Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक दलों से विस्तृत चर्चा फतेह लाइव, रिपोर्टर समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्षों और प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण निर्वाचन संबंधी बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी भी उपस्थित थे. बैठक में भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा जारी दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गई और आगामी चुनावों के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं पर गहरी चर्चा की गई. बैठक में मुख्य रूप से मतदाता सूची से संबंधित दावा/आपत्ति प्रपत्र, अहर्ता तिथि,…
बिलासपुर-झारसुगुड़ा लाइन ब्लॉक के कारण ट्रेन परिचालन पर असर फतेह लाइव, रिपोर्टर बिलासपुर और झारसुगुड़ा के बीच तीसरी और चौथी लाइन योजना के तहत टाटानगर से चलने वाली दर्जन भर ट्रेनों का परिचालन 10 से 24 अप्रैल तक प्रभावित रहेगा. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने इस दौरान 36 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जिनमें टाटानगर से खुलने और गुजरने वाली 13 जोड़ी ट्रेनें भी शामिल हैं. इन ट्रेनों में हावड़ा-मुंबई मार्ग की कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. जो यात्री पहले ही दो महीने पहले टिकट बुक करा चुके हैं, उन्हें…
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी पर विधायक ने किया सवाल फतेह लाइव, रिपोर्टर बगोदर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न उप स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित किए गए हैं, लेकिन इन केन्द्रों में आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं का अभाव है. बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो ने शुक्रवार को विधानसभा के प्रश्नकाल सत्र के दौरान सरकार से सवाल करते हुए बताया कि इन केन्द्रों में न तो डॉक्टर हैं, न ही नर्स और न ही लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति की गई है. इसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़े शहरों का रुख…
फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड धाम भाजपा मंडल अध्यक्ष के चयन के लिए गांधी चौक तारा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता एवं आठ पंचायतों के प्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता मंडल चुनाव प्रभारी विनय कुमार सिंह ने की. बैठक में प्रदेश के निर्देशानुसार चयन प्रक्रिया और प्रोटोकॉल पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक और महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपनी राय दी. इस बैठक के दौरान पांच उम्मीदवारों के नाम प्रस्तावित किए गए, जिनमें गंगाधर वर्मा, मिथलेश वर्मा, विकास मंडल, अर्जुन मंडल, और राजू वर्मा…
हिंदू, मुस्लिम, सिख और इसाई एक साथ इफ्तार पार्टी में शरीक हुए फतेह लाइव, रिपोर्टर हिंद एकता सामाजिक संस्था ने कदमा स्थित GP Slope क्लब हाउस में सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया. इस इफ्तार पार्टी में हिंदू, मुस्लिम, सिख और इसाई समुदाय के लोग एक साथ बैठे और सामूहिक रूप से इफ्तार किया, जिससे गंगा-जमुना तहजीब की मिसाल प्रस्तुत हुई. संस्था के अध्यक्ष सिमरन भाटिया ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भाईचारे और शांति का संदेश देना था. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम धार्मिक और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया था. इसे…
बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम कार्यक्रम में जिला उपायुक्त ने आरोग्य दूतों को किया सम्मानित फतेह लाइव, रिपोर्टर समाहरणालय सभागार में वित्तीय वर्ष 2024-25 के विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य आरोग्य दूत का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला उपायुक्त, नमन प्रियेश लकड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला और वर्ग 6 से 12 तक के सभी आरोग्य दूतों को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में किशोरावस्था में बच्चों को आने वाली…
फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड ट्राईबल भूमिज कौंसिल द्वारा आयोजित भूमिज भाषा माध्यमिक और +2 परीक्षा 2024 का परिणाम शत प्रतिशत रहा. इस वर्ष, पहली बार भूमिज भाषा में मैट्रिक, वर्ग 5, 8 और +2 की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा केंद्र के रूप में दो विद्यालयों को चुना गया था. प्लस टू में गुरुबारी सरदार 135 अंक के साथ अव्वल रहे, जबकि मैट्रिक में लखपति सरदार ने 157 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया. शांतना सरदार और संगीता सिंह क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। सभी छात्रों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की. इसे भी पढ़ें…
फतेह लाइव, रिपोर्टर 17 मार्च को गोविंदपुर थाना क्षेत्र के प्रकाशनगर गरूड़बासा स्थित बलराम कर्मकार के घर पर शंभू लोहार को गोली मार दी गई थी, जिससे उसकी मृत्यु अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई. घटनास्थल से एक पिस्टल, एक जिंदा गोली और एक मैगजीन भी बरामद की गई थी. पुलिस ने 18 मार्च 2025 को तुषार कर्मकार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया. पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, और तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना संकलन के आधार पर तुषार कर्मकार को 20 मार्च 2025 को खैरबनी फुटबॉल ग्राउंड के पास से…
उपायुक्त ने गोपाल मैदान में महोत्सव की तैयारियों का किया निरीक्षण फतेह लाइव, रिपोर्टर पूर्वी सिंहभूम जिला में 23-24 मार्च 2025 तक प्रमंडल स्तरीय ‘PMFME महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा. यह महोत्सव गोपाल मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्घाटन झारखंड सरकार के मंत्री संजय प्रसाद यादव द्वारा 23 मार्च को किया जाएगा. महोत्सव में पीएमएफ़एमई (प्रधानमंत्री खाद्य प्रसंस्करण उद्योग योजना) के अंतर्गत विभिन्न वित्त पोषित इकाइयों द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी. इस अवसर पर उपायुक्त अनन्य मित्तल और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने स्थल पर मंच निर्माण, पंडाल, आंगतुकों…
कला संगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिले भर के कलाकारों ने दी प्रस्तुति फतेह लाइव, रिपोर्टर कला संगम के तत्वावधान में स्व. जे पी कुशवाहा 24 वां अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक और स्व. उमा रानी ताह स्मृति लोकनृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को हुआ. इस आयोजन का उद्घाटन मुख्य अतिथि गिरिडीह उपायुक्त सह कला संगम के मुख्य संरक्षक नमन प्रियेश लकड़ा और विशिष्ट अतिथि सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विसपुते तथा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर कला संगम के अन्य पदाधिकारी, कलाकार और समाजसेवी भी मौजूद थे. दीप प्रज्ज्वलन के बाद स्व.…
