Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह के डुमरी अनुमंडल कार्यालय सभागार में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्षों, सचिवों और प्रतिनिधियों के साथ प्रभारी एसडीओ सह एलआरडीसी जीतराय मुर्मू ने बैठक आयोजित की. बैठक में डुमरी विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद किए गए सत्यापन पर चर्चा की गई. एसडीओ ने बैठक में बताया कि बीते 28 अक्टूबर 2024 को डुमरी विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था और अब इसका मतदान केंद्रवार सत्यापन किया जाएगा, ताकि कोई भी योग्य नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भगत सिंह…

Read More

प्राचार्य डा. अमर सिंह ने जताया आभार, कॉलेज को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव कॉलेज को सामाजिक दायित्व निभाते हुए यशकावा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने पठन-पाठन और खेल सामाग्री प्रदान की. इस पहल से कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों को भी लाभ होगा. यशकावा इंडिया ने दस लाख छत्तीस हजार की लागत से उच्च गुणवत्ता वाली फोटो कॉपी मशीन, पोडियम, डिजीटल बोर्ड, कैरम बोर्ड, टेबल टैनिस, कांफ्रेंस टेबल माइक सिस्टम जैसी सामग्री कॉलेज को प्रदान की. इस अवसर पर प्राचार्य डा. अमर सिंह और कंपनी के एचआर मैनेजर अमित सिंह द्वारा कार्यक्रम का…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर परसुडीह थाना क्षेत्र के गदड़ा ईलाके में रहने वाले कान्वाई चालक संजीव श्रीवास्तव (54) की उनके पड़ोसियों ने ही घर के सामने पीट-पीट कर हत्या कर दी. मामले में सबसे खास बात यह है कि घटना के बाद जब परिवार के लोग शिकायत लेकर थाने पर पहुंचे थे तब पुलिस ने यह कहकर पूरे मामले को अनसुना कर दिया कि शराब पीकर झगड़ा किया होगा. संजीव की मौत टाटा मोटर्स अस्पताल में ईलाज के दौरान आज सुबह ही हो गई. घटना के बाद से परिवार के लोगों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश है. इसे भी पढ़ें…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका के धीरोल पंचायत में मंगलवार शाम को आए भयंकर आंधी तूफान और ओलावृष्टि ने काफी नुकसान पहुंचाया. एक दर्जन से अधिक घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि कई घरों के छप्पर उड़ गए हैं. इस तूफान से लगभग एक दर्जन से ज्यादा परिवारों को आंशिक क्षति पहुंची है. वहीं, पिछले 24 घंटे से इलाके के 800 घरों में बिजली की आपूर्ति ठप पड़ी हुई है. तूफान से कई खंबे टूटने के कारण बिजली विभाग राहत कार्य में अभी तक जुट नहीं पाया है. पीड़ित परिवार अब अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से राहत की उम्मीद…

Read More

सोमवार की रात युवक शंभु लोहार को उसके घर में अपराधियों ने सीने में मारी थी गोली फतेह लाइव, रिपोर्टर गोविंदपुर थाना अंतर्गत गरुड़बासा के प्रकाश नगर में सोमवार की रात गोली लगने से घायल युवक शंभु लोहार (25) ने इलाज के क्रम में टाटा मोटर्स अस्पताल में दम तोड़ दिया. मृतक़ के पिता ने उसके फुफेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाया है. हालांकि पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिए है. हत्यारे की तलाश जारी है. बता दें कि सोमवार देर रात करीब 9:00 के आसपास शंभू लोहार को गोली मारी गयी थी. घटना के वक्त…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर मानगो के गुरुद्वारा रोड स्थित सी रोड में पिछले एक महीने से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है. इससे स्थानीय लोग खासकर महिलाएं बेहद परेशान हैं. पानी की किल्लत ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को अस्त-व्यस्त कर दिया है. खासकर इस बार होली का त्यौहार, जो पानी की कमी के कारण लोगों ने नहीं मना पाया. रामनवमी के त्यौहार के समय लोग और अधिक परेशान हो गए, जिसके बाद उन्होंने घरों से पानी भरने के पात्र लेकर सड़क पर उतरने का फैसला लिया. आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को इस समस्या…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह और महामंत्री आरके सिंह के नेतृत्व में एक टीम 19 मार्च से 23 मार्च तक पंतनगर स्थित टाटा मोटर्स प्लांट का दौरा करेगी. इस दौरे में अनिल शर्मा, एसएन सिंह, आर आर दुबे, अशोक उपाध्याय, चंद्रकांत सिंह, अरविंद कुमार, नवीन कुमार और पीके दास जैसे प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे. इस इंडस्ट्रियल टूर का उद्देश्य पंतनगर प्लांट में किए गए बेहतर प्रयासों को जमशेदपुर प्लांट में लागू करना और वहां के अच्छे अभ्यासों को अन्य प्लांट के कर्मचारियों तक पहुंचाना है. इस पूरी टीम के कोआर्डिनेशन का जिम्मा ई आर…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर 16 मार्च की रात विधायक सरयू राय के द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के बाद मानगो पेयजल परियोजना में सुधार की प्रक्रिया तेज हो गई है. श्री राय ने मानगो क्षेत्र की सात पानी की टंकियों और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया और वहां की गंदगी और सफाई की गंभीर स्थिति को देखकर संबंधित विभागों को कड़ी चेतावनी दी. उनका मुख्य आरोप था कि वर्षों से इन क्षेत्रों में सफाई नहीं हुई, जिसके कारण क्षेत्रवासियों को स्वच्छ पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ा. इस निरीक्षण के बाद, जवाहरनगर में स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग द्वारा तुलसी भवन के चित्रकूट कक्ष में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया. इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने खूब मस्ती की और कार्यक्रम को रंगीन बनाया. भिंडी, टमाटर, मूली, बैगन की मालाओं से सभी का स्वागत किया गया. सुधा गोयल और डॉ. जूही समर्पिता ने सखियों को स्वागत करते हुए होली के मस्ती भरे रंगों में सभी को डुबो दिया. जयश्री के रंगों और गुलाल से सदस्यों के गाल रंगीन थे और सबकी चाल रंगीली थी. दही बड़ा, पुआ और जूस का आनंद लेते हुए सदस्यों ने ठुमके…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन और तुलसी भवन द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में डॉ. यमुना तिवारी ‘व्यथित’ की त्वरित कविताओं का संकलन “समय के साक्षी शब्द” का लोकार्पण किया गया. यह समारोह तुलसी भवन के मानस सभागार में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका ने की, जबकि संचालन साहित्य समिति की उपाध्यक्ष डा. वीणा पाण्डेय ‘भारती’ ने किया. राँची विश्वविद्यालय के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष डा. जंग बहादुर पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. समारोह में अरका जैन विश्वविद्यालय के निदेशक डा. अंगद तिवारी, टाटा मोटर्स के पूर्व…

Read More