Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
रामनवमी, ईद और जवारा पूजा को लेकर हुई बैठक, शांति बनाए रखने की अपील फतेह लाइव, रिपोर्टर गुरुवार को सोनारी थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें रामनवमी, ईद और जवारा पूजा जैसे त्योहारों के शांतिपूर्ण तरीके से आयोजन पर चर्चा हुई. बैठक में डीएसपी मनोज ठाकुर ने सभी धर्मों के बुद्धिजीवियों से बातचीत की. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इन त्योहारों को हर्षोल्लास और मिलजुल कर मनाया जाएगा, ताकि किसी प्रकार का कोई विवाद न हो. सभी धर्मों के लोगों ने मिलकर शांति बनाए रखने की शपथ ली. इसे भी पढ़ें : Ranchi/jamshedpur : ग्रामीण…
फतेह लाइव, रिपोर्टर टेल्को थाना क्षेत्र स्थित ज्योतिनगर में एक पेंटर की तीसरी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई. मृतक की पहचान 37 वर्षीय विश्वजीत राय के रूप में हुई है, जो गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गुड़ाबांदा जयरा टोला का निवासी था. वह ज्योतिनगर में सतेंद्र साहू के घर पर पेंटिंग का काम कर रहा था. गुरुवार सुबह करीब 9 बजे जब वह दीवार पर पेंट करने के लिए सीढ़ी पर चढ़ा, तो दीवार खिसकने से वह फिसलकर नीचे गिर गया. उसे तुरंत टाटा मोटर्स अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसे भी…
रमजान के महीने में रोजेदारों ने इफ्तार पार्टी में भाग लिया फतेह लाइव, रिपोर्टर साकची स्थित मण्डी में घोउसिया लंगर कमिटी द्वारा रमजान के पाक महीने में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. बड़ी संख्या में रोजेदारों ने इस इफ्तारी में शामिल होकर अपना रोजा तोड़ा. यह आयोजन 1967 से लगातार किया जा रहा है, और इसका उद्देश्य समाज में भाईचारे को बढ़ावा देना तथा रोजेदारों के रोजे को सफल बनाना है। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने एक दूसरे के साथ मिलकर इफ्तारी का आनंद लिया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर संज्ञान ले…
लिपिकों की मांगों पर मंत्री ने बजट सत्र के बाद विचार का आश्वासन दिया फतेह लाइव, रिपोर्टर बृहस्पतिवार को झारखंड राज्य के मुफ्फसिल लिपिक मोर्चा के प्रदेश महासचिव विकास कुमार सिंहा और प्रदेश उप महासचिव, सह गिरिडीह जिला सचिव अवधेश कुमार यादव ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने लिपिकों की लंबित समस्याओं के बारे में उन्हें अवगत कराया. ज्ञात हो कि मुफ्फसिल लिपिक मोर्चा ने अगस्त 2024 में दो प्रमुख मांगें उठाई थीं – सभी विभागों के लिपिकों के लिए एक सेवा शर्त नियमावली और 2400 जीपी की मांग. इन मांगों को…
ग्रामीणों ने की प्रशासन से कार्रवाई की मांग फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह पंचायत में एक सार्वजनिक चापाकल को लेकर विवाद सामने आया है. यह चापाकल बागोडीह पंचायत के मुखिया धानेशवर साव के आवास से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित है और पिछले दस वर्षों से यहां के स्थानीय निवासी इसका इस्तेमाल करते आ रहे हैं. हालांकि, हाल ही में बागोडीह बीच टोला निवासी त्रिभूवन साव ने इस सरकारी चापाकल को दीवार से घेरने की कोशिश की, जिसके बाद यह मामला पंचायत मुखिया के संज्ञान में लाया गया. इसे भी पढ़ें : Giridih…
फतेह लाइव, रिपोर्टर श्री महावीर कुटिया मंदिर समिति के लिए 2025-27 की नई समिति के चुनाव का आयोजन किया गया, जिसमें सभी आठ पदों पर एक-एक आवेदन प्राप्त हुआ. इन पदों में अध्यक्ष के रूप में राजेश जालान (फांटा), उपाध्यक्ष के रूप में प्रभाष केडिया (लाला) और अमित अग्रवाल (रिंकू), सचिव के रूप में प्रकाश खण्डेलवाल (मीठू), सह सचिव के रूप में मुकेश जालान और अमित बसईवाला, कोषाध्यक्ष के रूप में संतोष गोयनका (पप्पू) और सह कोषाध्यक्ष के रूप में पुनीत टिबरेवाल शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : Giridih : किसान जनता पार्टी ने तिसरी अंचल कार्यालय के खिलाफ किया रोड…
फतेह लाइव, रिपोर्टर तिसरी अंचल के किसानों ने गुरुवार को रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति बिना घूस लिए देने की मांग को लेकर एक विशाल रोड जाम प्रदर्शन किया. इस रोड जाम का नेतृत्व किसान जनता पार्टी की तिसरी अंचल अध्यक्ष नीलम कुमारी ने किया. इस दौरान किसान जनता पार्टी के संयोजक दासो मुर्मू ने कहा कि तिसरी अंचल के 32 मौजा के किसानों ने 31 जनवरी 2024 को ही रजिस्टर टू की प्रति प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था और आवेदन शुल्क भी जमा कर दिया था. इसके बावजूद, अंचल अधिकारी किसानों से रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति…
7 मार्च को हुए डकैती कांड में दो अपराधी गिरफ्तार, लुटे गए सामान की बरामदगी फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिले के जमुआ में 7 मार्च की रात को शुभम किराना स्टोर में हुई डकैती कांड का उद्भेदन अब गिरिडीह पुलिस ने कर लिया है. पुलिस ने इस कांड में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास लूटे गए सामान की बरामदगी भी की है. पुलिस ने इस कांड में इस्तेमाल किए गए सब्बल और तीन मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया है. इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि…
दोनों ने अपने बेटे के लिए एक सकारात्मक निर्णय लिया फतेह लाइव, रिपोर्टर चर्चित एंकर चित्रा त्रिपाठी और हिंदी ख़बर के संपादक अतुल अग्रवाल ने 16 साल के रिश्ते के बाद तलाक़ ले लिया है. इस तलाक़ की जानकारी खुद चित्रा त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की. उन्होंने बताया कि दोनों ने आपसी सहमति से तलाक़ लेने का निर्णय लिया है और अब वे अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं. उनके दांपत्य जीवन में कई सुख-दुख आए, लेकिन समय के साथ रिश्ते में उतार-चढ़ाव आए और आखिरकार उन्होंने अलग होने का फैसला किया.…
तो क्या जुगसलाई और कपाली थानेदार होंगे सस्पेंड? फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के जुगसलाई और सरायकेला-खरसावां के कपाली थानेदारों की हरकत से झारखंड पुलिस की छवि खराब हो गई है. एक तरफ डीजीपी अनुराग गुप्ता पुलिस को जनता से व्यवहार कुशलता का पाठ पढ़ा रहें हैं, तो दूसरी ओर कुछ ऐसे भी पुलिसकर्मी हैं जो आम आदमी को तो छोड़िए सैनिकों को भी नहीं बख्शते. दो थानेदारों ने मिलकर एक ऐसी लापरवाही और दबंगई की, कि इस घटना ने झारखंड में रक्षा राज्य मंत्री से लेकर सेना के ब्रिगेडियर तक को संज्ञान लेना पड़ा. मामला 14 मार्च का है जब…
