Breaking News
Jamshedpur : सूचना छिपाने के लिए अधिकारियों का नया खेल, सुनवाई के दिन ही स्पीड पोस्ट से भेजा नोटिस : कृतिवास मंडल Jamshedpur : मानगो नगर निगम पर सरयू राय का तीखा हमला, बोले – चालबाजी और मक्कारी बंद करें अधिकारी Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने सरदार शैलेंद्र सिंह की बहन के निधन पर जताया शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना Jamshedpur : करनडीह फाटक पर जलजमाव से कब मिलेगी मुक्ति? सांसद विद्युत वरण महतो से मिले माणिक मल्लिक, रेलवे से एनओसी दिलाने की मांग Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर : भगवान सिंह Jamshedpur : व्रतधारियों की मांग पर ‘आरंभ एक नई शुरुआत’ संस्था की सराहनीय पहल, कदमा फार्म एरिया में चिह्नित किए गए नए छठ घाट
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : अमर शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी को “वीरगति सम्मान”, माता-पिता को मिला गर्व का उपहार

SHARE:

  • बिष्टुपुर गुरुद्वारा साहिब में शहीद को श्रद्धांजलि, भावुक माहौल में सम्मान समारोह सम्पन्न

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बिष्टुपुर गुरुद्वारा साहिब में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में अमर शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (सीजीपीसी) द्वारा “वीरगति सम्मान” से नवाजा गया. इस मौके पर शहीद के माता-पिता, सरदार अजिंदर सिंह बक्शी और माता हरजीत कौर को सम्मान पत्र और शॉल ओढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई. समारोह में झारखंड राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने भी शहीद के परिवार को सम्मानित किया.

इसे भी पढ़ें : Giridih/Pachamba : रोड निर्माण में विलंब पर फॉरवर्ड ब्लॉक का चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान

Gambhir Car Associate Motion Ads

शहीद की माँ के भावुक शब्दों ने छू लिया दिल, शहादत पर गर्व व्यक्त किया

समारोह के दौरान शहीद की माँ बीबी हरजीत कौर ने अपने अश्रुपूरित उद्बोधन से सबको भावुक कर दिया. उन्होंने कहा, “मुझे गर्व है कि मैं अमर शहीद करमजीत सिंह की माँ हूँ. अगर मेरे और बेटे होते तो मैं उन्हें भी देश की सेवा के लिए न्यौछावर करने में संकोच नहीं करती.” उनकी यह बात उपस्थित लोगों के दिलों को छू गई, और हर आंख में आँसू आ गए. शहीद के पिता सरदार अजिंदर सिंह बक्शी ने भी अपने बेटे की शहादत पर गर्व और दुख का मिश्रण व्यक्त किया.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : जिप अध्यक्ष सुनीता देवी ने किया पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास

शहीद के सम्मान में झारखंड के मंत्री और विधायक ने दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर पूर्व सैनिक परिषद जमशेदपुर के सदस्यों ने शहीद के माता-पिता को सलामी दी और इक्कीस सदस्यीय गतका टीम ने कृपाण सलामी के साथ पुष्प अर्पित किए. सीजीपीसी के अध्यक्ष सरदार भगवान सिंह ने कहा, “गुरुओं के मार्ग पर चलते हुए करमजीत सिंह ने शहादत पाई है, जिससे क़ौम का सिर गर्व से ऊँचा हुआ है.” वहीं, सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा, “देश की आज़ादी के लिए कई सिखों ने बलिदान दिए हैं और आज शहीद करमजीत सिंह ने अपने बलिदान से हमें गौरवान्वित किया है.”

इसे भी पढ़ें : Giridh : शिकार देशोम बाहा बोंगा महोत्सव आयोजित, आदिवासी संस्कृति का गरिमामय प्रदर्शन

सम्मान समारोह में कई संगठनों ने मिलकर किया शहीद को श्रद्धांजलि

इस भव्य समारोह में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के कई वरिष्ठ अधिकारी, धर्म प्रचार समिति के सदस्य, अकाली दल के नेता, सिख स्त्री सत्संग सभा के प्रतिनिधि और हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे. इस दौरान कार्यक्रम का संचालन सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन महासचिव अमरजीत सिंह ने किया. इस श्रद्धांजलि समारोह ने न केवल शहीद के परिवार को सांतवना दी, बल्कि सभी उपस्थित लोगों को देशभक्ति और बलिदान के महत्व का भी एहसास कराया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर