Gamharia : पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सोनू सरदार की गोली मारकर हत्या

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

यशपुर पंचायत की मुखिया पार्वती सरदार के पति और पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सोनू सरदार (40) की शुक्रवार रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना बडडीह गांव में रात 11 बजे स्कूल के पास की बताई जा रही है. सोनू सरदार गंजिया में एक शादी समारोह से लौट रहे थे. जब वह अपने स्कूल के पास पहुंचे, तब पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए.

इसे भी पढ़ें : Adityapur : एनआईटी के छात्रों ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2024 में मारी बाजी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश जारी है. सोनू सरदार पारा शिक्षकों के बीच एक प्रमुख नेता थे. उनकी हत्या से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों और पारा शिक्षक संघ ने घटना की उच्चस्तरीय जांच और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. सोनू सरदार की हत्या ने इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है. पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें