WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : फिजिक्स वाला के “आगाज” कार्यक्रम से गिरीडीह में छाया शिक्षा का नया उत्साह

SHARE:

  • छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरीडीह नगर भवन में कोचिंग संस्थान फिजिक्स वाला द्वारा “आगाज” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में देश के विख्यात शिक्षक जय सिंह और भारती मैम ने कक्षा आठवीं से बारहवीं के छात्रों को उनके करियर के दिशा-निर्देश दिए. छात्रों को शिक्षा के महत्व और भविष्य की योजना बनाने के तरीकों पर गहन मार्गदर्शन मिला. कार्यक्रम के दौरान निशिता, उमेश, संचित जैसे छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया. इसके अलावा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसने समारोह को और भी रोमांचक बना दिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची, सोनारी सहित पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर

Gambhir Car Associate Motion Ads

छात्रों को करियर मार्गदर्शन देने के लिए फिजिक्स वाला का खास प्रयास

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोंगिया स्टील कंपनी के डायरेक्टर हरेंद्र सिंह मोंगिया, बार काउंसिल के चेयरमैन प्रकाश सहाय और इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट की पूर्व चेयरमैन पूनम सहाय ने भाग लिया. इन अतिथियों ने छात्रों के मनोबल को बढ़ाते हुए अपने करियर पर केंद्रित रहने का संदेश दिया. पूनम सहाय ने फिजिक्स वाला की सराहना करते हुए कहा कि अब छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए गिरीडीह से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है. प्रकाश सहाय ने फिजिक्स वाला के स्टाफ के प्रयासों की सराहना की, जो छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए काम कर रहे हैं. जय सिंह सर ने छात्रों को पढ़ाई के प्रति समर्पण और अभिभावकों के साथ मजबूत रिश्ते बनाने पर जोर दिया, जबकि भारती मैम ने समय प्रबंधन के महत्व को उजागर किया. कार्यक्रम में फिजिक्स वाला के सेंटर हेड मोहक मयंक, अकादमिक हेड अभिषेक धीरज, झारखंड, बिहार और बंगाल के रीजनल टीम के सदस्य अभिषेक सुमन, अमरजीत सिंह और रवि सिंह सहित संस्थान के सभी शिक्षक और कर्मचारी भी उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर