Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के आयोजन को लेकर भारतीय रेलवे के योगदान की सराहना की. विधानसभा में उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे ने प्रयागराज जिले के सभी 9 रेलवे स्टेशनों का सौंदर्यीकरण किया और उनमें होल्डिंग एरिया का निर्माण कर उनका विस्तार किया. इसके साथ ही रेलवे ने 3000 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाईं. सीएम ने कहा कि रेलवे के कार्यों को देखना और समझना अत्यंत प्रेरणादायक है. बेहतर कॉर्डिनेशन के माध्यम से रेल मंत्री लगातार उनके साथ संपर्क में थे, और रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से लेकर महाप्रबंधक और डीआरएम स्तर के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के नेतृत्व में सैकड़ों लोग प्रयागराज महाकुंभ में भाग लेने के लिए रवाना हुए. इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एडवोकेट फोरम के प्रांत अध्यक्ष ने बस को भगवा झंडा लहरा कर और जय श्री राम का जयघोष करते हुए रवाना किया. इस आयोजन में प्रमुख रूप से अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के विभागाध्यक्ष रविशंकर पांडेय, जिला अध्यक्ष रितेश पांडेय, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष गौरव कुमार अंशु, उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, महामंत्री पंकज पांडेय, मंत्री कुंदन केशरी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Tatanagar : महिला ट्रैक मेंटेनर और सहायक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ ने माओवादियों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई में सफलता प्राप्त की है. बुधवार को खुखरा थाना क्षेत्र के गार्दी और मर्मी के नजदीक जंगल क्षेत्र में माओवादियों के ठहरने की सूचना मिलने पर सीआरपीएफ और गिरिडीह पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया. अभियान की अगुवाई सीआरपीएफ के कमांडेंट दलजीन सिंह भाटी और गिरिडीह के एसपी सुरजीत कुमार ने की. इस अभियान में विजय सिंह मीणा और ओमप्रकाश वर्मा समेत कई पुलिसकर्मी और सीआरपीएफ के जवान शामिल थे. जैसे ही पुलिस और सीआरपीएफ के जवान माओवादियों के ठिकाने पर पहुंचे, उन्हें भनक मिल गई…
बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया, रामलीला मैदान में होगा शपथ ग्रहण फतेह लाइव, रिपोर्टर दिल्ली में बीजेपी ने एक ऐतिहासिक विजय हासिल की है, और अब राज्य की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बनी हैं. दिल्ली विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद, कल यानी बुधवार को रामलीला मैदान में वह शपथ लेंगी. गुप्ता दिल्ली की दूसरी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी, इससे पहले कांग्रेस की शीला दीक्षित ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था. इस मौके पर बीजेपी नेता प्रवेश…
फतेह लाइव, रिपोर्टर बुधवार को कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दी पोखर रेलवे स्टेशन के समीप तेज रफ्तार कार द्वारा बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी. सेवानिवृत पुलिसकर्मी सीताराम माझी और बुजुर्ग लखन सोरेन बाइक पर सवार होकर हाता की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना कोवाली पुलिस को दी, और तुरंत 108 एम्बुलेंस को घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए कॉल किया, लेकिन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर बुधवार को डोमगढ के स्थानीय निवासियों ने एफसीआई के अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया. इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य एफसीआई द्वारा स्थानीय मुद्दों और अधिकारों की अनदेखी को उजागर करना था. बड़ी संख्या में लोग इस पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपनी नाराजगी और निराशा व्यक्त की. डोमगढ के लोग एफसीआई द्वारा दी जा रही असंवेदनशीलता और उनके अधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ एकजुट हो गए हैं. स्थानीय समुदाय की यह शिकायत थी कि एफसीआई द्वारा बार-बार की जा रही गलतियों के कारण गरीबों और जरूरतमंदों को अपनी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर बार एसोसिएशन के महासचिव राजेश रंजन से अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने सदस्यता शुल्क को कम करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा. अधिवक्ताओं ने बताया कि बार एसोसिएशन ने सदस्यता शुल्क ₹20,000 निर्धारित किया है, जिससे नए अधिवक्ताओं के लिए सदस्यता लेना मुश्किल हो रहा है और वे स्टाइपेंड से भी वंचित हो रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एनरोलमेंट शुल्क को घटाकर ₹750 कर दिया गया है, तो बार एसोसिएशन को भी शुल्क में कमी करनी चाहिए और इसे ₹5,000 तक सीमित किया जाए, ताकि नए अधिवक्ता स्टाइपेंड के…
छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रशासनिक पहल फतेह लाइव, रिपोर्टर बीआईटी सिंदरी प्रशासन ने छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा, आवागमन और सुविधा को ध्यान में रखते हुए कैंपस में नई स्ट्रीट लाइटें और रोशनी के उपकरण लगाए हैं. यह पहल निदेशक प्रो. पंकज राय, अध्यक्ष सीडीसी एवं टीपीओ प्रो. डॉ. घनश्याम, और जनरल वार्डन प्रो. डॉ. आर.के. वर्मा के नेतृत्व में की गई. इस परियोजना के तहत प्रशासनिक ब्लॉक, सेंट्रल लाइब्रेरी, पुरानी लाइब्रेरी, बी-जोन, स्पोर्ट्स क्लब, गर्ल्स हॉस्टल नंबर 20, और ओल्ड एलुमनी गेस्ट हाउस जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था की गई है.…
सिंदरी फर्टिलाइजर विस्थापितों के हक अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करने का दिया आश्वासन फतेह लाइव, रिपोर्टर बुधवार को सिंदरी बस्ती स्थित काली मंदिर में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सिंदरी विधानसभा के विधायक चंद्र देव महतो ने ग्रामीणों और सिंदरी फर्टिलाइजर विस्थापित मोर्चा के सदस्यों से मुलाकात की. विधायक महतो ने स्थानीय जमींदाताओं की समस्याओं को ध्यान से सुना और कहा कि जिनकी भूमि सिंदरी फर्टिलाइजर में गई है, उन्हें सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं से वंचित किया गया है. उन्होंने इस स्थिति को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह लोग ठगे गए…
फतेह लाइव, रिपोर्टर 19 फरवरी को बीआईटी सिंदरी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग ने हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एच.यू.आर.एल), सिंदरी के औद्योगिक दौरे के दूसरे दिन को सफलतापूर्वक संपन्न किया. यह दौरा छात्रों के लिए औद्योगिक परिवेश में वास्तविक अनुभव प्राप्त करने का एक बेहतरीन अवसर था. छात्रों ने इंजीनियरिंग के व्यावहारिक अनुप्रयोगों को समझा और औद्योगिक प्रक्रियाओं को देखा. बीआईटी सिंदरी के निदेशक डॉ. पंकज राय के मार्गदर्शन में आयोजित इस दौरे में फैकल्टी टूर कोऑर्डिनेटर डॉ. एच.सी. वर्मा, प्रो. संजय पाल, प्रो. मणिमाला और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. मो. अबुल कलाम का सक्रिय सहयोग रहा. इसे भी पढ़ें…
