Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
बाकड़ाकोचा और हल्दिबनी गांव में शिविर के माध्यम से नागरिकों को मिला लाभ फतेह लाइव, रिपोर्टर ग्राम स्वशासन अभियान के तहत 31 मार्च को डुमरिया प्रखण्ड के बाकड़ाकोचा और हल्दिबनी गांव में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों के राशन कार्ड का ईकेवाईसी मोबाईल एप के माध्यम से किया गया. इस शिविर में नए सदस्यों के नाम जोड़े गए, लोगों के डीबीटी स्टेटस की जांच कर उन्हें लिंक किया गया, साथ ही पेंशन के आवेदन भी भरे गए. आधार ऑपरेटर सुनील कुमार टुडू के सहयोग से लोगों के आधार कार्ड में मोबाईल लिंक करने का कार्य भी…
पतकी पंचायत के बगजोबरा गांव में मिली दर्दनाक घटना, पुलिस जांच में जुटी फतेह लाइव, रिपोर्टर पेटरवार थाना क्षेत्र के पतकी पंचायत अंतर्गत बगजोबरा गांव में चार महीने से लापता युवक दीपक कुमार (20) का कंकाल बरामद किया गया है. युवक के परिजनों ने उसके कपड़े और मोली धागे के आधार पर शव की पहचान की. यह घटना पूरे इलाके में सनसनी फैलाने के साथ ही ग्रामीणों के बीच भय और चिंता का माहौल बना रही है. दीपक कुमार अपने ननिहाल बगजोबरा में पढ़ाई कर रहा था और दो साल से वहीं रहकर कंप्यूटर क्लास में पढ़ाई कर रहा था.…
आगामी 11 अप्रैल के सम्मेलन को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई फतेह लाइव, रिपोर्टर गादीश्रीरामपुर के महुआ टांड में भाकपा माले की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में आगामी 11 अप्रैल को होने वाले प्रखंड स्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए रायशुमारी की गई और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई. सम्मेलन के आयोजन के लिए आवश्यक निर्णय लिए गए और कार्य योजना बनाई गई. इसे भी पढ़ें : Jadugoda : झारखंड के फोटोग्राफरों के लिए जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न भाकपा माले ने जिला कार्यालय भवन के निर्माण पर भी की चर्चा बैठक में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर पूर्व जिप सदस्य और फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने आज ईद के पावन अवसर पर लोगों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार हमें आपसी प्रेम, शांति और उदारता का संदेश देता है. इस खास मौके पर श्री यादव ने अपने गांव सोनबाद (पतारी) सहित कई अन्य स्थानों पर मुसलमान भाइयों के साथ ईद मिलन समारोह आयोजित किया और सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें : Jadugoda : झारखंड के फोटोग्राफरों के लिए जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न राजेश यादव ने कहा- धर्म नहीं, इंसानियत सबसे बड़ी है श्री यादव ने अपने संबोधन…
ईद की खुशियों में जरूरतमंदों के साथ साझा किया भोजन फतेह लाइव, रिपोर्टर रविवार को रोटरैक्ट क्लब ऑफ आरके महिला कॉलेज के सदस्यों ने ईद के पावन अवसर पर गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरण का आयोजन किया. इस सेवा कार्य में क्लब की अध्यक्ष शम्भवी रॉय, सचिव सोनम कुमारी और क्लब के सदस्य हुस्नेआरा, रिया, महे, निभा, प्रिय, मासूम, साक्षी, अनुष्का, रानी, रुचि, अनिशा और भूमी ने सक्रिय रूप से भाग लिया. इस अवसर पर हुस्नेआरा और महे तालत की कड़ी मेहनत और सहयोग के कारण यह प्रोजेक्ट बेहद सफल रहा और इसे बेहतरीन तरीके से अंजाम…
