Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह में पचंबा थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा 20,000 रुपये की चोरी की घटना को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला पॉकेटमार को गिरफ्तार किया. यह घटना 18 मार्च 2025 को इलाहाबाद बैंक के एक कर्मी द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद सामने आई. पीड़ित महिला ने थाना में आवेदन दिया, जिसके बाद पचंबा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (मु०-2) के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसने बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और संदिग्ध महिला के खिलाफ विशेष अभियान…
पूर्व जिला पार्षद ने दो प्रमुख समस्याओं का समाधान करने की अपील की फतेह लाइव, रिपोर्टर डुमरिया प्रखंड के लखाइडीह स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय की समस्याओं को लेकर पोटका के पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल ने उपायुक्त अनन्य मित्तल से मुलाकात की. उन्होंने विद्यालय की दो मुख्य समस्याओं को लिखित रूप से उपायुक्त के पास प्रस्तुत किया. पहली समस्या स्कूल तक पहुँचने वाले रास्ते की है, जो पहाड़ी की चोटी पर स्थित है. रास्ता उबड़-खाबड़ है और लगभग साढ़े तीन किलोमीटर लंबा है, जिसमें गहरे गड्ढे और निकले हुए पत्थर हैं. इस रास्ते से यात्रा करना…
फतेह लाइव, रिपोर्टर उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर खनन टास्क फोर्स द्वारा अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में जिला खनन कार्यालय की टीम ने कोवाली थाना क्षेत्र में छापेमारी की और अवैध रूप से पत्थर बोल्डर खनिज का परिवहन करते हुए दो हाईवा जब्त किए. जब इन वाहनों से खनिज का वैध कागजात मांगा गया, तो चालक इन्हें प्रस्तुत नहीं कर सके. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : विधायक संजीव सरदार के प्रयास से कैंसर पीड़ित का हो सकेगा इलाज जब्त किए गए वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर क्रमशः…
महत्वपूर्ण संचिका, पंजी आदि की जांच कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश सरकारी रिकॉर्ड और दस्तावेजों का संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर उपायुक्त अनन्य मित्तल ने टाटा लीज, खेल एवं सामाजिक सुरक्षा कार्यालय का निरीक्षण किया और कार्यालय में चल रहे कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने कार्यालय के कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी की जांच की और निर्देश दिए कि कार्यालय की कार्य संस्कृति में सुधार लाने के लिए समय पर कार्यों का निष्पादन किया जाए और सभी दस्तावेज़ अद्यतन रखें. इसके साथ ही सभी कार्यालयों में बायोमीट्रिक उपस्थिति प्रणाली को अनिवार्य रूप से लागू करने का निर्देश…
सांसद महतो ने AIBP के तहत केंद्रीय सहायता की अपील की केंद्रीय मंत्री ने परियोजना के लिए केंद्रीय सहायता जारी करने का आश्वासन दिया फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के सांसद विद्युत बरण महतो ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल से मुलाकात कर प्रधानमंत्री कृषि योजना के तहत सुवर्णरेखा परियोजना के अंतर्गत चांडिल डैम से पटमदा, बोड़ाम, नीमडीह और कूकडू प्रखण्डों में पम्प नहर योजना को AIBP के तहत स्वीकृति प्रदान करने की मांग की. सांसद महतो ने कहा कि इस पम्प नहर योजना से पटमदा-बोड़ाम प्रखण्ड के 12,000 हेक्टेयर और नीमडीह-कूकडू प्रखण्ड के 9,500 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई क्षमता…
बच्चों के समग्र विकास के लिए सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट की पहल पोषाहार वितरण कार्यक्रम में बच्चों को जागरूक किया गया फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा “पोषण युक्त बचपन एवं कुपोषण विरोध” अभियान के तहत बिस्टुपुर स्थित धातकीडीह हरिजन बस्ती में पोषाहार वितरित किया गया. संस्था की अध्यक्ष पल्लवी दीप ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक भोजन के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें पोषाहार वितरित करना है. संस्था बच्चों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है. इस कार्यक्रम की सफलता में पी अनीता, मनप्रीत कौर और अन्य सदस्य योगदान के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत गदडा में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों ने कान्वाई चालक संजीव श्रीवास्तव (54) की पीट पीटकर हत्या कर दी थी. इस संबंध में मृतक की बेटी सुप्रिया श्रीवास्तव के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. घटना में संतोष प्रसाद, आनंद प्रसाद, पूजा प्रसाद, सुनीता साहू, संजू देवी, आयुष, रौशन, रोहित समेत 14 लोगों को आरोपी बनाया गया है. इधर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आनंद प्रसाद, रोहित प्रसाद, आयुष कुमार, संजू देवी, अंजू देवी और सुनीता…
फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह के पचंबा मुख्य मार्ग पर अलकापुरी चौक स्थित मेहता परिसर में विक्रमादित्य क्लासेस एंड महेंद्र कोचिंग द्वारा विक्रमादित्य लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया. इस मौके पर एकल अभियान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. ललन शर्मा और सर जे सी बोस गर्ल्स प्लस टू स्कूल के प्रधानाचार्य मुन्ना कुशवाहा ने लाइब्रेरी का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम में संस्थापक इंजीनियर कुमार गौरव और इंजीनियर मृगेंद्र कुमार के साथ उनके अभिभावक, भाजपा नेता, जिला परिषद सदस्य, जदयू के मंत्री सहित नगर के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Giridih : विधायक मद से बनने वाली पीसीसी रोड में…
स्वदेशी प्रोडक्ट्स के साथ झंडा मैदान में 30 दिनों तक होगा मेला फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह के झंडा मैदान में 27 मार्च से स्वदेशी मेला का आयोजन किया जाएगा. यह मेला 27 अप्रैल तक 30 दिनों तक चलेगा. मेला संयोजक धर्मजीत चौधरी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि इस मेले में देसी और विदेशी झूलों के साथ ही खाने-पीने के स्टॉल, तारामाची, ब्रेक डांस, मिकी माउस जैसे विभिन्न मनोरंजन के साधन होंगे. मेले में केवल स्वदेशी प्रोडक्ट्स ही बेचे जाएंगे. इसे भी पढ़ें : Giridih : डुमरी में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर हुई चर्चा धर्मजीत…
मधवाड़ीह पंचायत के बरियारपुर में घटिया सामग्री और काम की गुणवत्ता पर उठे सवाल फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह के बेंगाबाद प्रखंड के मधवाड़ीह पंचायत के बरियारपुर में विधायक मद से बन रही पीसीसी रोड निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का आरोप स्थानीय मुखिया सिद्दीकी अंसारी ने लगाया है. मुखिया का कहना है कि इस योजना के अंतर्गत घटिया किस्म की ईंट, सीमेंट और अन्य निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रोड का निर्माण निर्धारित चार इंच की ढलाई के बजाय केवल दो इंच से पौने दो इंच तक किया जा रहा है,…
