Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर

सभी को शनिवार को क्षेत्र भ्रमण का दिया गया निर्देश एक दिन पहले नोडल पदाधिकारियों को बताया जाएगा पंचायत का नाम फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा सभी प्रखंडों और नगर निकायों के नोडल पदाधिकारी के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि सरकार की जन कल्याकारी योजनाओं का लाभ सुयोग्य लोगों को मिल रहा है या नहीं इसकी जांच करें. विद्यालयों में पठन-पाठन और अन्य पाठ्येत्तर गतिविधियां, स्वास्थ्य सुविधा, खाद्य वितरण, संबंधित पंचायत में कृषि और बागवानी क्षेत्र की संभावनाओं, माताओं और बच्चों का ससमय टीकाकरण, जल जीवन…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर जेएमएम युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष फरदीन इम्तियाज अहमद के बड़े अब्बू डॉ खुर्शीद अहमद का देहांत बुधवार को हो गया था. जिसके बाद फरदीन के घर सांत्वना देने वालों का आना लगातार जारी है. इसी क्रम में शुक्रवार शाम राज्य के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी फरदीन के घर पहुंचे. वहीं शनिवार सुबह नगर विकास मंत्री सुदीव्य कुमार भी पहुंचे और दोनों मंत्रियो ने डॉ खुर्शीद अहमद के देहांत पर गहरा दुख जताया और कहा कि खुर्शीद अहमद एक बेहतर डॉक्टर के साथ एक बड़े समाजसेवी भी थे. समाज में इनकी अलग पहचान थी. मौके पर स्व खुर्शीद…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर बिहार राज्य के मुख्यमंत्री व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक सह पूर्व मंत्री सरयू राय के विकास कार्यों से प्रभावित होकर आज पश्चिम विधानसभा जमशेदपुर के अंतर्गत मानगो पोस्ट ऑफिस रोड में दीपक गौड़ एवं लालू गौड़ के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने जनता दल यूनाइटेड का दामन थामा. जदयू युवा मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह के समक्ष जनता दल यूनाइटेड ने सभी को जदयू का पट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश महासचिव कौशल कुमार, युवा…

Read More

खाद्य संग्रह भंडार जमशेदपुर के 179 मजदूरों के स्थानांतरण पर रोक लगाने व विभाग पर उचित कार्रवाई की मांग की फतेह लाइव, रिपोर्टर सांसद विद्युत वरण महतो ने शनिवार को केंद्रीय उपभोक्ता मामले खाद एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात की. उन्होंने जमशेदपुर के भारतीय खाद्य निगम खाद्य संग्रह भंडार जमशेदपुर के 179 विभाग की श्रमिकों का मनमाने तरीके से किए गए स्थानांतरण आदेश को अविलंब निरस्त करने के संबंध में वार्ता की. सांसद श्री महतो ने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र अन्तर्गत भारतीय खाद्य निगम के खाद्य संग्रह भण्डार जमशेदपुर के कुल 179 विभागीय श्रमिक…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर यशपुर पंचायत की मुखिया पार्वती सरदार के पति और पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सोनू सरदार (40) की शुक्रवार रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना बडडीह गांव में रात 11 बजे स्कूल के पास की बताई जा रही है. सोनू सरदार गंजिया में एक शादी समारोह से लौट रहे थे. जब वह अपने स्कूल के पास पहुंचे, तब पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया.…

Read More

एआईसीटीई और शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल द्रारा आयोजित किया गया था प्रोग्राम फतेह लाइव, रिपोर्टर एनआईटी जमशेदपुर के छह बीटेक छात्रों की एक टीम ने शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल (एमआईसी) के सहयोग से अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (एआईसीटीई) द्वारा आयोज़ित 7वें स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2024 के ग्रैंड फिनाले में ज़ीत हासिल की है. इस आयोजन के नोडल अधिकारी डॉ विशेष रंजन कर ने बताया कि डेड लॉक नामक टीम के सदस्य विकास कुमार (टीम लीड़र), आर्यन, ईशा, सौया डे, अर्नव राजू और मृणाल कुमार ने समस्या कथन “ड्रोन लैंड सर्वे मैप्स और जीआईएस डेटा का उपयोग करके…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर “पोषण भी, पढ़ाई भी” प्रशिक्षण का शुक्रवार को अंतिम दिन स्थानीय होटल श्याम सरोवर में आयोजन किया गया. मास्टर ट्रेनर सह महिला पर्यवेक्षिका शीतल कुमारी के द्वारा भारत सरकार द्वारा तैयार की गई नवचेतना एवं आधारशिला पाठ्‌यक्रम के बारे में बताया गया कि प्रांरभिक वर्षों में बच्चे कैसे सीखते हैं. पढ्‌ने की रणनीति, प्रारंभिक पाठ्यचर्चा को समझना आदि. मौके पर मौजूद निरूपा सिन्हा ने बताया कि MCP काई के अनुसार नियमित वॉच बच्यों एवं गर्भवती माता को आवश्यक रूप से करवाना अतिआवश्यक है. इस अवसर पर कुमारी अंजू के द्वारा बताया गया कि नवचेतना पाठ्यक्रम में 0…

Read More

अपार आईडी छात्रों की पहचान होगी – प्राचार्य डॉ चौधरी फतेह लाइव रिपोर्टर घाटशिला कॉलेज में मेगा अपार शिविर लगाया गया. इसमें इंटरमीडिएट 11वीं एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को अपार आईडी की उपयोगिता के विषय में बताया गया. शिविर की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने की. शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल कोच डॉ हसन इमाम मल्लिक एवं बीआरसी के अधिकारी सम्मिलित हुए. शिविर का संयोजन एवं संचालन इंटरमीडिएट इंचार्ज डॉ एसके सिंह ने किया. मेघा अपार शिविर में अपार आईडी के महत्व को बताते हुए प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी ने बताया कि अपार…

Read More

30 वां बासुकी सिंह स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता फ़तेह लाइव रिपोर्टर कनाई के 15 छक्कों और तीन चौकों की मदद से बनाए गए नाबाद 106 रनों की बदौलत स्पोर्टिंग क्लब चाकुलिया ने 30 वां बासुकी सिंह स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए अपने मैच में आईसीसी 11 को 87 रनों से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया. 10 ओवर के मैच में इस टूर्नामेंट में कनाई सेंचुरी लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. कन्हाई के बल्लेबाजी को देखकर सभी हैरान थे. उन्होंने 106 रनों की नाबाद पारी खेली. उनकी इस पारी की बदौलत स्पोर्टिंग क्लब चाकुलिया की टीम…

Read More

प्रतिनिधि मंडल ने राज भवन जाकर दिया आमंत्रण पत्र फतेह लाइव रिपोर्टर चाकुलिया प्रखंड के पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के तत्वावधान में 24 दिसंबर को ग्राम सभा स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार का गरिमामय उपस्थिति के लिए ग्राम प्रधानों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलकर आमंत्रण पत्र सौंपा. ग्राम प्रधानों ने विश्वास जताया कि  ग्राम सभा स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल अवश्य शिरकत करेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष अरुण बारिक ने बताया कि आगामी 14 दिसंबर को…

Read More