Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
माकपा के वरिष्ठ किसान नेता सुबल मल्लिक का निधन, पार्टी में शोक की लहर फतेह लाइव, रिपोर्टर 9 मार्च को बलियापुर में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सिंदरी बलियापुर लोकल कमेटी के सदस्य, वरिष्ठ किसान नेता, और भट्ठा मजदूर यूनियन के वरिष्ठ साथी सुबल मल्लिक का देहांत शहीद निर्मल महतो स्मारक महाविद्यालय अस्पताल, धनबाद में इलाज के दौरान हो गया. वे पिछले कुछ महीनों से बीमार थे. उनके निधन से माकपा को गहरा आघात लगा है. सुबल मल्लिक पार्टी के किसान फ्रंट को देखते थे और उनके योगदान को पार्टी हमेशा याद रखेगी. उनके निधन की खबर सुनकर माकपा के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर आज धनबाद के लंदन स्ट्रीट रेस्टोरेंट (सारायढेला) में ऑल नोबिलीयंस अचीवर्स एसोसिएशन – द ग्लोबल (एएनएए – टीजी) द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में डि नोबिली स्कूल डिगवाडिह, सीएमआरआई, मुगमा, सीजुआ, सिंदरी और सीटीपीएस के पूर्व छात्र (Alumni) एकत्र हुए. इसके अलावा, डि नोबिली स्कूल के 6 प्रतिष्ठित शिक्षकगण, राकेश कुमार पांडे, राधा अग्रवाल, उत्तम मिश्रा, काजल गुप्ता, बिनय सिंह और मनमोहन सिंह ने भी इस रंगीन आयोजन में भाग लिया. समारोह का मुख्य उद्देश्य पुराने रिश्तों को फिर से जोड़ना और शिक्षक-विद्यार्थी के बीच स्नेह और सम्मान को बढ़ावा देना…
Jamshedpur : बसंत उत्सव में संगीत, सौंदर्य और मानवता का संगम, आयोजन में समृद्धि और संस्कृति का अहसास
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के एग्रिको पोस्ट ऑफिस मैदान में रविवार को बसंत उत्सव का आयोजन हुआ, जो कि बसंत उत्सव समिति द्वारा आयोजित किया गया था. इस उत्सव का उद्घाटन टीनप्लेट इवनिंग क्लब के अध्यक्ष सौरज्योति डे, समाजसेवी अल्पना भट्टाचार्य, बंगाल क्लब के उपाध्यक्ष पार्थ सारथी सेन, सिविक एसोसिएश के अध्यक्ष बिस्बनाथ सरकार और बसंत उत्सव समिति के अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया. अतिथियों ने अपने संबोधन में रवींद्रनाथ ठाकुर द्वारा शांतिनिकेतन में शुरू किए गए बसंत उत्सव की महत्ता पर प्रकाश डाला और बताया कि यह उत्सव प्रकृति के प्रति प्रेम और सौंदर्य का प्रतीक…
झामुमो के पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने किया रक्तदान, संस्था की सराहना फतेह लाइव, रिपोर्टर आज जुगसलाई स्टेशन रोड स्थित होटल नीलकंठ में सामाजिक संस्था ‘मानवता एक सामाजिक प्रयास’ द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 143 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और स्वयं रक्तदान कर सभी रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन किया. संस्था के अध्यक्ष अरूप मल्लिक ने बताया कि संस्था प्रतिवर्ष बड़े पैमाने पर रक्तदान शिविर का आयोजन करती है और यह कार्य समाज में रक्त की कमी को दूर…
ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने किया शांति बनाए रखने का आह्वान फतेह लाइव, रिपोर्टर तेनुघाट ओपी परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक ओपी प्रभारी अजीत कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में एसआई मनोज तिर्की के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि और शांति समिति के सदस्य भी उपस्थित थे. ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने सभी से अपील की कि होली का त्योहार खुशी और उल्लास के साथ मनाएं, साथ ही इस बार रमजान का महीना भी चल रहा है, जिसे सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि बोकारो जिला के तेनुघाट ओपी क्षेत्र को एक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में कृष्णमुरारी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजन में 9 मार्च को आयोजित नेत्र शिविर में 34 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण किया गया. यह ऑपरेशन सत्र भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान और जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट और राजस्थान सेवा सदन द्वारा चलाए जा रहे अंधापन निवारण अभियान का हिस्सा था. बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित इस शिविर में चिकित्सकों की टीम ने सफल ऑपरेशन किए, जिसमें डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया…
बिरसानगर में पारंपरिक वाद्ययंत्रों और रंग-बिरंगे परिधानों में बसा बाहा बोंगा महापर्व फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के बिरसानगर जोन नंबर 2 में रविवार को आदिम सांताड़ साँवता माडवा द्वारा बाहा बोंगा महापर्व धूमधाम से मनाया गया. इस पर्व के दौरान समुदाय के लोगों ने प्रकृति की पूजा कर समृद्धि और खुशहाली की कामना की. जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू भी इस आयोजन में शामिल हुईं और पारंपरिक परिधान में पूजा-अर्चना की. उन्होंने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि बाहा बोंगा हमारी संस्कृति, प्रकृति और सामूहिक एकता का प्रतीक है. इस दौरान पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनि…
माता वैष्णो देवी धाम उलदा गालूडीह में 9 दिवसीय श्रीमद्देवी भागवत कथा का आयोजन फतेह लाइव, रिपोर्टर माता वैष्णो देवी धाम उलदा गालूडीह के तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर 13 अप्रैल से 21 अप्रैल तक 9 दिवसीय श्रीमद्देवी भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान जम्मू से आए प्रसिद्ध कथा वाचक स्वामी हृदयानंद गिरी जी महाराज भक्तों को अपने अमृत प्रवचनों से अभिभूत करेंगे. इस आयोजन की जानकारी देते हुए माता वैष्णो देवी धाम उलदा के मुख्य पुजारी पंडित राहुल शास्त्री ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक आयोजित होगा. उन्होंने सभी भक्तों…
नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर होली मिलन समारोह को किया सफल फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह रंग और उल्लास से भरा रहा. यह समारोह उनके बिष्टुपुर स्थित आवास/कार्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा, जदयू, और अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर होली का पर्व मनाया. अपराह्न 3 बजे से शुरु हुआ यह आयोजन शाम तक चला. इस दौरान, आगंतुकों ने विधायक सरयू राय को गुलाल लगाया और होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी. इस रंगारंग समारोह में भोजपुरी गीतों पर लोग जमकर झूमे और आनंद लिया. महिलाओं ने भी…
हिंदू एकता और सुरक्षा की गारंटी के लिए कार्यकर्ताओं ने दिखाया उत्साह फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा एक दिवसीय अभ्यास वर्ग सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और रंग गुलाल लगाकर हिंदू एकता का परिचय दिया. इस दौरान विशेष रूप से हनुमान चालीसा केंद्र की स्थापना पर जोर दिया गया, ताकि हर वार्ड और पंचायत में हिंदू समाज की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके. कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी शक्ति और समर्पण का प्रदर्शन किया. इसे भी पढ़ें…
