्या में भूमिज समाज के लोग जुटे थे. नाया सुशांत सरदार के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह की शुरुआत हरिणा जाहेर स्थान में सरहुल पूजा से हुई, जिसमें क्षेत्र के लोगों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की गई.…
रक्तदान के प्रति उत्कृष्ट योगदान के लिए दी गई सराहना फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में माइकल जॉन ऑडिटोरियम में वोलेंटियर्स ब्लड डोनर्स एसोसिएशन (VBDA) द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें रक्तदान कार्यक्रम आयोजित करने वाले विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. इस कार्यक्रम में वर्ष 2024-25 में सबसे अधिक रक्त संग्रह करने के लिए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : चक्रधरपुर मंडल SBF बैठक में कर्मचारियों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले रक्तदान के प्रति टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का उत्कृष्ट योगदान टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष…
