Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में झारखंड राज्य फसल राहत योजना (JRFRY) रबी वर्ष 2022-23 के तहत योग्य आवेदक किसानों के अनुमोदन हेतु जिला स्तरीय समन्वय समिति (DLCC) की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी ने सभी सत्यापन प्रक्रिया (फसल सत्यापन, भूमि सत्यापन, CCE, e-kyc) के बाद 37 योग्य किसानों की सूची समिति के समक्ष प्रस्तुत की. इन किसानों को राहत राशि के रूप में कुल 2,55,210 रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे राज्य नोडल पदाधिकारी से स्वीकृति प्राप्त करने पर PFMS के…
500 MT गोदाम निर्माण हेतु 7 लैम्पसों का चयन भूमि विवाद के समाधान के बाद नए प्रस्ताव का किया गया समर्पण फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में 500 MT गोदाम निर्माण हेतु लैम्पसों के चयन के लिए जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, जिला सहकारिता पदाधिकारी आशा टोप्पो, जिला कृषि पदाधिकारी विवेक बिरूआ, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी और सहायक निबंधक सहयोग समितियां शामिल हुईं. बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 500 MT गोदाम निर्माण के उद्देश्य…
फतेह लाइव, रिपोर्टर धालभूम की अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार ने मनरेगा के बीपीओ और लेखा सहायक पद के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के मद्देनजर परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया. इस दौरान, उन्होंने परीक्षा केन्द्र की मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया और यह सुनिश्चित किया कि परीक्षा कदाचारमुक्त तरीके से संचालित हो. उन्होंने केंद्राधीक्षकों और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाए और किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या कदाचार की स्थिति उत्पन्न न हो. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बाहा पर्व में परिवार संग शामिल हुए पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, बोले- संस्कृति के…
महिलाओं के वित्तीय स्वतंत्रता और सशक्तिकरण पर जोर फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर वूमेन्स क्लब और हाईटेक कैपिटल के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का नाम ‘स्त्रीधन’ रखा गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय उपस्थित रहे. कार्यक्रम में मुंबई से आई स्टोरीटेलर मीनाक्षी दूबे ने महिलाओं को वित्तीय साक्षरता और नारी सशक्तिकरण के महत्व के बारे में बताया. मीनाक्षी दूबे ने अपने संदेश में कहा कि हर महिला घरेलू कामकाजी होती है, लेकिन अंततः वह घरेलू हिंसा का शिकार हो जाती है. उन्होंने महिलाओं से कहा कि…
बाहा पर्व में सखुआ के फूल और परंपराओं का महत्व बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने की महत्वपूर्ण टिप्पणी फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के परसुडीह स्थित करनडीह में आयोजित ‘बाहा पर्व’ में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक चंपाई सोरेन अपने परिवार के साथ पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए. इस अवसर पर चंपाई सोरेन ने पूजा-अर्चना की और सखुआ के फूल को कान में लगाया, जो इस पर्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है. उन्होंने बताया कि सखुआ का फूल हमारे समाज की संस्कृति का प्रतीक है, और उसकी पूजा करते हुए हमें अपनी परंपराओं को बनाए रखना चाहिए. हजारों आदिवासी समाज…
खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता फतेह लाइव, रिपोर्टर रविवार को एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी और हुड़लुंग के बीच खनन विभाग की टीम और एमजीएम पुलिस की संयुक्त जांच में एक हाइवा (जेएच-05 डीएल 1534) को पकड़ा गया, जिसमें अवैध रूप से बालू लदा हुआ था. जांच के दौरान, हाइवा का इस्कॉर्ट कर रही एक कार (जेएच-05 डीएम 4593) को भी जब्त किया गया. पूछताछ में हाइवा चालक रामदास बेसरा ने गालूडीह के निवासी होने की बात स्वीकार की, जबकि कार मालिक ने खुद को अमित कुमार पांडेय, डिमना रोड का निवासी बताया. माइनिंग इंस्पेक्टर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं. पुलिस एक मामले की जांच में जुटती है, तब तक चोर दूसरी वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं. ताजा मामला परसुडीह थाना क्षेत्र के शीतला चौक स्थित गौरी भवन के पास का है, जहां मिठाई कारोबारी नानी गोपाल घोष के घर में बीती रात चोरों ने सेंध लगा दी. चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गए. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Police : कदमा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर होली, जिसे “रंगों का त्यौहार” कहा जाता है, भारत का प्रमुख और रंगीन उत्सव है, जो हर साल वसंत ऋतु में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. यह त्यौहार हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है. 2025 में होली का पर्व दो दिनों तक मनाया जाएगा, जिसमें पहले दिन को होलिका दहन (13 मार्च 2025, गुरुवार) और दूसरे दिन रंगों की होली (14 मार्च 2025, शुक्रवार) खेली जाएगी. होलिका दहन, बुराई पर अच्छाई की विजय और भक्ति की शक्ति का प्रतीक है. यह त्योहार एक पुरानी पौराणिक कथा से जुड़ा हुआ है,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में आगामी दिनों में तापमान में लगातार वृद्धि की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार, 10 मार्च से 14 मार्च तक जमशेदपुर में अत्यधिक गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा. तापमान 35°C से लेकर 42°C तक पहुंचने की संभावना है. विशेष रूप से 14 मार्च को तापमान 42°C तक जा सकता है, जिससे शहर में गर्मी का नया रिकॉर्ड बन सकता है. दिनभर तेज धूप और उमस रहने के कारण लोगों को खास सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 35°C से लेकर 42°C तक पहुंच सकता है, जबकि…
समाज में भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए आयोजित हुआ होली मिलन समारोह फतेह लाइव, रिपोर्टर बरनवाल सेवा समिति गिरिडीह द्वारा रविवार को बरनवाल सेवा सदन में हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर समारोह का उद्घाटन इंद्रजीत लाल, प्रदेश महामंत्री, झारखंड प्रदेश बरनवाल वैश्य महासभा, सुबोध कुमार बरनवाल, अध्यक्ष, एवं ललिता बरनवाल, अध्यक्ष महिला समिति द्वारा महाराजा अहिबरन के समक्ष दीप जलाकर, माल्यार्पण एवं गुलाल अर्पित कर किया गया. समारोह की शुरुआत के बाद समिति सचिव राजेन्द्र लाल बरनवाल ने बताया कि समिति हर साल इस प्रकार के आयोजन करती है…
