WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Potka : खुशियों की बयार में सरहुल महोत्सव, आदिवासी संस्कृति का दिखा रंग

SHARE:

  • भूमिज समाज के ऐतिहासिक दिशुवा हादी बोंगा पर्व में उमड़ा उमंग और उत्साह

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पोटका के हरिणा स्थित मागाड़ बुरु दिशुम जाहेर स्थान पर आदिम भूमिज मुंडा समाज कल्याण समिति बूनुडी के द्वारा आयोजित 44वें दिशुवा हादी बोंगा पर्व का धूमधाम से जश्न मनाया गया. इस भव्य आयोजन में झारखंड समेत चार राज्यों से हजारों की संख्या में भूमिज समाज के लोग जुटे थे. नाया सुशांत सरदार के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह की शुरुआत हरिणा जाहेर स्थान में सरहुल पूजा से हुई, जिसमें क्षेत्र के लोगों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की गई. इस अवसर पर टाटा स्टील फाउंडेशन ने सहयोगी भूमिका निभाई.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आजादनगर में बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर भाई-बहन की पिटाई, भर्ती

Gambhir Car Associate Motion Ads

पूजा के बाद शाम को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें दिशुम नाया का स्वागत बड़े धूमधाम से किया गया. इस दौरान हजारों लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा में सामूहिक सरहुल नृत्य में शामिल हुए, जिसने पूरी धरती को झूमने पर मजबूर कर दिया. कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक विधायक संजीव सरदार ने नगाड़ा बजाकर सभी का उत्साह बढ़ाया और आदिवासी संस्कृति के प्रति गर्व व्यक्त किया. उन्होंने सरहुल देवता से क्षेत्र के लिए अच्छी बारिश और फसल की कामना की.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : जल की उत्पन्न समस्या से नाराज़ ग्रामीणों ने बालू तस्करों को नदी से खदेड़ा

इस कार्यक्रम में विधायक संजीव सरदार ने नाया-देवरी को धोती और गमछा देकर सम्मानित किया. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व विधायक मेनका सरदार, पार्षद सविता सरदार, सीओ निकीता बाला समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे. आयोजन को सफल बनाने में श्रीपति सरदार, रघुनाथ सरदार, कालिदास सरदार, संजय सरदार, और अन्य कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इस पर्व ने आदिवासी समाज के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर