Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
दैनिक जागरण, जमशेदुपर से साथ नयी पारी शुरू कर रहे संजीव और नितेश, विनीत भारती गये पटना हिंदुस्तान फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के मीडिया जगत में फरवरी महीना हलचल भरा रहा है. बीते दो माह में डेस्क से लेकर रिपोर्टिंग में काम करने वाले कई लोगों ने पुराने स्थानों को टाटा करके नये संस्थान के साथ नई पारी की शुरूआत की है. इसमें जमशेदपुर प्रभात खबर से प्रतिभा पलायन का क्रम जारी है. यहां से विनीत कुमार ने संस्थान को टाटा कर दिया है. वह नयी पारी दैनिक हिंदुस्तान पटना के साथ शुरू करने जा रहे हैं. ये भी पढ़ें…
आगे की कार्रवाई पर सबकी नजरें, डॉ सिंह का निलंबन वापस होता है या डॉ चौधरी के अवैध निर्माण पर गरजता है बुलडोजर फतेह लाइव, रिपोर्टर. एलोपैथी चिकित्सकों के प्रतिनिधि संगठन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की जमशेदपुर इकाई से जुड़े ऊर्जावान व रसूखदार दो डॉक्टरों पर शासन का हंटर चला है. यह इन दिनों पूरे महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है और अगली कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं . ये दो डॉक्टर है आईएमए के उपाध्यक्ष डॉ मृत्युंजय सिंह और सचिव डॉ सौरव चौधरी. शहर से लेकर राज्य भर में डॉक्टरों की सर्किल में यह माना जाता…
फतेह लाइव, रिपोर्टर उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार, सभी 11 प्रखंडों में नोडल पदाधिकारियों द्वारा साप्ताहिक निरीक्षण अभियान चलाया गया. इस दौरान नोडल अधिकारियों ने निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रखंड के विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र, पंचायत भवन, पीडीएस दूकान, स्वास्थ्य उपकेंद्र, मनरेगा योजना, और स्कूलों का निरीक्षण किया. इस निरीक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के सही क्रियान्वयन और लाभार्थियों तक योजनाओं के बेहतर पहुंचने को सुनिश्चित करना था. प्रमुख अधिकारियों ने योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने और स्थानीय लोगों को सरकारी लाभों से अवगत कराने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : Kodarma…
कार्यशाला में किसानों को उद्यान विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की दी गई जानकारी सिंचाई, शिमला मिर्च, मशरूम एवं मधुमक्खी पालन से संबंधित लाभ की दी गई जानकारी फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिले में विवाह भवन, झंडा मैदान पर एक जिला स्तरीय उद्यानिकी कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला का उद्घाटन दीप प्रज्वलन से किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष एवं उप विकास आयुक्त महोदया उपस्थित थीं. कार्यक्रम के दौरान, उप विकास आयुक्त ने बागवानी कार्यों में लगे किसानों को कार्यशाला से लाभ उठाने की बात कही और साथ ही कृषि विभाग से…
फाइलेरिया रोधी दवा सेवन से जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने का संकल्प फतेह लाइव, रिपोर्टर भारत सरकार द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य 2027 निर्धारित किया गया है और इस दिशा में राज्य के 14 फाइलेरिया प्रभावित जिलों में एमडीए (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) कार्यक्रम मनाया जा रहा है. गिरिडीह जिले के अंतर्गत सभी प्रखंडों (बगोदर, जमुआ, पीरटॉड एवं देवरी को छोड़कर) में यह कार्यक्रम 10 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक मनाया जाएगा. इस कार्यक्रम के तहत लक्षित जनसंख्या को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया जाएगा. गिरिडीह जिले में कुल 17,96,517 व्यक्तियों को इस दवा का सेवन कराने का लक्ष्य…
केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं का किया आभार व्यक्त दिल्ली में भाजपा सरकार के विकास को लेकर जताया विश्वास फतेह लाइव, रिपोर्टर भाजपा के वरिष्ठ नेता और कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव ने पार्टी की प्रचंड जीत पर खुशी जताई. उन्होंने इस विजय के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कोडरमा की सांसद और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी समेत सभी वरीय नेताओं का आभार व्यक्त किया. श्री यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताया और भाजपा को जीत दिलाई. इसे भी पढ़ें : Giridih : रोटरी नेत्र…
14 फरवरी से 21 फरवरी तक रहेगा कैंप, अमेरिका से आई डॉक्टरों की टीम करेगी ऑपरेशन फतेह लाइव, रिपोर्टर रोटरी नेत्र चिकित्सालय स्थित रोटरी सभागार में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी 14 फरवरी से 21 फरवरी तक आयोजित निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी कैंप के बारे में जानकारी दी गई. इस कैंप का संयोजन विजय सिंह द्वारा किया गया. उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जिनिया, अमेरिका से 21 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम गिरिडीह में कैंप लगाएगी, जिसमें कटे होंठ, जलने से सिकुड़े हुए अंग, सटी हुई उंगलियां, विकृत कान, और जन्मजात त्वचा के निशान का ऑपरेशन किया जाएगा.…
कोगडी गांव के ग्रामीणों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं और दवाई फतेह लाइव, रिपोर्टर 35वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा गिरिडीह के उर्दू प्राथमिक विद्यालय, कोगडी में निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में कोगडी गांव और आसपास के 115 ग्रामीणों का इलाज किया गया और उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं. शिविर का नेतृत्व सशस्त्र सीमा बल के डॉ. अनिल कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी ने किया. इस अवसर पर, डॉ. अनिल कुमार ने सभी को स्वस्थ रहने के लिए आस-पास की सफाई रखने और प्रतिदिन योग करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला. इसे भी पढ़ें…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा इलाके में पिछले साल 15 दिसंबर को हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. इस घटना में तड़ीपार अपराधी सलमान खान के घर पर फायरिंग की गई थी. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सोहराब उर्फ लाल बाबू को गिरफ्तार किया है. सोहराब आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 18 के पास स्थित मैरिज हॉल के समीप का रहने वाला है. एसएसपी किशोर कौशल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि सोहराब की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित…
फतेह लाइव, रिपोर्टर गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के माछभंडार इलाके में रंगदारी मांगने और फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इन बदमाशों ने गुड़ाबांदा और धालभूमगढ़ इलाके में व्यवसायियों से रंगदारी की मांग की थी. शनिवार को एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में गुरु चरण कर्मकार उर्फ पुटकू कर्मकार, जीवन कर्मकार उर्फ लादु कर्मकार, सोकेन कर्मकार और काशीनाथ कर्मकार शामिल हैं. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गुरु चरण कर्मकार का आपराधिक इतिहास है. उसके खिलाफ गुड़ाबांदा थाने में हत्या का मामला दर्ज है. पुलिस ने आरोपियों के पास…
