WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : परसुडीह में मिठाई कारोबारी के घर में चोरों ने किया हाथ साफ

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं. पुलिस एक मामले की जांच में जुटती है, तब तक चोर दूसरी वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं. ताजा मामला परसुडीह थाना क्षेत्र के शीतला चौक स्थित गौरी भवन के पास का है, जहां मिठाई कारोबारी नानी गोपाल घोष के घर में बीती रात चोरों ने सेंध लगा दी. चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Police : कदमा में हत्या की योजना बनाते इरफान बच्चा समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस आज करेगी खुलासा

Gambhir Car Associate Motion Ads

घटना के समय दूसरे घर में सो रहे थे मकान मालिक

जानकारी के अनुसार, गोपाल घोष का बेटा इन दिनों नेपाल घूमने गया हुआ है, जबकि घटना के समय उनके पिता दूसरे घर में सो रहे थे. सुबह जब वे अपने घर पहुंचे, तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए. दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था. शक होने पर जब उन्होंने घर की तलाशी ली, तो पता चला कि लाखों रुपये के जेवरात गायब हैं. इसके बाद उन्होंने तुरंत परसुडीह थाना को सूचना दी.

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : झामुमो गोपालपुर पंचायत कमेटी पुनर्गठन हेतु बैठक आयोजित

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से सुराग तलाशने का प्रयास किया. हालांकि, अब तक चोरी गए सामान की सही कीमत का आकलन नहीं हो सका है. पीड़ित का कहना है कि उनके बेटे के लौटने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कितने की चोरी हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों की तलाश में जुट गई है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर