Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
होली की छुट्टी में पैदल घूमने गया था व्यक्ति, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर फतेह लाइव, रिपोर्टर एमजीएम थाना क्षेत्र के श्रीगुट्टू में शनिवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के बलरामपुर सालबनी निवासी 62 वर्षीय विश्वनाथ सिंह सरदार की मौत हो गई. वह जमशेदपुर के पलासबनी ईंट भट्टा में काम करते थे और वहीं रहते थे. होली की छुट्टी के अवसर पर वह डेमकाडीह पैदल घूमने गए थे. वापसी के समय एनएच-33 स्थित श्रीगुट्टू के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके…
फतेह लाइव, रिपोर्टर 14 मार्च को जमशेदपुर में जुगसलाई पुलिस द्वारा एक भारतीय सेना के हवलदार सूरज राय के साथ बर्बरता की घटना सामने आई. सूरज राय अपनी चचेरी भाई विजय राय के साथ जुगसलाई थाना शिकायत दर्ज कराने गए थे, जब पुलिस ने न सिर्फ उनकी शिकायत सुनी, बल्कि उनकी भारतीय सेना में सेवा का उल्लेख करने के बावजूद उन्हें बेरहमी से पीटने और जेल भेजने की कार्रवाई की. यह घटना जमशेदपुर के पूर्व सैनिकों के लिए बड़ा आक्रोश का कारण बनी, और अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने जुगसलाई थाना पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया. इसे भी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के बिष्टुपुर पुलिस ने बाइक पर कट्टा लहरा रहे युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक सोनारी के कुम्हारपाड़ा, ग्वाला बस्ती निवासी मनोज यादव है. पुलिस ने युवक से एक देसी कट्टा, एक कारतूस और उसकी बाइक जब्त की है. डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस घटना की जानकारी दी. यह घटना 15 मार्च की रात करीब 9 बजे की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि धतकीडीह बी ब्लॉक क्षेत्र में एक युवक बाइक पर तमंचा लहरा रहा है. इसे भी पढ़ें : Potka : चाड़रीपाठ तिलाई झोर में 55वां पंचम…
सात दिवसीय पहाड़ी पूजा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर फतेह लाइव, रिपोर्टर लोको रेक्रिएशन क्लब के तत्वाधान में रेलवे लोको कॉलोनी में इस वर्ष 30 अप्रैल से 6 मई तक सात दिवसीय पहाड़ी पूजा महोत्सव आयोजित किया जाएगा. इसके लिए आयोजन समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं. 23 फरवरी 2025 को लोको कॉलोनी पहाड़ी पूजा मंडप में एक आमसभा आयोजित की गई थी, जिसमें पूजा की सफलता के लिए वर्ष 2024 की पूजा समिति पर विश्वास जताते हुए कुछ बदलाव किए गए और पुरानी समिति को फिर से बहाल कर दिया गया. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सद्भावना…
फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका प्रखंड के हेसलआमदा पंचायत के चाड़रीपाठ तिलाई झोर में इस वर्ष भी 55वां पंचम रात्रि अखंड हरिनाम संकीर्तन सह धर्म महोत्सव हिलटॉप चाड़री पाठ चैतन्य समिति द्वारा आयोजित किया गया. यह आयोजन प्रतिवर्ष की तरह दोल पूर्णिमा के अवसर पर किया गया. इस धार्मिक महोत्सव का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, सभ्यता और मानव धर्म की भावना को जागृत करना था. इस साल भी कार्यक्रम में झारखंड के अलावा उड़ीसा राज्य से भी बड़ी संख्या में लोग हरि नाम संकीर्तन का आनंद लेने पहुंचे. समिति के झरना मंडल ने बताया कि इस आयोजन का सिलसिला पिछले 55 वर्षों…
पिता ने दो बेटी व एक बेटा का गला दबाकर मौत के घाट उतारा, खुद भी लगाई फांसी, मौत फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिले के पीरटांड़ के हरलाडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत महेशलिट्टी गांव में एक हृदयविदारक घटना घटी है. यहां एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत का मामला सामने आया है. घटना की बाबत बताया गया कि शनिवार की रात करीब एक बजे 2 बेटियों एवं एक बेटे की गला दबाकर हत्या करने के बाद पिता ने खुद भी आत्महत्या कर ली. वह फांसी लगा ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई. इस घटना की जानकारी मिलते ही…
होली मिलन समारोह से बढ़ी आपसी सौहार्द की भावना फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह के वार्ड नंबर 14 की पूर्व वार्ड पार्षद नीलम झा के आवास पर होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया. नीलम झा ने इस अवसर पर कहा कि होली मिलन समारोह आपसी सौहार्द्र बनाए रखने और खुशियों को मनाने का अवसर है. इस मौके पर मोहल्ले के निवासी, सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों ने रंग गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Accident : टाटा स्टील के कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत, ड्यूटी जाने के वक्त हुई दुर्घटना सभी उम्र…
फतेह लाइव, रिपोर्टर शनिवार दोपहर करीब 1 बजे चांडिल थाना अंतर्गत रांची-टाटा नेशनल हाईवे 33 पर एक कोयला लदा हाइवा अचानक धू-धू कर जल उठा. आग लगने के कारण पूरा हाइवा जलकर स्वाहा हो गया. हालांकि, चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचायी. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. इस घटना के बाद टाटा-रांची मार्ग पर कुछ देर के लिए वाहनों का आवागमन पूरी तरह से रुक गया, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. इसे भी पढ़ें : Giridih : सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के प्रतिनिधि गुड्डू यादव के कार्यालय में होली मिलन समारोह हाइवा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी द्वारा आरपी पटेल स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में बिहार की भोजपुरी सुपरस्टार गायिका खुशबू सिंह और देवेंद्र पाण्डेय ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया. कार्यक्रम में समाजसेवी, भाजपा नेता, और कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही. इसे भी पढ़ें : Giridih : सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के प्रतिनिधि गुड्डू यादव के कार्यालय में होली मिलन समारोह समारोह में मुख्य रूप से रडार न्यूज के डायरेक्टर समाजसेवी रणवीर सिंह, झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र…
फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के प्रतिनिधि गुड्डू यादव के आवासीय कार्यालय में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया. समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद थे. इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. साथ ही, स्वादिष्ट पकवानों की व्यवस्था की गई थी, जिसका लोगों ने आनंद लिया. समारोह में पूर्व मुखिया साठू ठाकुर, अशोक यादव, विकास यादव, अंशु सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए. लोग रंगों और गुलाल में झूमते, नाचते और गाते हुए होली का आनंद उठाते नजर आए. इसे भी…
