Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
आदिवासी संस्कृति और प्रकृति प्रेम के संग झूम उठा कैंपस फतेह लाइव, रिपोर्टर BIT सिंदरी में आयोजित सरहुल महोत्सव ने आदिवासी संस्कृति के रंगों और उत्साह से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधानपूर्वक पूजा स्थल पर प्रार्थना और प्रवचन के साथ हुई. इस पावन अवसर पर बीआईटी कल्चरल सोसाइटी के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. अजय उरांव, प्रोफेसर उपेंद्र प्रसाद, प्रोफेसर डी.के. तांती, प्रोफेसर राजीव वर्मा, डॉ. जीतू कुजूर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें अखड़ा ले जाया गया, जहां आदिवासी परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन हुआ. माहौल तब और भी रौनक…
कर्मचारियों की भलाई के लिए स्वास्थ्य, सुरक्षा और शिक्षा में सुधार के लिए उठाए गए कदम फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में 01 अप्रैल 2025 को चक्रधरपुर मंडल के स्टाफ बेनिफिट फंड (SBF) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक का अध्यक्षता वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री ऋषव सिन्हा ने की, जिसमें मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियन SERMU और OBC तथा AISCSTREA असोसिएशन के प्रतिनिधि भी शामिल हुए. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 04 अप्रैल 2025 को आयोजित जोनल SBF कमिटी के बैठक में चक्रधरपुर मंडल के कर्मचारियों के हित में फंड का उपयोग किया जाएगा. प्रमुख…
चैती और कार्तिक छठ के दौरान आवश्यक सेवाएं देने से इनकार पर समिति ने जताया विरोध फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के टेल्को क्षेत्र के जेम्को बस स्टैंड छठ घाट में करीब 40 वर्षों से ISWP तार कंपनी द्वारा चैती और कार्तिक छठ के अवसर पर आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा रही थी. इस कंपनी के सहयोग से घाट की सफाई, पानी की व्यवस्था, ब्लीचिंग पाउडर, सफाई कर्मचारी और प्रकाश व्यवस्था जैसी सेवाएं सुनिश्चित की जाती थी. हालांकि, इस बार जब छठ पूजा समिति के प्रतिनिधि कंपनी के प्रबंधन से मिलने पहुंचे, तो उन्होंने सीधे इनकार कर दिया और कहा कि…
झारखंड की बालिकाओं ने संघर्ष के दम पर राष्ट्रीय मंच पर चमकाया नाम फतेह लाइव, रिपोर्टर हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित जूनियर नेशनल खो-खो प्रतियोगिता में झारखंड की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन कर तीसरा स्थान हासिल किया. यह प्रतियोगिता 24 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की गई थी, जिसमें देश के 21 राज्यों की टीमों ने भाग लिया. झारखंड की टीम ने महाराष्ट्र को एक पॉइंट के अंतर से हराकर तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया. इस प्रतिस्पर्धा में हरियाणा ने प्रथम स्थान, राजस्थान ने द्वितीय स्थान और झारखंड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. झारखंड खो-खो संघ के महासचिव…
आदिवासी संस्कृति को सहेजने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, विधायक संजीव सरदार का स्वागत फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा सरहुल पर्व पर दो दिन के राजकीय अवकाश की घोषणा को पोटका विधायक संजीव सरदार ने ऐतिहासिक और सराहनीय कदम करार दिया. विधायक ने कहा कि यह निर्णय झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को संजोने और संवारने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने मुख्यमंत्री को इस निर्णय के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि यह आदिवासी समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करता है. इसे भी…
लौहनगरी में शहीद के परिजनों को श्रद्धांजलि, वीरता को नमन फतेह लाइव, रिपोर्टर आज लौहनगरी में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के प्रतिनिधिमंडल ने वीर शहीद कैप्टन करमजीत सिंह के माता-पिता को सम्मानित किया. जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास हुए विस्फोट में शहीद हुए करमजीत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर शहीद के माता-पिता से मिलकर उनकी वीरता को नमन किया गया और परिजनों को ढांढस बंधाया गया. इसे भी पढ़ें : Giridh : शिकार देशोम बाहा बोंगा महोत्सव आयोजित, आदिवासी संस्कृति का गरिमामय प्रदर्शन लौहनगरी ने शहीद करमजीत सिंह को श्रद्धांजलि…
बिष्टुपुर गुरुद्वारा साहिब में शहीद को श्रद्धांजलि, भावुक माहौल में सम्मान समारोह सम्पन्न फतेह लाइव, रिपोर्टर बिष्टुपुर गुरुद्वारा साहिब में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में अमर शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (सीजीपीसी) द्वारा “वीरगति सम्मान” से नवाजा गया. इस मौके पर शहीद के माता-पिता, सरदार अजिंदर सिंह बक्शी और माता हरजीत कौर को सम्मान पत्र और शॉल ओढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई. समारोह में झारखंड राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने भी शहीद के परिवार को सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : Giridih/Pachamba : रोड निर्माण में विलंब पर फॉरवर्ड ब्लॉक…
प्रकृति और परंपरा संग आदिवासी समाज ने किया पर्व का उत्सव फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिले में आदिवासी छात्रसंघ के नेतृत्व में आयोजित शिकार देशोम बाहा बोंगा महोत्सव में जिले भर के आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए. यह पर्व प्रकृति से जुड़ा हुआ है और इसमें आदिवासी पुरोहित नायके बाबा के द्वारा जिला मांझीथान के बगल में स्थित जाहेरथान पूजा स्थल पर विधिवत पूजा अर्चना की गई. इस दौरान सरहुल के महत्व को उजागर करते हुए बताया गया कि यह सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की सांस्कृतिक धरोहर है जो पर्यावरण के संरक्षण और…
रथटांड में विकास की नई राह, ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी की लहर फतेह लाइव, रिपोर्टर गोमिया प्रखंड के होसिर पश्चिमी पंचायत के रथटांड में 15वें वित्त आयोग और जिला परिषद के अंतर्गत आबद्ध अनुदान मद से पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास बोकारो जिप अध्यक्ष सुनीता देवी ने विधिवत रूप से किया. इस अवसर पर ग्रामीणों ने जिप अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया और अपने क्षेत्र में विकास कार्य की शुरुआत पर खुशी जताई. जिप अध्यक्ष ने कहा कि यह कार्य ग्रामीणों की चिर परिचित मांग के आधार पर किया गया है, जिससे काली मंदिर से गजेंद्र तिवारी…
सड़क निर्माण में देरी से परेशान जनता, फॉरवर्ड ब्लॉक ने संघर्ष की राह पकड़ी फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह-पचंबा रोड निर्माण में लगातार हो रही देरी से स्थानीय लोगों और दैनिक यात्री नागरिकों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस समस्या को लेकर फॉरवर्ड ब्लॉक ने चरणबद्ध आंदोलन करने का ऐलान किया है. पूर्व जिप सदस्य और फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने कहा कि गिरिडीह की जनता की सहनशीलता अब चरम पर पहुंच चुकी है. ठेकेदार, संबंधित विभाग और प्रशासनिक अधिकारी इस मुद्दे को नजरअंदाज कर रहे हैं, जिससे जनता की नाराजगी बढ़ रही है. इसे भी…