झारखंड इमेर्जिंग एक्सपो 2025 के लिए फोटोग्राफरों को दी गई जानकारी फतेह लाइव, रिपोर्टर जादूगोड़ा कम्युनिटी सेंटर में झारखंड के फोटोग्राफी समुदाय को एक संगठित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर द्वारा जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में माटीघोड़ा, घाटशिला, मुसाबनी, जादूगोड़ा, राखामाइन्स, गालूडीह, घोड़ाबांधा समेत विभिन्न क्षेत्रों के फोटोग्राफरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान संस्थापक सदस्य अभिमन्यु कुमार और अशोक केसरी ने आगामी झारखंड इमेजिंग एक्सपो 2025 के प्रमुख गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और फोटोग्राफी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उपस्थित फोटोग्राफरों…
नदियों की सफाई को लेकर युवाओं का हुआ जुटान फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के मांगो गांधी घाट में लियो क्लब ऑफ जमशेदपुर स्पार्क्स द्वारा स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन किया गया. इस अभियान में युवाओं ने मिलकर घाट के आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाने में अपनी भागीदारी दी. क्लब के अध्यक्ष उमेंदु गुप्ता ने बताया कि हर रविवार को सफाई अभियान में क्लब सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है. उन्होंने कहा कि नदियां हमारे जीवन की धारा हैं, और यदि नदियों का जल शुद्ध नहीं रहेगा तो यह कई बीमारियों का कारण बन सकता है. इसे भी पढ़ें…
छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरीडीह नगर भवन में कोचिंग संस्थान फिजिक्स वाला द्वारा “आगाज” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में देश के विख्यात शिक्षक जय सिंह और भारती मैम ने कक्षा आठवीं से बारहवीं के छात्रों को उनके करियर के दिशा-निर्देश दिए. छात्रों को शिक्षा के महत्व और भविष्य की योजना बनाने के तरीकों पर गहन मार्गदर्शन मिला. कार्यक्रम के दौरान निशिता, उमेश, संचित जैसे छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया. इसके अलावा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसने…
मोनिका डे और उनकी शिष्याओं ने झारखंड का बढ़ाया मान फतेह लाइव, रिपोर्टर सर्वभारतीय संगीत-ओ-संस्कृति परिषद के 50वें वर्षगांठ समारोह का आयोजन कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में हुआ, जिसमें देशभर से 3,000 से अधिक कलाकारों ने भाग लिया. इस भव्य समारोह में झारखंड का प्रतिनिधित्व रांची की नृत्यशाला डांस अकादमी की प्रोप्राइटर मोनिका डे ने किया, जो अपनी शिष्याओं अमोलिका, देव्यांशी, रितिका, सिमरन, शिविका और ऋषिका के साथ उपस्थित रहीं. मोनिका डे ने इस अवसर को अपने जीवन के सबसे यादगार पलों में से एक बताया और आयोजकों व गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त किया. इसे भी पढ़ें : Potka…
आदिवासी संस्कृति के रंगों से सजा BIT Sindri का सहरुल महोत्सव फतेह लाइव, रिपोर्टर BIT Sindri में आयोजित सहरुल महोत्सव में BIT Cultural Society के प्रोफेसर इनचार्ज डॉ. अजय उराव के साथ प्रोफेसर उपेंद्र प्रसाद, प्रोफेसर डी.के. तांती, प्रोफेसर राजीव वर्मा, डॉ. जितु कुजूर, डॉ. निशिकांत किस्कु, डॉ. अमर प्रकाश सिन्हा, डॉ. अमर कुमार, डॉ. जे.एन. महतो, डॉ. सागरम हेम्ब्रम, प्रोफेसर बोइपाई और अन्य प्रोफेसर उपस्थित रहे. सांस्कृतिक समाज के सदस्यों ने अपने प्रोफेसरों को पूजा स्थल तक ले जाकर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कराई. प्रार्थना और प्रवचन के बाद अतिथियों का स्वागत कर उन्हें अखाड़ा ले जाया गया, जहां आदिवासी परंपराओं…
