Breaking News
Tatanagar Train News : नवंबर में यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, टाटानगर से जुड़ी 6 प्रमुख ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का बदला रूट Kharagpur Sikh Hulchul : गुरुद्वारा नानकसर चंद्रकोणा के नए प्रधान होंगे गुरदीप सिंह दीपा, विधायक और संगत ने किया सम्मानित Canada : ਸ਼ਹੀਦ ਭਾਈ ਨਿੱਝਰ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਪ੍ਰੀ-ਟਰਾਇਲ ਕਾਰਵਾਈ 8 ਤੋਂ 29 ਸਤੰਬਰ ਤੱਕ; ਸਿੱਖਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਨਾ ਮਿਲਣ ’ਤੇ ਕੈਨੇਡੀਅਨ ਸਿੱਖਾਂ ਵਲੋਂ ਭਾਰਤ ਸਰਕਾਰ ’ਤੇ ਤਿੱਖੇ ਸਵਾਲ Amritsar : ਸ਼ਹੀਦ ਭਾਈ ਦਿਲਾਵਰ ਸਿੰਘ ਬੱਬਰ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਨੇ ਸ਼ਹਾਦਤ ਦੇ ਅਰਥਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਸੀ ਨਵੀਂ ਗਹਿਰਾਈ : ਭਾਈ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਿਓਰਾ Jamshedpur : ‘आगाज़’ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने 31वीं बार किया प्लेटलेट्स दान Jamshedpur : फ्रैंक एंथनी मेमोरियल वाद-विवाद प्रतियोगिता में गूंजे छात्रों के दमदार तर्क
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : उपायुक्त की अध्यक्षता में सभी प्रखंडों और नगर निकाय के नोडल पदाधिकारी की बैठक आयोजित

SHARE:

  • सभी को शनिवार को क्षेत्र भ्रमण का दिया गया निर्देश
  • एक दिन पहले नोडल पदाधिकारियों को बताया जाएगा पंचायत का नाम

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा सभी प्रखंडों और नगर निकायों के नोडल पदाधिकारी के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि सरकार की जन कल्याकारी योजनाओं का लाभ सुयोग्य लोगों को मिल रहा है या नहीं इसकी जांच करें. विद्यालयों में पठन-पाठन और अन्य पाठ्येत्तर गतिविधियां, स्वास्थ्य सुविधा, खाद्य वितरण, संबंधित पंचायत में कृषि और बागवानी क्षेत्र की संभावनाओं, माताओं और बच्चों का ससमय टीकाकरण, जल जीवन मिशन की स्थिति, मनरेगा, पेंशन, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना और अन्य विकास कार्यों की धरातल पर स्थिति से अवगत होते हुए रिपोर्ट करेंगे. पंचायत स्तर पर सरकार की संस्थाएं एवं उनके माध्यम से लोगों को दी जा रही बुनियादी सेवायें सुविधायें तथा कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किस तरीके से धरातल पर हो रहा है इसकी वस्तु स्थिति की जानकारी हासिल करने के उद्देश्य से जिला स्तर के नोडल पदाधिकारियों को क्षेत्र में भेजा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : Giridih : शोक संतृप्त परिवार के घर सांत्वना देने पहुंचे नगर विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उपायुक्त ने कहा कि सभी नोडल पदाधिकारी प्रत्येक शनिवार को अनिवार्य रूप से अपने प्रखंड और नगर निकाय का क्षेत्र का भ्रमण करेंगे. किसी भी परिस्थिति में जिला मुख्यालय से बाहर जाते हैं तो उपायुक्त को लिखित में सूचित करेंगे तथा उक्त अवधि के लिए नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति के पश्चात ही जिला मुख्यालय छोड़ेंगे. सभी नोडल पदाधिकारी को एक दिन पहले प्रत्येक शुक्रवार की संध्या तक पंचायत का नाम बताया जाएगा. निकाय/पंचायत निरीक्षण के क्रम में वहां स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र, प्राथमिक, मिडिल और हाई स्कूल (अगर हो तो), जन वितरण प्रणाली दुकान, स्वास्थ्य केन्द्र, पंचायत भवन, मनरेगा की दो योजना, गोदाम आदि का निरीक्षण कर जिला द्वारा दिए गए फॉर्मेट में आने वाले सोमवार को रिपोर्ट समर्पित करेंगे. अगले निरीक्षण के एक दिन पूर्व अर्थात् शुक्रवार को उन सभी पदाधिकारी/कर्मियों के साथ बैठक कर निरीक्षण के दौरान दिए गए अनुपालन आदेश में प्रगति की समीक्षा की जाएगी. उन्होंने कहा कि यह अभ्यास संबंधित पंचायत क्षेत्र में स्थित सभी सरकारी संस्थान व सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जदयू में शामिल हुए सैकड़ों कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने किया अभिनंदन

प्रखंडों और नगर निकायों के नोडल पदाधिकरियों के नाम निम्नवत हैं

उप विकास आयुक्त- गोलमुरी सह जुगसलाई (जमशेदपुर), परियोजना निदेशक आईटीडीए- घाटशिला, अपर उपायुक्त- पटमदा, निदेशक एनईपी- गुड़ाबांदा, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी- धालभूमगढ़, अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि व्यवस्था)- मुसाबनी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी- डुमरिया, अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम- बोड़ाम, अनुमंडल पदाधिकारी, घाटशिला- चाकुलिया, भूमि सुधार उप समाहर्ता, घाटशिला- बहरागोड़ा, भूमि सुधार उप समाहर्ता, धालभूम- पोटका, जिल पंचायती राज पदाधिकारी- जमशेदपुर अक्षेस, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी- मानगो नगर निगम, जिला परिवहन पदाधिकारी- जुगसलाई नगर परिषद.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर