Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू में 15 वर्षीय एक नाबालिग ने फांसी लगा ली. घटना गुरुवार देर शाम की है. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक परसुडीह के सिदो कान्हू बस्ती का रहने वाला था. उसने हरहरगुट्टू स्थित अपने रिश्तेदार के घर फांसी लगाई है. मृतक 10वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था. इसे भी पढ़ें : Musabani : बेनाशोल पंचायत भवन में रक्तदान शिविर परसो परिजनों ने बताया कि मृतक एक लड़की के साथ प्रेम संबंध में…
बड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफल रहे गादी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि और शिक्षक फतेह लाइव, रिपोर्टर बिरनी प्रखंड के गादी पंचायत के खरियोडीह जंगल में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दी गई. आग इतनी तेज थी कि मिनटों में कई पेड़ जलकर खाक हो गए और जंगल में आग फैलने लगी. आग लगाने वालों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन जब गादी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिनेश यादव और शिक्षक दामोदर यादव को घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. दिनेश यादव ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिले में 90 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम सह आउटरीच कैंपेन के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह अभियान गिरिडीह के मुक वधीर विद्यालय अजीडीह और अन्य प्रखंडों में किया गया. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार, कार्यक्रम का मार्गदर्शन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय और सचिव (प्रभार) के आदेशानुसार किया गया. 13 फरवरी को गिरिडीह प्रखंड के मुक वधीर विद्यालय अजीडीह में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सौरभ कुमार गौतम, न्यायिक दंडाधिकारी महबूब आलम, जिला अधिवक्ता संघ के…
एकलौती बेटी पर दुखों का पहाड़ टूटा, प्रशासन से कार्रवाई की मांग फतेह लाइव, रिपोर्टर बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के मटिहाना स्थित राष्ट्रीय उच्च पथ-49 के सर्विस रोड पर रविवार शाम को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के अनुसार, भंडासोल गांव निवासी श्रीनिवास पांडा (45) अपनी पत्नी सावित्री पांडा (36) के साथ अपने ससुराल पंचरूलिया से लौट रहे थे. जैसे ही वे भाई-भाई होटल के पास पहुंचे,…
आदिवासी समाज की संस्कृति और प्रकृति के प्रति जागरूकता को बनाए रखने की अपील विधायक ने दी युवाओं को संस्कृति के प्रति सम्मान की शिक्षा फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका प्रखंड के डोमजुड़ी गांव में माघ-बुरू बोंगा पूजा का आयोजन पारंपरिक स्वशासन गांवता की ओर से किया गया. इस पूजा कार्यक्रम में नाया द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार उपस्थित रहे. विधायक संजीव सरदार ने अपने संबोधन में कहा कि आदिवासी समाज हमेशा से प्रकृति के प्रति जागरूक रहा है और यह पूजा उसी जागरूकता का प्रतीक है. उन्होंने बताया कि…
दसवें रक्तदान शिविर में युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान फतेह लाइव, रिपोर्टर राजनगर प्रखंड के चाइनामा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में युवक मिलन समिति और वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के सहयोग से एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर समिति द्वारा आयोजित किया गया दसवां रक्तदान शिविर था, जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो, सूरज मंडल, ग्राम प्रधान रविंद्र नाथ मंडल, वार्ड मेंबर शंकर दास, सुनील कुमार दे, दिलीप मंडल, और राष्ट्रीय सुंढी समाज के महासचिव डॉ. अनूप मंडल सहित कई सम्मानित अतिथि…
समाज ने प्रस्तावित मंदिर स्थल पर आयोजित जयंती समारोह में एकजुटता और शिक्षा की अहमियत पर दिया जोर फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह में रविवार को विश्वकर्मा समाज द्वारा श्री विश्वकर्मा भगवान की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई. इस विशेष अवसर पर नगर विकास मंत्री सुद्विय कुमार सोनू, पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं पूर्व एसपी दीपक कुमार शर्मा, सेवानिवृत्त डीएसपी संजय राणा, और समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे. जयंती समारोह का आयोजन समाज के प्रस्तावित मंदिर स्थल पर हुआ, जहां समारोह की शुरुआत फीता काटकर और दीप प्रज्वलित करके की गई. इसे भी पढ़ें…
टाटा कंपनी से न्यूनतम वेतन, मेडिक्लेम और छुट्टियों के भुगतान समेत कई मांगों को लेकर ट्रेलर ड्राइवरों का आंदोलन जारी फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन ने आगामी 12 फरवरी से “चाबी छोड़ो भूख हड़ताल” का एलान किया है. यूनियन के अध्यक्ष और सदस्यों ने सभी ड्राइवरों को इस आंदोलन के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उनका कहना है कि ट्रेलर ड्राइवरों को न्यूनतम वेतन, मेडिक्लेम, छुट्टियों का भुगतान, कंपनी के भीतर खाने की सुविधा और अन्य मौलिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : K2 क्वार्टर में चोरों ने ताला काट…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. बीती रात ओल्ड बारीडीह सितगोड़ा थाना क्षेत्र के K2 क्वार्टर में अज्ञात चोरों ने घर के बाहर के दरवाजे का ताला काटकर मोटरसाइकिल चोरी कर ली. यह घटना K2/6 फ्लैट में रहने वाले एसपी सिंह के घर हुई. सुबह जब परिवार के लोग जागे, तो देखा कि बाइक गायब है. आसपास के इलाकों में बाइक की तलाश की गई, लेकिन कुछ नहीं मिला. इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : लायंस क्लब ने प्राथमिक विद्यालय में आयोजित की कई खेल प्रतियोगिता, बच्चे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर अखिल विश्व गायत्री परिवार, गिरिडीह द्वारा स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ तिरंगा चौक पर 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञेश्वर महाकाल शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर 1008 बहनों ने मंगल कलश यात्रा में भाग लिया, और सिर पर कलश रखकर गायत्री शक्तिपीठ से अरघाघाट तक यात्रा की. वहां कलश पूजन के बाद यात्रा पुनः गायत्री शक्तिपीठ लौट आई. कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु “गायत्री माता की जय”, “यज्ञ भगवान की जय”, “हम बदलेंगे युग बदलेगा” जैसे अनेक उद्घोषों से वातावरण को भक्तिमय कर रहे थे. यह आयोजन 11 फरवरी 2025 तक चलेगा, जिसमें…
