WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : तड़ीपार बदमाश सलमान के घर पर फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा इलाके में पिछले साल 15 दिसंबर को हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. इस घटना में तड़ीपार अपराधी सलमान खान के घर पर फायरिंग की गई थी. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सोहराब उर्फ लाल बाबू को गिरफ्तार किया है. सोहराब आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 18 के पास स्थित मैरिज हॉल के समीप का रहने वाला है. एसएसपी किशोर कौशल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि सोहराब की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी. टीम ने बिहार और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में छापेमारी की. अंततः मुखबिर की सूचना पर जमशेदपुर में उसे गिरफ्तार किया गया. सोहराब के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं.

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : समारोह पूर्वक मना किड्जी प्री-स्कूल का 11वां वार्षिकोत्सव

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गिरफ्तारी के बाद मेडिकल जांच के बाद जेल भेजा गया

गिरफ्तारी के बाद सोहराब को एमजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस पूछताछ में सोहराब ने खुलासा किया कि वह मानगो के कुख्यात डाबर गिरोह का सदस्य था. डाबर की हत्या के बाद वह गिरोह को फिर से संगठित करने की कोशिश कर रहा था. सोहराब ने पुलिस को बताया कि वह डाबर गिरोह के पुराने सदस्यों को एकजुट कर अपना नेटवर्क तैयार कर रहा था. उसने बताया कि नेशनल हाईवे पर काली मंदिर और पारडीह बस्ती के बीच स्थित पुल के नीचे उसने पिस्तौल छुपा रखी थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है.

इसे भी पढ़ें : Aditypur : बाबू दास पर हमला कर भाग रहे अपराधियों को कार चिलगु में दुर्घटनाग्रस्त

पुरानी रंजिश बनी फायरिंग की वजह

डीएसपी भोला प्रसाद ने बताया कि इस मामले में एक और अपराधी सादिक खान उर्फ कुबड़ा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. जांच के दौरान यह सामने आया कि कदमा में सलमान खान ने एक मारपीट की घटना को अंजाम दिया था. इसी घटना का बदला लेने के लिए उसके घर पर फायरिंग की गई थी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर