Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका प्रखंड के हेंसलबिल पंचायत स्थित सुदूसाई गांव में संवाद संस्था द्वारा “संपत्ति पर महिला का अधिकार” विषय पर एक महत्वपूर्ण नेतृत्व विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में डालसा सचिव राजेंद्र प्रसाद के निर्देशन में पीएलवी चयन कुमार मंडल और छाकु माझी ने भाग लिया. कार्यशाला में पीएलवी मंडल ने उपस्थित महिलाओं को हिंदू उत्तराधिकारी अधिनियम 1956 के बारे में जानकारी दी, जिसमें 2005 में संशोधन हुआ था. इसके अनुसार, अब बेटियों को भी पैतृक संपत्ति पर बेटों की तरह बराबरी का अधिकार प्राप्त है. उन्होंने यह भी बताया कि सौतेली मां और उसके…
फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका के पावरु स्थित तितीलिंग पहाड़ पर हाल के दिनों में रात के अंधेरे में खनन कार्य शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है. सोमवार को दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने रैली निकालकर प्रखंड कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया और खनन कार्य तत्काल बंद करने की मांग की. इस प्रदर्शन का नेतृत्व जेएलकेएम के वरिष्ठ नेता भागीरथ हांसदा, जिला उपाध्यक्ष सुजय प्रमाणिक, जालिम मार्डी, आनंद पाल, शिवा सरदार, शंभू सरदार, शांति सरदार सहित कई अन्य ग्रामीण नेताओं ने किया. ग्रामीणों ने पोटका सीओ निकिता बाला और पोटका थाना में लिखित…
फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह के घोड़थमबा इलाके में हाल ही में हुई हिंसा के बाद कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को मौके पर पहुंचा. इस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने किया. उन्होंने घटना पर गहरी चिंता जताई और कहा कि यह क्षेत्र हमेशा शांति और अमन का प्रतीक रहा है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा यहां अशांति फैलाने की कोशिश की गई है. उन्होंने कहा कि इस तरह के अपराधियों का ना तो कोई धर्म होता है और ना ही कोई जाति. कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने पीड़ितों से मुलाकात की और दोनों…
प्रतिनिधिमंडल ने होली जुलूस के दौरान हुई हिंसा के संबंध में ली जानकारी फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिले के घोड़थमबा इलाके में शुक्रवार को होली जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच हुई झड़प में कई लोग घायल हो गए और कई दुकानों व वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया. इस घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी जिला कमेटी ने जिला अध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में घोड़थमबा का दौरा किया. भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और घटना के बारे में जानकारी ली. भाजपा नेताओं ने इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी भानु मांझी को गिरफ्तार किया. भानु मांझी कई अपराधों में पहले भी शामिल रहा है और क्षेत्र में उसकी खौफनाक पहचान है. सोमवार को एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भानु मांझी उलियान गुरुद्वारा के पास हथियारों के साथ बैठा है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा हैं. इसके बाद डीएसपी हेडक्वार्टर 1 भोला प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापामारी की और भानु मांझी को गिरफ्तार…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के पोटका क्षेत्र स्थित जानमडीह में विकास एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक भव्य बहुभाषी साहित्यिक सम्मेलन और पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में हिंदी, अंग्रेजी, भूमिज, संथाली और ओड़िया भाषा के साहित्यकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. ट्रस्ट के संस्थापक विकास कुमार भगत के छह अंग्रेजी पुस्तकों का विमोचन समारोह में हुआ. ये पुस्तकें ऑनलाइन फ्लिपकार्ट, अमेज़न और कींडल पर उपलब्ध हैं, जिनमें से पांच पुस्तकें अमेज़न की कींडल पर पूरी दुनिया में उपलब्ध हैं. इस समारोह में मुख्य रूप से साहित्यकार सूर्य सिंह बेसरा, सुनील कुमार दे, पंकज कुमार मंडल,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर 15 रमजान को इस्लाहुल मुस्लिमीन मस्जिद, सिकदारडीह में क़ुरआन शरीफ की मुकम्मल तरावीह की नमाज अदा की गई. इस अवसर पर इकबाल साहब द्वारा क़ुरआन की तिलावत की गई. तरावीह की नमाज में स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि महताब आलम उर्फ डब्लु, झामुमो जिला युवा उपाध्यक्ष फरदीन इम्तियाज अहमद, झामुमो नेता इरशाद अहमद वारिश समेत कई प्रमुख हाफिज, मौलाना और पीरे तरीकत ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बागबेड़ा फायरिंग मामले में हथियार के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल इस दौरान सिकदारडीह के तमाम निवासी, अंजुम के सदर, सेक्रेटरी और अन्य सदस्य भी मुख्य रूप…
भाकपा माले के प्रखंड सम्मेलन में गणेश महतो बने प्रखंड सचिव, संगठन को मजबूत करने पर जोर फतेह लाइव, रिपोर्टर बलियापुर में भाकपा माले का प्रखंड सम्मेलन बीबीएम कॉलेज के आनंद महतो सभागार में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सिंदरी के पूर्व विधायक और पोलित ब्यूरो सदस्य आनंद महतो, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो उपस्थित रहे. सम्मेलन की शुरुआत शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दो मिनट के मौन धारण से हुई. इसके बाद गणेश महतो ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें…
पूर्व मुख्यमंत्री ने दिया आदिवासी संस्कृति और भाषा की रक्षा का संदेश फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका के कोवाली एदलडीह में दिशोम जाहेरगाड़ टुवार बुरु द्वारा दिशोम बाहा बोंगा महोत्सव का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा अर्चना से हुआ, जिसके बाद कई नृत्य दलों ने अपने आकर्षक नृत्यों से कार्यक्रम में चार चांद लगाए. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन उपस्थित हुए. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बाहा पर्व आदिवासी समुदाय का सबसे पवित्र पर्व है, जिसमें बोंगा पूजा के माध्यम से क्षेत्र के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना…
बंगाली संस्कृति का उत्सव, कलाकारों और साहित्यकारों ने दी विशेष प्रस्तुति फतेह लाइव, रिपोर्टर 16 मार्च को झारखंड में बांग्ला भाषा और संस्कृति के सम्मान में राज्य स्तरीय बंगीय उत्सव 2025 का आयोजन बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में किया गया. यह उत्सव बंगीय उत्सव समिति द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें झारखंड के विभिन्न हिस्सों से कलाकार, साहित्यकार और दर्शक शामिल हुए. पहले सत्र में राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, पूर्व विधायक कुणाल शरांगी, उत्सव समिति के चेयरमैन पार्थ सारथी चटर्जी और अन्य प्रमुख हस्तियों ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. मंत्री रामदास सोरेन ने अपने संबोधन में भाषा…
